सामाजिक कुरीतियों को रोकने के लिए मजबूत कदम उठाने की आवश्यकता : कलेक्टर

Updated on 16-12-2025 01:29 PM

राजनांदगांव । कलेक्टर  जितेन्द्र यादव आज जिला पंचायत सभाकक्ष में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ बाल विवाह मुक्त छत्तीसगढ़ अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु जिला स्तरीय उन्मुखीकरण कार्यशाला में शामिल हुए। कलेक्टर ने कहा कि समाज में बाल विवाह कुपोषण जैसी सामाजिक कुरीतियों को रोकने के लिए मजबूत कदम उठाने की आवश्यकता है। बाल विवाह एवं कुपोषण से मुक्ति के लिए सामाजिक जागृति एवं सक्रिय जनभागीदारी आवश्यक है। उन्होंने कहा कि जीवन में तीन महत्वपूर्ण पड़ाव आते है। जिनमें बच्चे की देखभाल पहला पड़ाव है। दुसरा पड़ाव शिक्षा एवं रोजगार है। तीसरा पड़ाव 18 वर्ष की आयु के बाद लड़कियों एवं 21 वर्ष के बाद लड़कों का विवाह होना चाहिए। पहले पड़ाव में बच्चे को सुरक्षित करने की आवश्यकता होती है और उनके सुपोषण पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। बाल विवाह समाज की ऐसी कुरीति है, जिससे बालिकाओं के कुपोषित होने की आशंका बढ़ जाती है और उनके विकास का मार्ग बाधित होता है। हम सभी का दायित्व है कि बाल विवाह एवं कुपोषण जैसी समाज की विसंगति को दूर करें। बाल विवाह की कुप्रथा को समाज से दूर करने के लिए जागरूकता लाने की जरूरत है। समाज में ऐसे कई ऐसे शख्सियत होते है, जो परिवर्तन लेकर आते हंै। सामाजिक सरोकार से जुड़कर इन कुप्रथाओं को दूर करने में अपना योगदान देना है। उन्होंने बाल विवाह मुक्त पंचायतों की जानकारी ली। इस अवसर पर कलेक्टर ने सभी को बाल विवाह मुक्ति के लिए शपथ दिलाई।

कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास श्रीमती गुरूप्रीत कौर ने कहा कि बाल विवाह मुक्त छत्तीसगढ़ अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु जिले के विभिन्न विभागों विशेष रूप से शिक्षा विभाग, पुलिस प्रशासन, बाल कल्याण समिति बाल देखरेख संस्थाओं, यूनिसेफ के वालंटियर एवं समाज प्रमुख तथा विवाह एक अनुष्ठान करने वाले विभिन्न स्टेक होल्डर का प्रशिक्षण दिया जा रहा है तथा जिले को बाल विवाह मुक्त घोषित करना लक्ष्य है। उन्होंने सभी से बाल विवाह रोकथाम के लिए अपना योगदान देने की अपील की।

कार्यशाला में प्रशिक्षक एवं राज्य समन्वयक एसोसिएशन फॅार वॉलंटरी एक्शन बचपन बचाओ आंदोलन रायपुर  विपिन ठाकुर ने बाल विवाह के लिए कानून के संबंध में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बाल विवाह निषेध अधिनियम 2006 के तहत पुरूष की आयु 21 वर्ष तथा महिला की आयु 18 वर्ष पूर्ण नहीं की है, उसे बाल विवाह माना जाएगा। उन्होंने बताया कि विवाह के लिए पुरूष की आयु 21 वर्ष तथा महिला की आयु 18 वर्ष होनी चाहिए। उन्होंने बाल विवाह निषेध नियम 2006 की विस्तृत जानकारी दी तथा बाल विवाह की रोकथाम के लिए कानूनी जानकारी दी। बाल विवाह को रोकने के लिए पुलिस विभाग एवं अन्य विभागों के कार्यों के संबंध में जानकारी दी गई। उन्होंने कहा कि बाल विवाह को रोकने के लिए चाईल्ड लाईन को तत्काल सूचना देनी चाहिए। कार्यशाला का दो सत्र में आयोजन किया गया। पहले सत्र में पुलिस एवं महिला एवं बाल विकास विभाग, शिक्षा, चाईल्ड लाईन, पंचायत एवं नगरीय निकाय के प्रतिनिधि शामिल रहे। दूसरे सत्र में समाज प्रमुख, टेंट, ब्यूटी पार्लर सहित अन्य स्टेक होल्डर्स को प्रशिक्षण प्रदान किया गया। कार्यशाला में बाल संरक्षण अधिकारी  चंद्रकिशोर लाड़े एवं अन्य अधिकारी सहित समाज प्रमुख, वैवाहिक अनुष्ठान, इन्फ्युलेंसर, समुदाय आधारित संगठन, स्वयं सेवी संगठन, ज्वेलरी शॉप, ब्यूटीपार्लर, मेंहदी मेकर्स, लाइट मेन, बैंड पार्टी एवं डीजे संचालक, कैटरर्स उपस्थित रहे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 02 May 2026
दुर्ग । कलेक्टर अभिजीत सिंह की अध्यक्षता में आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिले में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम 2026 के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए नगरीय निकायों के आयुक्त/मुख्य नगरपालिका अधिकारियों की…
 02 May 2026
राजनांदगांव। कलेक्टर जितेन्द्र यादव ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिला स्तरीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक लेकर सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत आयोजित होने वाले जनसमस्या निवारण शिविरों की तैयारियों की विस्तृत…
 02 May 2026
बालोद। छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा आज बालोद जिले के प्रवास पर पहुँचे। इस दौरान उन्होंने जिला एंव सत्र न्यायालय बालोद के विभिन्न कक्षों का निरीक्षण कर…
 02 May 2026
बालोद। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी के निर्देशानुसार रविवार 03 मई को नीट परीक्षा 2026 का आयोजन जिला मुख्यालय बालोद के समीपस्थ ग्राम दुधली स्थित 02 परीक्षा केन्द्र पीएमश्री जवाहर नवोदय विद्यालय एवं…
 02 May 2026
अम्बिकापुर, प्रदेश सरकार द्वारा संचालित ‘सुशासन तिहार-2026’ ग्रामीणों की समस्याओं के समाधान और उन्हें सरकारी योजनाओं से सीधे जोड़ने का एक सशक्त माध्यम बन गया है। इसी क्रम में आयोजित ‘जन…
 02 May 2026
अम्बिकापुर। मुख्यमंत्री के मंशानुरूप जिले में आयोजित ‘सुशासन तिहार-2026’ के तहत जन समस्या निवारण शिविर वृद्धजनों के लिए विशेष रूप से मददगार साबित हो रही हैं। इसी क्रम में ग्राम सखौली…
 02 May 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में बीयर का सीमित स्टॉक है। प्रीमियम ब्रांड की बीयर ही नहीं मिल रही है। इसका लाभ उठाते हुए शराब विक्रेता दुकानों पर 50 से 80 रुपये महंगी…
 02 May 2026
भोपाल। शहर के पॉलिटेक्निक चौराहा स्थित मानस भवन के पास स्थित झुग्गी बस्ती हटाने की कार्रवाई शनिवार से शुरू हो गई। पुलिस ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर बैरिकेडिंग कर दी…
 02 May 2026
भोपाल। शहर के पॉलिटेक्निक चौराहा स्थित मानस भवन के पास बसी करीब 70 साल पुरानी बस्ती को हटाने की कार्रवाई गुरुवार को तेज हो गई। प्रशासन ने पूरे क्षेत्र में बैरिकेडिंग…
Advt.