ईरान संकट गहराने से शेयर बाजार में गिरावट, सेंसेक्स 700 अंक लुढ़का, निफ्टी 22,750 से नीचे

Updated on 07-04-2026 12:37 PM
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में संकट गहराने और कच्चे तेल की कीमत में उछाल से आज घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। शुरुआती कारोबार में बीएसई सेंसेक्स में 700 अंक से अधिक गिरावट आई है जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 50 इंडेक्स 22,750 अंक से नीचे चला गया है। इटरनल और इंडिगो में दो फीसदी गिरावट आई है। सुबह 9.45 बजे सेंसेक्स 564.85 अंक यानी 0.76% गिरावट के साथ 73,542.00 अंक पर ट्रेड कर रहा था। निफ्टी 157 अंक यानी 0.68% गिरावट के साथ 22,811.25 अंक पर आ गया।

सेंसेक्स के सभी 30 शेयरों में गिरावट आई है। जोमैटो की पेरेंट कंपनी इटरनल के शेयरों में 2.11 फीसदी गिरावट आई जबकि इंडिगो का शेयर 1.91 फीसदी गिर गया। महिंद्रा एंड महिंद्रा, लार्सन एंड टुब्रो, एशियन पेंट्स, बजाज फिनसर्व, एक्सिस बैंक, मारुति और एसबीआई में भी गिरावट आई। ब्रॉडर मार्केट्स में निफ्टी मिडकैप में 1.47 फीसदी और निफ्टी स्मॉलकैप में 0.88 फीसदी गिरावट आई। सेक्टरवाइज देखें तो निफ्टी ऑटो में 2 फीसदी गिरावट आई। निफ्टी बैंक और निफ्टी पीएसयू में भी गिरावट रही। दूसरी ओर निफ्टी मेटल और निफ्टी मीडिया में तेजी रही।

शेयर बाजार का हाल

  • शुरुआती कारोबार में घरेलू शेयर बाजार में गिरावट
  • सेंसेक्स 700 अंक गिरा, निफ्टी 22,750 से नीचे
  • सेंसेक्स से सभी शेयरों में गिरावट, इटरनल 2% लुढ़का
  • कच्चे तेल में फिर तेजी, ब्रेंट क्रूड 110 डॉलर के पार
  • कच्चे तेल में उछाल

    कच्चे तेल की कीमत में आज फिर तेजी आई है। ब्रेंट क्रूड 1.55 फीसदी तेजी के साथ 111.5 डॉलर प्रति बैरल पर ट्रेड कर रहा है। इसी तरह डब्ल्यूटीआई क्रूड 2.7 फीसदी उछाल के साथ 115.5 डॉलर पर आ गया। अमेरिकी बेंचमार्क में दिसंबर के लो लेवल से 110 फीसदी तेजी आई है। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने होर्मुज स्ट्रेट खोलने के लिए बुधवार सुबह तक की डेडलाइन दी है जो तेजी से करीब आ रही है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 July 2026
नई दिल्ली: रेयर अर्थ को नए जमाने की टेक्नोलॉजी की रीढ़ कहा जाता है। इनका यूज इलेक्टिक वीकल, इंडस्ट्रियल ऑटोमेशन और डिफेंस में होता है। अभी इसकी सप्लाई चेन पर…
 23 July 2026
नई दिल्ली: होर्मुज जलडमरूमध्य में एक बार फिर से संकट गहरा गया है। यही वजह है कि कच्चे तेल की ढुलाई पर एक बार फिर से जियोपोलिटकल रिस्क प्रीमियम (Geopolitical…
 23 July 2026
नई दिल्‍ली: सरकार ने अनुराग जैन को नीति आयोग का नया सीईओ नियुक्‍त किया है। अनुराग जैन मध्‍य प्रदेश कैडर के 1989 बैच के IAS अधिकारी हैं। कैबिनेट की नियुक्ति…
 23 July 2026
नई दिल्ली: सोने और चांदी की तस्करी में हाल में काफी तेजी देखने को मिली है। सरकार ने 12 मई को सोने और चांदी पर इंपोर्ट ड्यूटी में बढ़ोतरी की…
 22 July 2026
नई दिल्ली: देश के सबसे बड़े औद्योगिक घराने टाटा ग्रुप की कंपनी इंडियन होटल्स कंपनी (IHCL) के शेयरों में आज शुरुआती कारोबार में करीब 2% गिरावट आई। बीएसई पर यह…
 22 July 2026
नई दिल्ली: पूंजी बाजार में एथिकल इन्वेस्टिंग को बढ़ावा देने के लिए NSE ने निफ्टी 500 अहिंसा इंडेक्स की शुरुआत की है। इसमें निफ्टी 500 की उन कंपनियों को शामिल…
 22 July 2026
नई दिल्ली: निवेशक अक्सर इस ताक में रहते हैं कि कब भाव गिरे तो वे शेयर खरीदें और कब बढ़े तो बेचें। लेकिन आंकड़ों की मानें तो बाजार की इस…
 22 July 2026
नई दिल्ली: घरेलू शेयर बाजार में आज लगातार तीसरे दिन गिरावट आई है। इसकी वजह यह है कि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इंपोर्टेड जेनेरिक दवाओं पर चरणबद्ध तरीके…
 22 July 2026
नई दिल्ली: सोने और चांदी की कीमत में आज तेजी आई है। एमसीएक्स पर शुरुआती कारोबार में सोने की कीमत में 2,000 रुपये प्रति 10 ग्राम की तेजी आई है…
Advt.