अंतिम क्षणों में शेयर बाजार तेजी, सेंसेक्स 274 अंक उछला, महिंद्रा, मारुति और रिलायंस मजबूत
Updated on
30-07-2026 05:02 PM
नई दिल्ली: अमेरिका के सेंट्रल बैंक फेडरल रिजर्व ने ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं किया है। इससे आज घरेलू शेयर बाजार अधिकांश समय फ्लैट रहा लेकिन अंतिम क्षणों में इसमें तेजी आई। इस दौरान बीएसई सेंसेक्स 300 अंक से ज्यादा उछल गया और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी50 इंडेक्स भी 24,350 के करीब पहुंच गया। अंत में सेंसेक्स 273.55 अंक यानी 0.35% की तेजी के साथ 77,928.15 अंक पर बंद हुआ। निफ्टी ने 66.95 अंक यानी 0.28% ऊपर 24,317.15 पर दिन का समापन किया। लगातार दूसरे दिन शेयर बाजार तेजी के साथ बंद हुआ।रुपया भी डॉलर के मुकाबले 95.6775 पर फ्लैट बंद हुआ। पिछले सत्र में यह 95.6475 पर बंद हुआ था। सेंसेक्स के 30 में से 14 शेयर तेजी के साथ बंद हुए। महिंद्रा एंड महिंद्रा में सबसे ज्यादा 2.01 फीसदी तेजी रही। इसके अलावा मारुति, रिलायंस, पावरग्रिड, टेक महिंद्रा, पावरग्रिड और टेक महिंद्रा में भी उल्लेखीय तेजी रही। दूसरी ओर, अडानी पोर्ट्स, इंडिगो, बजाज फिनसर्व, बीईएल, एक्सिस बैंक, टीसीएस, हिंदुस्तान यूनिलीवर और एशियन पेंट्स में गिरावट रही।
ब्रॉडर बाजार में गिरावट
Nifty50 इंडेक्स में महिंद्रा एंड महिंद्रा, कोल इंडिया और आयशर मोटर्स सबसे ज्यादा बढ़त वाले शेयर रहे। ब्रॉडर बाजार में निफ्टी मिडकैप और निफ्टी स्मॉलकैप क्रमशः 0.35 प्रतिशत और 0.56 प्रतिशत की गिरावट के साथ बंद हुए। सेक्टरवाइज देखें तो निफ्टी रियल्टी में 2 प्रतिशत की गिरावट आई। निफ्टी केमिकल का प्रदर्शन भी खराब रहा। वहीं, निफ्टी ऑटो, निफ्टी ऑयल एंड गैस और निफ्टी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स ने अच्छा प्रदर्शन किया।