श्रीनगर एनकाउंटर- 1 आतंकी ढेर, बाकियों की तलाश जारी:सेना ने दाचीगाम फॉरेस्ट की तरफ जाने वाले रास्ते बंद किए

Updated on 03-12-2024 01:59 PM

श्रीनगर में दाचीगाम के जंगलों से लगे हरवान इलाके में सुरक्षाबलों ने एक आतंकी को मार गिराया है। 22 दिन में यह दूसरी मुठभेड़ है, जो सोमवार रात से चल रही है। हालांकि, अभी बाकी आतंकियों की तलाश जारी है। सेना ने आतंकियों को खोजने के लिए दाचीगाम जाने वाले सभी रास्तों को सील कर दिया है।

इससे पहले हरवान जंगल में कुछ आतंकियों के छिपे होने की खबर पर सुरक्षाबलों ने सर्च ऑपरेशन चलाया। जंगल में पहुंचे जवानों पर पहले आतंकियों ने गोली चलाई। थोड़ी ही देर में आतंकियों ने भारी गोलीबारी शुरू कर दी।

22 दिन पहले 10 नवंबर को भी हरवान के जंगल में एक एनकाउंटर हुआ था, लेकिन तब आतंकी भागने में कामयाब हुई थे। कई घंटों तक गोलीबारी के बाद एनकाउंटर बंद कर दिया गया। तब भी 2-3 आतंकियों की छिपे होने की खबर मिली थी।

हरवान का जंगल साउथ कश्मीर के पुलवामा से जुड़ा है 

हरवान का जंगल साउथ कश्मीर के पुलवामा के त्राल के जंगल से भी जुड़ा हुआ है। आशंका है कि आतंकी इसी इलाके से हरवान के जंगल पहुंचे थे। 10 नवंबर को आतंकी एनकाउंटर से भागने में कामयाब हुए थे। कई घंटों के ऑपरेशन के बाद भी आतंकियों की लोकेशन सुरक्षाबलों को नहीं मिली थी।

घाटी में पिछली 5 आतंकी वारदात और एनकाउंटर

9 नवंबर- : सोपोर में सेना ने एक आतंकी ढेर किया

रामपुर जंगल में 2-3 आतंकियों के छिपे होने की सूचना मिली थी। इसके बाद से सुरक्षाबलों का जॉइंट सर्च ऑपरेशन जारी है। इसी दौरान आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर फायरिंग की। जवाबी फायरिंग में एक आतंकी मारा गया।

8 नवंबर- सगीपोरा और पानीपोरा में सर्च ऑपरेशन चलाया था

 सोपोर में सुरक्षाबलों ने 2 आतंकियों को मार गिराया था। सेना ने सगीपोरा और पानीपोरा में सर्च ऑपरेशन चलाया था। सोपोर के इन इलाकों में 7 नवंबर की रात से एनकाउंटर जारी था। यहां 2-3 आतंकियों के छिपे होने की खबर मिली थी। कश्मीर आईजीपी वीके बिरदी ने कहा था कि इस ऑपरेशन में 2 आतंकियों को मार गिराया गया है। उनके पास से भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद, आपत्तिजनक दस्तावेज बरामद किए गए।

7 नवंबर- जैश के आतंकियों ने 2 विलेज गार्ड की हत्या की

किश्तवाड़ के अधवारी इलाके में आतंकियों ने 2 विलेज डिफेंस गार्ड्स की हत्या की थी। पुलिस ने बताया था कि मुंजला धार जंगल में मवेशियों को चराने गए विलेज डिफेंस गार्ड को आतंकियों ने किडनैप किया और उन्हें गोली मारी थी।

मृतकों की पहचान ओहली-कुंतवाड़ा के विलेज डिफेंस गार्ड नजीर अहमद और कुलदीप कुमार के रूप में हुई। शुक्रवार को दोनों के शव केशवान बेल्ट के पोंडगवारी इलाके में एक नाले के पास पड़े मिले थे।

5 नवंबर- बांदीपोरा में एनकाउंटर

पुलिस और सेना के जवानों ने सर्च ऑपरेशन चलाया। मुठभेड़ में एक आतंकी ढेर हुआ।

3 नवंबर- श्रीनगर के संडे मार्केट में ग्रेनेड ब्लास्ट

 धमाका टूरिस्ट रिसेप्शन सेंटर के पास हुआ। इसमें 12 लोग घायल हो गए। घटना के तुरंत बाद हमलावरों को पकड़ने के लिए पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी गई।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
ऊना, हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के गगरेट विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ कांग्रेस नेता अनिल डडवाल को तिहाड़ जेल भेज दिया गया है। उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ सोशल मीडिया…
 19 March 2026
बाराबंकी: सु्प्रीम कोर्ट ने उत्तर प्रदेश के बाराबंकी स्थित टोल प्‍लाजा पर वकीलों के तोड़फोड़ और हिंसा की घटना पर नाराजगी जताई है। कोर्ट ने कहा कि वकालत एक सम्‍मानित पेशा…
 19 March 2026
विदिशा: मध्य प्रदेश के विदिशा जिले में सोशल मीडिया पर कमेंट पोस्ट करने को लेकर एक शासकीय शिक्षक को निलंबित किया गया है। उसने केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के…
 19 March 2026
अयोध्या: रामनगरी अयोध्या में नवसंवत्सर उत्सव के अवसर पर भव्य आयोजन किया जा रहा है। इस विशेष मौके पर भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु अयोध्या पहुंच चुकी हैं और आज राम…
 19 March 2026
कटक, कटक के श्रीराम चंद्र भंज(SCB) मेडिकल कॉलेज अस्पताल में आग लगने की घटना के दो दिन बाद ओडिशा सरकार ने 4 अधिकारियों को निलंबित कर दिया है। इनमें अग्निशमन सेवा…
 19 March 2026
भोपाल/लखनऊ/शिमला/देहरादून, देश के कई हिस्सों में मौसम ने अचानक करवट ली है। राजस्थान, मध्य प्रदेश, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में बारिश के साथ ओले गिर सकते हैं। राजस्थान में जयपुर सहित…
 18 March 2026
जयपुर: गुलाबी नगरी के गौरव और ऐतिहासिक आमेर महल में चैत्र नवरात्र की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। कल यानी 19 मार्च से शुरू हो रहे नवरात्र पर्व को देखते हुए…
 18 March 2026
नई दिल्ली/भोपाल/जयपुर/लखनऊ, देश के कई हिस्सों में पिछले तीन दिनों से आंधी, बारिश और ओले गिरने का दौर जारी है। IMD के मुताबिक 18 मार्च से स्ट्रॉन्ग वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ)…
 18 March 2026
अहमदाबाद, गुजरात में कई अहम स्थानों को बम ब्लास्ट से उड़ाने की धमकी मिली है। बुधवार सुबह आए ईमेल के बाद गांधीनगर में विधानसभा को खाली करवाकर चेक किया। इसके साथ…
Advt.