स्टार्क ने हेड को पहले ओवर में बोल्ड किया:कंफ्यूजन में रनआउट हुए त्रिपाठी

Updated on 22-05-2024 02:01 PM

IPL 2024 में मंगलवार को पहला क्वालिफायर खेला गया, जहां KKR ने सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) को 8 विकेट से हराया। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में हैदराबाद ने टॉस जीतकर बैटिंग चुनी और 19.3 ओवर में 159 रन पर ऑलआउट हो गई। जवाब में कोलकाता ने 13.4 ओवर में 2 विकेट पर टारगेट हासिल कर लिया।

KKR के बॉलर मिचेल स्टार्क ने मैच की दूसरी ही बॉल पर ट्रैविस हेड को आउट कर मोमेंटम सेट कर दिया। वहीं, SRH की ओर से इकलौता अर्धशतक लगाने वाले राहुल त्रिपाठी रनआउट हो गए। वे सीढ़ियों पर बैठकर रोने लगे। KKR के कप्तान श्रेयस अय्यर को 2 जीवनदान मिले। 
​​​​1. स्टार्क ने हेड को बोल्ड किया
हैदराबाद ने पहले बैटिंग की। टीम के ओपनिंग बैटर ट्रैविस हेड खाता खोलने में नाकाम रहे, वे बोल्ड हो गए। KKR के लिए मिचेल स्टार्क ने बॉलिंग की शुरुआत की। पहले ओवर की दूसरी बॉल पर ही स्टार्क ने हेड को बोल्ड कर किया।

स्टार्क ने पहली बॉल पर आउटस्विंगकर फेंकने के बाद दूसरी गेंद पर इनस्विंगर फेंक कर हेड को झासे में फंसा लिया। हेड गेंद नहीं समझ सके और बॉल सीधे ऑफ स्टंप पर जा लगी।

2. KKR ने नहीं लिया रिव्यू, त्रिपाठी को मिला जीवनदान
SRH की इनिंग्स के तीसरे ओवर में राहुल त्रिपाठी को जीवनदान मिला। स्टार्क ने त्रिपाठी को यॉर्कर फेंकी, जो कि पहले पैड पर लगकर बल्ले से लगी। स्टार्क ने LBW की अपील की, लेकिन इसे अंपायर ने नॉटआउट दे दिया। KKR ने अंपायर के फैसले पर रिव्यू नहीं लिया। हालांकि, बाद में देखा गया कि बॉल पहले त्रिपाठी के पैड पर लगी थी और वे LBW थे।

3. रसेल ने लिया शानदार कैच
KKR के प्लेयर आंद्रे रसेल ने अभिषेक शर्मा का शानदार कैच लिया। दूसरे ओवर के पांचवी बॉल पर वैभव अरोड़ा ने फुलर लेंथ बॉल फेंकी। इसे अभिषेक ने कवर्स पर खेला। 30 गज के घेरे के अंदर फील्डिंग कर रहे रसेल ने छलांग लगाकर तुरंत कैच लपक लिया। अभिषेक 3 रन बनाकर पवेलियन लौटे।

4. कंफ्यूजन में रनआउट हुए त्रिपाठी
SRH के बैटर राहुल त्रिपाठी कंफ्यूजन के कारण रनआउट हो गए। 14वें ओवर में सुनील नरेन गेंदबाजी करने आए। नरेन ने अब्दुल समद के बैक ऑफ लेंथ बॉल फेंकी, जिसे समद ने सिंगल की तलाश में बैकवर्ड पॉइंट पर खेला।

समद शॉट खेलने के तुरंत बाद दौड़े, लेकिन इतने में आंद्रे रसेल ने बॉल लपक ली। नॉन स्ट्राइकर एंड से दौड़ने वाले त्रिपाठी रसेल को देख चुके थे। वे पिच के बीच कंफ्यूज रह गए, जबकि समद दौड़ पड़े। रसेल ने तुरंत 0.96 सेकंड में बॉल को रिलीज करते हुए विकेटकीपर की तरफ फेंक दिया और रहमनुल्लाह गुरबाज ने त्रिपाठी को रनआउट कर दिया।

5.सीढ़ियों पर बैठकर रो पड़े त्रिपाठी
राहुल त्रिपाठी रनआउट होने के बाद निराश दिखे। उन्होंने 55 रन की पारी खेली। क्रीज पर अच्छी तरह से सेट होने के बाद, वह अपने साथी अब्दुल समद के साथ गलतफहमी का शिकार हो गए। आउट होने के बाद त्रिपाठी पवेलियन की सीढ़ियों पर बैठकर रोने लगे।

6. नरेन ने सनवीर को पहली बॉल पर बोल्ड किया
सुनील नरेन ने SRH के इम्पैक्ट प्लेयर सनवीर सिंह को उनकी पहली ही बॉल पर बोल्ड कर दिया। 14वें ओवर में अब्दुल समद के विकेट के बाद सनवीर सिंह इम्पैक्ट बनकर बल्लेबाजी करने आए। 14वें ओवर की तीसरी बॉल पर नरेन ने लेंथ बॉल फेंकी। इसे सनवीर नहीं समझ सके, बॉल अंदर की ओर आई और उनके बल्ले और पैड के बीच से होते हुए सीधे स्टंप पर जा लगी।

7. श्रेयस अय्यर को मिले 2 जीवनदान
KKR के कप्तान श्रेयस अय्यर को दो जीवनदान मिले। पहला जीवनदान पारी के10वें ओवर में आया। 10वें ओवर में विजयकांत वियषकांत की पहली बॉल पर अय्यर ने स्कूप खेला। शॉट कनेक्ट नहीं हुआ और बॉल विकेटकीपर हेनरिक क्लासन से लगकर हवा में पीछे की ओर चली गई। बॉल का पीछा करते हुए क्लासन ने डाइव लगाई और कैच पूरा कर किया, हालांकि, इस दौरान राहुल त्रिपाठी बीच में आ गए और क्लासन के ग्लव्स और त्रिपाठी का पैर आपस में टकरा गए। इस कारण विकेटकीपर के हाथों से गेंद छिटक गई।

अय्यर को दूसरा जीवनदान ट्रैविस हेड ने दिया। हेड ने श्रेयस का आसान का कैच ड्रॉप कर दिया। 11वें ओवर की पहली गेंद पर टी नटराजन ने लेंथ बॉल फेंकी। श्रेयस ने अस स्क्वायर की दिशा में खेला। हालांकि वहां फील्डिंग कर रहे ट्रैविस हेड के हाथों में बॉल आई और उन्होंने आसान का मौका गंवा दिया।

8. श्रेयस ने लगातार तीन सिक्स लगाकर जीता मैच
KKR के कप्तान श्रेयस अय्यर ने लगातार तीन सिक्स लगाकर मैच फिनिश कर दिया। 14वें ओवर में टी नटराजन गेंदबाजी करने आए। ओवर की पहली और दूसरी बॉल पर अय्यर ने डीप मिडविकेट पर और तीसरी बॉल पर लॉन्ग ऑन पर सिक्स लगाकर KKR को मैच जिता दिया।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 April 2026
रायपुर,राज्य की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण हेतु चलाए जा रहे ‘ज्ञानभारतम‘ राष्ट्रीय पांडुलिपि सर्वेक्षण अभियान को अब तेज गति देने के निर्देश दिए गए हैं। मंत्रालय महानदी भवन में…
 23 April 2026
रायपुर, मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आज माँ दंतेश्वरी की पावन धरा पर भारत रत्न और क्रिकेट के महानायक सचिन तेंदुलकर के आगमन पर सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर पोस्ट करते…
 23 April 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी एनआरएलएम (बिहान) योजना के तहत स्व-सहायता समूहों से जुड़कर ग्रामीण महिलाएं आत्मनिर्भरता की नई मिसाल पेश कर रही हैं। मुंगेली जिले के जनपद पंचायत लोरमी…
 23 April 2026
रायपुर, मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में संचालित श्री रामलला दर्शन योजना के अंतर्गत जशपुर जिले के श्रद्धालुओं को अयोध्या धाम में प्रभु श्री राम के दर्शन का अवसर…
 23 April 2026
रायपुर, राज्यपाल रमेन डेका से आज लोकभवन में नो प्लास्टिक अभियान की ब्रांड एंबेसडर श्रीमती शुभांगी आप्टे ने सौजन्य भेंट की। इस दौरान उन्होंने रायपुर नगर निगम क्षेत्र को प्लास्टिक…
 23 April 2026
कोरिया। छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी विपणन संघ मर्यादित के जिला कार्यालय बैकुण्ठपुर द्वारा बुधवार को समीक्षा रिपोर्ट में खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के तहत धान खरीदी और उठाव की प्रगति सामने आई…
 23 April 2026
महासमुंद। जिले के विकासखंड सरायपाली से 12 किलोमीटर दूर स्थित ग्राम पंचायत देवलभांठा में आज हर घर जल योजना के सफल क्रियान्वयन से ग्रामीणां को जल संकट से मुक्ति मिली है।…
 23 April 2026
सुकमा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में सुकमा जिले में विकास कार्यों को नई गति मिली है। जिले में रोड कनेक्टिविटी के क्षेत्र में तेजी से विस्तार किया जा रहा है।…
 23 April 2026
सुकमा। एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय सुकमा ने शिक्षा के क्षेत्र में एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है, जहाँ विद्यालय के चार मेधावी छात्रों दिव्यांश भंडारी, हरीश कुमार, लक्ष्मण बारसे और रामलाल…
Advt.