स्टार्क बोले- बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी हमारे लिए एशेज जितनी अहम

Updated on 22-08-2024 02:08 PM

ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिशेल स्टार्क ने कहा है कि भारत के खिलाफ होने वाली बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में पिछले तीन दशक में पहली बार 5 टेस्ट मैच खेले जाएंगे, जिससे यह सीरीज उनकी टीम के लिए एशेज के बराबर अहम हो गई है। 1991-92 के बाद पहली बार इस सीरीज में पांच टेस्ट मैच खेले जाएंगे। भारत-ऑस्ट्रेलिया की यह सीरीज नवंबर माह में शुरू होगी।

34 साल के इस तेज गेंदबाज ने वाइड वर्ल्ड ऑफ स्पोर्ट्स से कहा, 'हम अपनी घरेलू धरती पर प्रत्येक मैच में जीत हासिल करना चाहते हैं और हम यह भी जानते हैं कि भारत की टीम काफी मजबूत है।' स्टार्क न केवल यह सीरीज जीतने का इरादा रखते हैं, बल्कि वे चाहते हैं कि उनकी टीम क्लीन स्वीप करे, विशेष कर तब, जबकि यह सीरीज वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का हिस्सा है।

ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी जीतने के लिए बेकरार हैं। स्टार्क से पहले स्टीव स्मिथ, टीम के मौजूदा कप्तान पैट कमिंस, स्पिनर नाथन लायन और तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड सीरीज को लेकर बयान दे चुके हैं। सभी का मानना है कि ऑस्ट्रेलिया 10 साल में पहली बार भारत को टेस्ट सीरीज हरा देगी।

तैयारी के लिए घरेलू क्रिकेट खेलेंगे स्टार्क
स्टार्क अगले महीने सीमित ओवरों की सीरीज के लिए इंग्लैंड जाएंगे। फिर बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी की तैयारी के लिए न्यू साउथ वेल्स से घरेलू क्रिकेट में खेलेंगे। स्टार्क 100 टेस्ट मैच खेलने से केवल 11 मैच दूर हैं।

पिछले 10 साल से ट्रॉफी नहीं जीत पाया है ऑस्ट्रेलिया
ऑस्ट्रेलिया 2014-15 के बाद से बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी नहीं जीत पाया है, जबकि भारत ने इस बीच लगातार चार सीरीज जीती हैं। भारत ने इस दौरान दो बार 2018-19 और 2020-21 में ऑस्ट्रेलिया को उसकी धरती पर हराया। भारत वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की तालिका में अभी पहले, जबकि ऑस्ट्रेलिया दूसरे स्थान पर है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 April 2026
'धुरंधर' में रणवीर सिंह लीड रोल में थे, लेकिन राकेश बेदी ने दर्शकों के दिलों में जगह बना ली। पाकिस्तानी राजनेता जमील जमाली के रोल में वो लोगों के पसंदीदा…
 24 April 2026
दिग्गज हास्य अभिनेता दिनेश हिंगू ने 86 साल की उम्र में अपने जीवन के बारे में खुलकर बात की है, और उन्होंने जो शेयर किया वह दिल छूने वाला है।…
 24 April 2026
डेटिंग रियलिटी शो ' स्प्लिट्सविला X6 ' दर्शकों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ रहा है। फैंस रियलिटी शो का भरपूर आनंद ले रहे हैं और अपने पसंदीदा…
 24 April 2026
ग्लोबल पॉप सेंसेशन और 9 बार ग्रैमी अवॉर्ड जीत चुकीं रिहाना गुरुवार रात को अचानक भारत आई हैं। मुंबई एयरपोर्ट पर देर रात करीब 10:30 बजे उन्‍हें स्‍पॉट किया गया।…
 24 April 2026
नई दिल्ली: पीएसएल में पाकिस्तान के दो स्टार तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी और हारिस रऊफ की जोरदार कुटाई हुई है। लीग का 35वां मुकाबला लाहौर कलंदर्स और कराची किंग्स के बीच…
 24 April 2026
नई दिल्ली: इस देश के करोड़ों क्रिकेट प्रेमियों के लिए 24 अप्रैल का दिन किसी उत्सव से कम नहीं है, क्योंकि सचिन तेंदुलकर का जन्म 1973 में इसी दिन हुआ था।…
 24 April 2026
नई दिल्ली: मुंबई इंडियंस का आईपीएल 2026 में प्रदर्शन निराशाजनक रहा है। टीम ने सीजन के अपने पहले मैच में जीत हासिल की थी। 2012 के बाद पहली बार मुंबई सीजन…
 24 April 2026
मुंबई: मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेले गए हाई-वोल्टेज मुकाबले में मुंबई को अपने घर वानखेड़े स्टेडियम में 103 रनों की शर्मनाक हार झेलनी पड़ी। इस हार के…
 24 April 2026
बीजापुर । जिला पंचायत सभाकक्ष बीजापुर में जिला स्तरीय समीक्षा बैठक संयुक्त संचालक शिक्षा विभाग, संभाग बस्तर जगदलपुर की अध्यक्षता में सफलतापूर्वक आयोजित की गई।बैठक में विभागीय योजनाओं की प्रगति की…
Advt.