कलेक्टर, सामान्य प्रेक्षक और राजनीतिक दल के प्रतिनिधियों के समक्ष सीलबंद हुआ स्ट्रॉग रूम

Updated on 08-05-2024 05:14 PM

बेमेतरा। लोकसभा सामान्य निर्वाचन- 2024 दुर्ग संसदीय क्षेत्र अंतर्गत तीसरे अंतिम दौर का मतदान खत्म हो चुका है। ज़िले में 7 मई को लोकसभा के लिए मतदान हुआ था। बेमेतरा ज़िले की तीनों विधानसभा क्षेत्र साजा, बेमेतरा और नवागढ़ के सभी मतदान दलों की सड़क मार्ग से वापसी भी शुरू हो हुई है। कड़ी सुरक्षा के बीच देर रात्रि तक बेमेतरा ज़िले में विधानसभा क्षेत्र के अलग-अलग 750 और सहायक मतदान केन्द्रों की जिम्मेदार अधिकारी के साथ ईव्हीएम सह व्हीव्हीपेट मशीन जिला मुख्यालय के कृषि उपज मंडी में बने मतगणना केन्द्र के स्टांग रूम तक पहुंच गई है। मालूम हो कि ज़िले की तीनों विधानसभा क्षेत्र के लिए कुल 7 सहायक मतदान केंद्र मिलाकर कुल 874 मतदान केन्द्र है। बेमेतरा ज़िले में तीनों विधानसभा के 750 मतदान केंद्र है।

वही साजा विधानसभा के 101 और बेमेतरा के 22 मतदान केंद्र इस प्रकार कुल 124 मतदान केंद्र दुर्ग जिले की धमधा तहसील में स्थित है। इनकी की आज बुधवार को ईव्हीएम सह व्हीव्हीपेट मशीन सुबह पहुँची।

सामान्य प्रेक्षक  एस बी शेट्टीनावर (आईएएस), कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी, रणबीर शर्मा और राजनीतिक दल के प्रतिनिधियों के समक्ष आज बुधवार को सभी ईव्हीएम सह व्हीव्हीपेट मशीनों को स्ट्रांग रूम में सील बंद कर दिया गया है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी रणबीर शर्मा ने कहा कि कड़ी सुरक्षा के बीच स्ट्रॉंग रूम में रखे इन ईव्हीएम को अब 4 जून 2024 को मतगणना वाले दिन निकाला जायेगा। मतगणना स्थल की सुरक्षा के लिए सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है। इसी के साथ जिले की तीनों विधानसभा क्षेत्र की ईवीएम  4 जून 2024 तक के लिए बंद हो गया है। अब ये मतगणना के दिन निकलेंगी।

मालूम हो कि संसदीय क्षेत्र 07-दुर्ग अंतर्गत बेमेतरा जिले में तीन विधानसभा क्षेत्र 68 साजा, 69 बेमेतरा और 70 नवागढ़ सीट है। मिली जानकारी अनुसार विधानसभा क्षेत्र 68-साजा में 77.99 प्रतिशत,69 बेमेतरा विधानसभा क्षेत्र में 76.83 प्रतिशत और 70 नवागढ़ विधानसभा क्षेत्र में 72.04 प्रतित मतदान हुआ। यह 2019 लोकसभा निर्वाचन की तुलना में सभी विधानसभा क्षेत्र में 2 से 3 प्रतिशत की वृद्धि हुई।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 March 2026
एक तरफ थलपति विजय के पत्नी संगीता सोरनलिंगम संग तलाक की खबरें हैं, तो दूसरी ओर एक्ट्रेस तृषा कृष्णन संग के साथ अफेयर की खबरें हैं। ये खबरें तब और…
 07 March 2026
हाल ही अनुराग डोभाल ने एक वीडियो पोस्ट पर मम्मी-पापा और भाई पर टॉर्चर करने के आरोप लगाए थे और कहा था कि अगर उन्हें कुछ भी होता है तो…
 07 March 2026
दिग्गज स्क्रीनराइटर और सलमान खान के पिता सलीम खान पिछले 19 दिन से अस्पताल में भर्ती हैं। रोजाना ही लोग उनसे मिलने अस्पताल के चक्कर काट रहे हैं। घर-परिवार के…
 07 March 2026
मशहूर प्लेबैक सिंगर कुमार सानू और उनकी एक्स-वाइफ रीता भट्टाचार्य के बीच विवाद खत्म होने का नाम ही नहीं ले रहा है। कुछ महीने पहले कुमार सानू ने रीता भट्टाचार्य…
 07 March 2026
'धुरंधर 2' की दस्‍तक से पहले बॉक्‍स ऑफिस पर सुस्‍ती का मौसम छा गया है। यह तूफान के आने से पहले की आहट जैसा है। रणवीर सिंह की फिल्‍म जहां…
 07 March 2026
नवी मुंबई: महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर की शादी 5 मार्च को हुई। मुंबई में धूमधाम से उनकी शादी का कार्यक्रम आयोजित किया गया। तीन मार्च से प्री…
 07 March 2026
नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल मुकाबले में भारत की भिड़ंत 8 मार्च को न्यूजीलैंड से होगी। यह मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। दो बार…
 07 March 2026
लंडन: बैडमिंटन के प्रतिष्ठित टूर्नामेंट ऑल इंग्लैंड ओपन 2026 में भारत के स्टार शटलर लक्ष्य सेन ने अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखा है। पुरुष एकल के क्वार्टर फाइनल में लक्ष्य ने…
 07 March 2026
अहमदाबाद: भारतीय क्रिकेट टीम को टी20 विश्व कप 2026 का फाइनल न्यूजीलैंड के खिलाफ रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेलना है। टीम इंडिया लगभग 5 साल बाद टी20…
Advt.