प्रशासन की सख़्त कार्रवाई से अवैध धान भंडारण का खुलासा

Updated on 16-12-2025 01:25 PM

सुकमा। जिले में प्रशासन ने अवैध धान भंडारण के खिलाफ प्रभावी और सख़्त कार्रवाई करते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। 06 दिसंबर को छिंदगढ़ क्षेत्र में एक मकान में अवैध रूप से धान भंडारित होने की सूचना पर, मकान मालिक की अनुपस्थिति में अनुविभागीय दंडाधिकारी छिंदगढ़  पी.वी. खेस द्वारा संबंधित मकान को विधिवत सील किया गया था।

आज 15 दिसंबर को अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) छिंदगढ़ के नेतृत्व में राजस्व विभाग, खाद्य विभाग एवं पुलिस के संयुक्त दल ने पंचगणों की उपस्थिति में सील बंद मकान को खोला। जांच के दौरान मकान में लगभग 170 क्विंटल धान अवैध रूप से भंडारित पाया गया। प्रारंभिक जांच में यह धान व्यापारी सुभाष सिंह, निवासी पुसपाल का होना बताया गया। मौके पर ही नियमानुसार धान को जब्त कर मंडी अधिनियम 1972 के अंतर्गत विधिसम्मत कार्रवाई की गई।

इस कार्रवाई से स्पष्ट है कि जिला प्रशासन किसानों के हितों की रक्षा, अवैध व्यापार पर अंकुश और शासन की नीतियों के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। प्रशासन ने साफ संदेश दिया है कि अवैध धान भंडारण और कालाबाजारी किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। प्रशासन की इस तत्पर और पारदर्शी कार्रवाई की स्थानीय नागरिकों एवं किसानों द्वारा सराहना की जा रही है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 02 May 2026
दुर्ग । कलेक्टर अभिजीत सिंह की अध्यक्षता में आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिले में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम 2026 के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए नगरीय निकायों के आयुक्त/मुख्य नगरपालिका अधिकारियों की…
 02 May 2026
राजनांदगांव। कलेक्टर जितेन्द्र यादव ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिला स्तरीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक लेकर सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत आयोजित होने वाले जनसमस्या निवारण शिविरों की तैयारियों की विस्तृत…
 02 May 2026
बालोद। छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा आज बालोद जिले के प्रवास पर पहुँचे। इस दौरान उन्होंने जिला एंव सत्र न्यायालय बालोद के विभिन्न कक्षों का निरीक्षण कर…
 02 May 2026
बालोद। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी के निर्देशानुसार रविवार 03 मई को नीट परीक्षा 2026 का आयोजन जिला मुख्यालय बालोद के समीपस्थ ग्राम दुधली स्थित 02 परीक्षा केन्द्र पीएमश्री जवाहर नवोदय विद्यालय एवं…
 02 May 2026
अम्बिकापुर, प्रदेश सरकार द्वारा संचालित ‘सुशासन तिहार-2026’ ग्रामीणों की समस्याओं के समाधान और उन्हें सरकारी योजनाओं से सीधे जोड़ने का एक सशक्त माध्यम बन गया है। इसी क्रम में आयोजित ‘जन…
 02 May 2026
अम्बिकापुर। मुख्यमंत्री के मंशानुरूप जिले में आयोजित ‘सुशासन तिहार-2026’ के तहत जन समस्या निवारण शिविर वृद्धजनों के लिए विशेष रूप से मददगार साबित हो रही हैं। इसी क्रम में ग्राम सखौली…
 02 May 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में बीयर का सीमित स्टॉक है। प्रीमियम ब्रांड की बीयर ही नहीं मिल रही है। इसका लाभ उठाते हुए शराब विक्रेता दुकानों पर 50 से 80 रुपये महंगी…
 02 May 2026
भोपाल। शहर के पॉलिटेक्निक चौराहा स्थित मानस भवन के पास स्थित झुग्गी बस्ती हटाने की कार्रवाई शनिवार से शुरू हो गई। पुलिस ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर बैरिकेडिंग कर दी…
 02 May 2026
भोपाल। शहर के पॉलिटेक्निक चौराहा स्थित मानस भवन के पास बसी करीब 70 साल पुरानी बस्ती को हटाने की कार्रवाई गुरुवार को तेज हो गई। प्रशासन ने पूरे क्षेत्र में बैरिकेडिंग…
Advt.