'बिहार में स्टार्टअप शुरू करना मेरे जीवन का सबसे बुरा फैसला', सेमीकंडक्टर कंपनी के फाउंडर ने क्यों कहा ऐसा

Updated on 13-10-2024 12:25 PM
नई दिल्ली: क्या बिहार में स्टार्टअप शुरू करना और उसे चलाना बहुत मुश्किल है? सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर सेमीकंडक्टर की कंपनी के फाउंडर की एक पोस्ट काफी वायरल हो रही है। इसमें कंपनी के फाउंडर चंदन राज ने लिखा है कि उन्होंने सरकारी अधिकारियों की बेरुखी के कारण कई क्लाइंट खो दिए हैं। उन्होंने लिखा है कि बिहार में कंपनी शुरू करना उनके जीवन का सबसे बुरा फैसला था।

चंदन राज ने बिहार की पहली सेमीकंडक्टर कंपनी सुरेश चिप्स एंड सेमीकंडक्टर प्राइवेट लिमिटेड शुरू की थी। वह इस कंपनी के फाउंडर और सीईओ हैं। वह अपनी पोस्ट में बताते हैं जहां उनकी कंपनी है, उस जगह बेसिक इंफ्रास्ट्रक्चर की काफी कमी है। न सड़क है और न स्ट्रीट लाइट। साथ ही वहां और भी कई समस्याएं हैं। इस कारण उन्होंने कई क्लाइंट खो दिए क्योंकि उन क्लाइंट ने इन समस्याओं के चलते उनकी कंपनी के साथ काम करने से इनकार कर दिया था।

कौन हैं चंदन कुमार?


चंदन ने ओडिशा के बीजू पटनायक यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नॉलजी (BPUT) से इलेक्ट्रॉनिक्स और कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन की है। इसके बाद उन्होंने सैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स, मलेशिया और इजराइल में इंटेल, रोमानिया में सिलिकॉन सर्विस SRL और शंघाई में नोकिया बेल लैब्स समेत कई कंपनियों में जॉब की। वे इन कंपनियों में बड़े पद पर रहे। दिसंबर 2020 में चंदन ने बिहार के मुजफ्फरपुर में सुरेश चिप्स एंड सेमीकंडक्टर प्राइवेट लिमिटेड की स्थापना की।

क्या लिखा है पोस्ट में?


चंदन का जहां ऑफिस है, वह रास्ता काफी खराब है। उनकी पोस्ट पर कई तरह की प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। वह काफी लोगों को जवाब भी दे रहे हैं। चंदन ने बिहार को 'निराशा की भूमि' बताया है। उन्होंने लिखा कि सेमीकंडक्टर/वीएलएसआई कंपनी के रूप में यहां जिंदा रहने के लिए बहुत सारी समस्याएं और संघर्ष हैं।

उन्होंने लिखा है कि वे पिछले चार साल से सड़क और बुनियादी ढांचे का इंतजार कर रहे हैं, लेकिन किसी से कोई मदद नहीं मिली। उन्होंने लिखा है, 'मुझे लगता है कि बिहार सरकार सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री को नहीं समझती है।'

अधिकारियों को लिखे कई ईमेल


एक यूजर के कमेंट पर प्रतिक्रिया देते हुए चंदन ने उस ईमेल का स्क्रीनशॉट शेयर किया है, जो उन्होंने बुनियादी सुविधाओं को सही करने के लिए संबंधित अधिकारियों को लिखा था। इस ईमेल में उन्होंने लिखा है, 'उनके क्षेत्र में सही ढंग की सड़क नहीं है। पंचायत से जुड़े अधिकारी इसे गंभीरता से नहीं लेते हैं। मैंने रास्ते को मिट्टी से भर दिया था, लेकिन बारिश में यह मिट्टी बह गई।'

मदद नहीं मिली, पैसा मांगते हैं अधिकारी


चंदन ने ईमेल में लिखा है कि वह अपनी समस्या लेकर लगभग हर सरकारी ऑफिस गए। नेताओं के चक्कर लगाए, लेकिन कहीं से कोई मदद नहीं मिली। उन्होंने लिखा कि काम के बदले उनसे पैसा मांगा जाता है। उन्होंने लिखा कि बिहार में कारोबार करना मुश्किल होता दिखाई दे रहा है।

जिला प्रशासन का आया जवाब


चंदन की यह पोस्ट वायरल होने के बाद मुजफ्फरपुर जिला प्रशासन का जवाब आया। इसमें लिखा है कि उनके ऑफिस के रास्ते का निर्माण दशहरा के बाद शुरू कर दिया जाएगा। जिला प्रशासन ने अपने एक्स अकाउंट पर लिखा है, 'मुख्यमंत्री क्षेत्र विकास योजना अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2024-25 में उक्त पथ के निर्माण कार्य की प्रशासनिक स्वीकृति पूर्व में ही दी जा चुकी है। दशहरा के तुरंत बाद उक्त पथ का निर्माण कार्य प्रारंभ करा दिया जाएगा।' इस पोस्ट के बाद चंदन ने जिला प्रशासन का धन्यवाद दिया।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 May 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में भारी तेजी आई है। गुरुवार को ब्रेंट क्रूड 125 डॉलर प्रति बैरल के ऊपर पहुंच गया था जो इसका 4…
 01 May 2026
नई दिल्ली: कच्चे तेल की कीमत में हाल में काफी तेजी आई है। इससे एटीएफ यानी विमान ईंधन की कीमत भी बहुत बढ़ गई है। इससे एयरलाइन कंपनियों की मुश्किल बढ़…
 01 May 2026
मई का महीने अपने साथ कई बदलाव लेकर आया है। महीने के पहले दिन कई नियमों में बदलाव हो रहा है जिनका संबंध सीधे आपकी जेब से हैं। 19 किलो…
 01 May 2026
नई दिल्ली: अमेरिका ने भारत को चीन और रूस सहित छह देशों के साथ बौद्धिक संपदा अधिकार (आईपीआर) संरक्षण और प्रवर्तन से जुड़े मुद्दों पर प्राथमिकता निगरानी सूची में बरकरार रखा…
 01 May 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में भारी इजाफा हुआ है। इससे भारत में आर्थिक गतिविधियों पर तत्काल कोई असर नहीं पड़ा है। देश में अप्रैल में…
 29 April 2026
नई दिल्‍ली: पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के बीच ईरान के सामने एक नई समस्या खड़ी हो गई है। उसे न सिर्फ ऑयल एक्सपोर्ट करने में मुश्किल हो रही है, बल्कि…
 29 April 2026
नई दिल्‍ली: सोने और चांदी की कीमत में आज तेजी आई है। एमसीएक्स पर शुरुआती कारोबार में सोना 1,500 रुपये महंगा हो गया जबकि चांदी की कीमत में 1,000 रुपये की…
 29 April 2026
नई दिल्ली: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने रिलायंस कम्युनिकेशंस (RCom) बैंक धोखाधड़ी मामले में अनिल अंबानी ग्रुप की 3034.90 करोड़ रुपये की अतिरिक्त संपत्तियां अस्थायी रूप से अटैच की हैं। इसके साथ…
 29 April 2026
नई दिल्ली: जोहो (Zoho) के फाउंडर श्रीधर वेम्बु ( Sridhar Vembu ) की ओर से अमेरिका में बसे भारतीयों से वतन वापसी की अपील के बाद एक नई बहस छिड़ गई…
Advt.