जलप्रपात में डूबे से छात्र की मौत

Updated on 09-10-2024 12:09 PM

कोरबा । अपने दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने परसाखोला जलप्रपात गए दो छात्र की पानी में डूबने लगे। इसमें एक जान बचा ली गई, पर दूसरे की मौत हो गई। राहत दल मौके पर पहुंच बचाव कार्य किया और छात्र के शव को बाहर निकाला।


साऊथ ईस्टर्न कोलफिल्ड्स लिमिटेड (एसईसीएल) गेवरा के प्रगतिनगर में रहने वाला कर्मी संतोष अपनी पत्नी के साथ तीर्थयात्रा पर राजस्थान गए हैं। इधर घर पर उनका पुत्र अनुराग द्विवेदी उर्फ लक्की अकेला था।


सोमवार को सुबह वह अपने तीन अन्य दोस्त सक्षम तिवारी, प्रियम शुक्ला और प्रज्ञान के साथ पिकनिक मनाने के लिए घर से निकल गया। सभी दीपका- कोरबा से होते हुए बालकोनगर के परसाखोला पहुंचे और पिकनिक मना रहे थे।


इस बीच नहाने के लिए अनुराग और प्रियम शुक्ला ऊंचाई से पानी में छलांग लगाए। बताया जा रहा कि अनुराग चट्टान से टकरा गया और घायल हो गया। जबकि प्रियम तेज बहाव में डूबने लगा।


आसपास मौजूद कुछ तैराकों ने छलांग लगा कर दोनों को बचाने की कोशिश की और प्रियम को बचा कर बाहर निकाल लिए। वहीं अनुराग की डूब जाने से मौत हो गई।


घायल अवस्था में प्रियम को उपचार के लिए बिलासपुर अपोलो अस्पताल में दाखिल कराया गया है। इधर सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची बालको पुलिस की टीम ने पानी में तलाश कर अनुराग के शव को बाहर निकाला। पुलिस ने वैधानिक कार्रवाई के बाद शव मर्च्यूरी में रखा दिया है। अनुराग गेवरा के डीएवी में कक्षा 10 वीं का छात्र था। उसके माता-पिता को सूचना दी गई है। बुधवार तक उनके दीपका पहुंचने की संभावना है। इसके बाद आगे कार्रवाई की जाएगी।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 March 2026
यूट्यूबर और 'बिग बॉस' के एक्स कंटेस्टेंट अनुराग डोभाल ने हाल ही इंस्टाग्राम पर लाइव आकर तेज गाड़ी चलाते हुए जान देने की कोशिश की थी। इस चक्कर में उन्हें…
 18 March 2026
अक्षय कुमार इस वक्त अपनी फिल्म 'भूत बंगला' को लेकर चर्चा में हैं, जो 10 अप्रैल को रिलीज होगी। यह एक हॉरर-कॉमेडी है, जिसमें अक्षय का मजेदार किरदार है। हाल…
 18 March 2026
कोरियोग्राफर-डायरेक्टर फराह खान ने कई बार मरहूम पिता और उनकी आर्थिक तंगी के बारे में बात की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक फिल्म फ्लॉप होने के बाद उनके पिता…
 18 March 2026
साल 2026 की चारधाम यात्रा 19 अप्रैल से शुरू हो रही है, पर इससे पहले ही एक बड़ा बदलाव किया गया है। केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम दर्शन करने जाने वाले…
 18 March 2026
कन्नड़ फिल्म 'केडी: द डेविल' के गाने 'सरके चुनर' पर खूब बवाल मचा हुआ है, जिसके बाद मेकर्स ने इसे यूट्यूब और सभी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स से हटा लिया गया। गाने…
 18 March 2026
आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' अपने सीक्वल 'Dhurandhar The Revenge' यानी 'धुरंधर 2' की रिलीज के जश्न में डूबी है। 'धुरंधर' में हाइजैक करने वाले जहूर मिस्त्री का किरदार निभाने…
 18 March 2026
कभी बॉलीवुड में बड़ी संख्या में फैन्स की फेवरेट रहीं शिल्पा शिरोडकर अब फिल्में पाने को तरस रही हैं। 'बिग बॉस 18' से लोगों की धुंधली यादों का फिर से…
 18 March 2026
नई दिल्ली: महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर के लिए आईपीएल 2026 एक नई शुरुआत लेकर आया है। सालों तक मुंबई इंडियंस के साथ जुड़े रहने के बाद इस…
 18 March 2026
नई दिल्ली: सीएसके की टीम से इन दिनों एक बड़े बदलाव की आहट सुनाई दे रही है। भारतीय स्टार संजू सैमसन के टीम में आने को एमएस धोनी के युग…
Advt.