जोधपुर के सूरसागर में पथराव-आगजनी, कई पुलिसवाले घायल:मामूली विवाद में दो पक्ष भिड़े

Updated on 22-06-2024 11:55 AM

ईदगाह का गेट निकालने को लेकर शुरू हुआ मामूली विवाद आगजनी-पथराव में बदल गया। मामला इतना बढ़ा कि दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर हमला कर दिया और दुकान व ट्रैक्टर में आग लगा दी। इस बीच समझाइश कर रहे पुलिसकर्मियों को भी चोटें आईं हैं।

इसके बाद पुलिस ने लाठीचार्ज किया और करीब 15 आरोपियों को हिरासत में लिया। मामला जोधपुर के सूरसागर क्षेत्र में रात 10 का है।

पथराव में चौपासनी हाउसिंग बोर्ड थाने के SHO नितिन दवे भी घायल हुए हैं। किसी भी स्थिति से निपटने के लिए आज सुबह भी पूरे एरिया के पुलिस के जवान तैनात हैं। हालांकि, फिलहाल क्षेत्र में शांति है।

दो दिन से चल रहा है विवाद

आईपीएस निशांत भारद्वाज ने बताया कि सूरसागर थाना इलाके के राजाराम सर्कल स्थित ईदगाह के मुख्य गेट के पास कुछ दुकान हैं। दो दिन पहले ईदगाह के पीछे की दीवार से दो गेट निकालने का काम शुरू किया गया था। बस्ती में रहने वाले कुछ लोग गेट निकालने का विरोध जता रहे है। दो दिन में दो बार दोनों पक्षों के बीच विवाद हो चुका है, लेकिन पुलिस ने मामला शांत करवा दिया था।

शुक्रवार को गेट निकलते देख पास की बस्ती के लोगों ने फिर से विरोध शुरू कर दिया। वे गेट निकालने के काम को बंद करने की बात पर अड़ गए। तब दूसरे पक्ष के लोग भी वहां आ आए और गेट बनाने के लिए अड़े रहे। इसके बाद दोनों पक्ष आमने-सामने हो गए।

आरोपियों को घरों से निकालकर पकड़ा

हंगामा करीब तीन घंटे तक चला। रात करीब एक बजे पुलिस के हल्के बल प्रयोग के बाद जब रास्ते खाली हुए तो आरोपियों की पहचान की गई। हंगामा व पथराव करने वाले आरोपियों को पुलिस ने घरों से निकालकर हिरासत में लिया। इस दौरान पुलिस को हल्का विरोध भी झेलना पड़ा।

इससे पहले हुए पथराव में पुलिसकर्मियों के साथ कई स्थानीय लोग भी घायल हुए हैं। देर रात से ही पूरे क्षेत्र में सीनियर पुलिस अधिकारियों के साथ फायर ब्रिगेड, एंबुलेंस की गाड़ियों भी तैनात है। शनिवार सुबह से ही पुलिस की ओर से लोगों को घरों से नहीं निकलने के निर्देश दिए जा रहे हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 March 2026
गाजियाबाद: करीब दो वर्षों से चल रहे गाजियाबाद के हाउस टैक्स विवाद का आखिरकार पटाक्षेप हो गया है। 10 मार्च को शासन ने नगर निगम द्वारा लागू की गई बढ़ी हुई…
 11 March 2026
मऊ: उत्तर प्रदेश के जनपद मऊ में शाहगंज रेलखंड पर प्रस्तावित अंडरपास को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है। घोसी सांसद राजीव राय और प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री एके…
 11 March 2026
मुजफ्फरनगर: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर से शादी के दौरान बवाल का मामला सामने आया है। घटना खतौली थाना क्षेत्र का है। दरअसल, इलाके के एक गांव में शादी वाले घर पर…
 11 March 2026
जयपुर: राजस्थान में एलपीजी गैस की सप्लाई में कटौती के साथ ही कालाबाजारी की शिकायतें सामने आने लगी हैं। घरेलू इस्तेमाल वाले 14.5 किलो के सिलेंडर के लिए उपभोक्ताओं से 600…
 11 March 2026
प्रयागराज: उत्तर प्रदेश में शिक्षामित्रों की सेवा नियमित करने के मामले में इलाहाबाद हाई कोर्ट का बड़ा फैसला आया है। पिछले दिनों यूपी विधानसभा में सीएम योगी आदित्यनाथ ने शिक्षामित्रों के…
 11 March 2026
पटना: बिहार की राजनीति में अक्सर 'परिवारवाद' के जरिए नेताओं के बेटों को सत्ता के शिखर पर बैठाने की परंपरा रही है, लेकिन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत इस बार…
 11 March 2026
नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को इच्छामृत्यु (पैसिव यूथेनेशिया) मामले में एक ऐतिहासिक फैसला सुनाया। कोर्ट ने 13 साल से कोमा में रह रहे 31 साल के युवक हरीश राणा…
 09 March 2026
लखनऊ: यूपी के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ पांच मार्च को कानपुर के दौरे पर थे। वह वहां जिस हेलिकॉप्‍टर से गए थे, वह चर्चा का विषय बन चुका है। दरअसल, यूपी सरकार…
 09 March 2026
मुजफ्फरपुर: मुजफ्फरपुर जिले में अपराधियों का दुस्साहस थमने का नाम नहीं ले रहा है। रामपुर हरि थाना क्षेत्र के कोयली भराव गांव में बीती रात पोल्ट्री फार्म व्यवसायी रणधीर कुमार की…
Advt.