मछली मारने निस्तारी तालाब में जहर का छिड़काव

Updated on 31-03-2022 03:10 PM

बिलासपुर भरी गर्मी में निस्तारी तालाब को जहरीला बनाने पहुंचे मछुआरों का ग्रामीणों ने भारी विऱोध किया। मछुआरों ने ग्रामीणों को बताया कि जब हमने मछली डाला है तो मारने का भी हमें अधिकार है। इसलिए दवाई डालकर मछली  मारने आए हैं।

हमने स्थानीय भाजपा नेता को पैसा भी दिया है।  मामले की जानकारी तहसीलदार तक पहुंची। उन्होने तत्काल अधिकारी को मौके पर भेजकर रिपोर्ट पेश करने को कहा है। बहरहाल ग्रामीणों में निस्तारी तालाब में जहर डालकर मछली मारने को लेकर भयंकर आक्रोश है।

   करीब दस साल पहले निगम वार्ड क्रमांक चार स्थित  घुूरू सरपंच ने तात्कालीन समय शासकीय योजना के तहत तालाब में मछली का बीज डलवाया। बताते चलें कि निगम में शामिल होने से पहले घुरू ग्राम पंचायत हुआ करता था। घूरू में स्थित सगरा तालाब आस पास के 10-15 गांव में काफी विख्यात है।

 तात्कालीन समय शासन ने लाखों रूपए खर्च कर तालाब का ना केवल जीर्णोद्धार कराया। बल्कि पचरी और घाट का निर्माण कर तालाब को दर्शनीय भी बनाया। तात्कालीन सरपंच ने अच्छी किस्म मछलियों का बीज भी डलवाया। मछलियां आज काफी बड़ी हो गयी है। यह जानते हुए भी कि तालाब निगम क्षेत्र का हिस्सा है। बावजूद इसके क्षेत्र के सबसे बड़े निस्तारी तालाब पर रंगदारों ने कब्जा कर लिया है।

   बताते चलें कि घुरू स्थित आसपास के 10-15 गांव में सगरा तालाब का नाम है। तालाब में निगम वार्ड 4 गोकुलनगर घुरु स्थित जुड़वा तालाब सगरा और लुदरा आज भी सबसे बड़ा और मुख्य निस्तारी तालाब के रूप में जाना जाता है।  मंगलवार की दोपहर कुछ भाड़े के मछुआरे जहरीला दवाई लेकर सगरा और लुदरा तालाब पहुंचे। स्थानीय लोगों के विरोध के बाद भी नाव पर सवार होकर तालाब में घुसे।

 और जीव जन्तु को मारने वाला तरल द्रव्य मेलाथियान का छिड़काव करने लगे। वीडिया बनाते ही सभी मछुआरे तालाब से बाहर आए। और वीडियो बनाने से विरोध किया। यद्यपि इस दौरान ग्रामीणों ने कलेक्टर से परमिशन लिए जाने की बात कही। लेकिन मछुआरे ने साफ कहा कि हमने मछली डाला है। और मारने आए हैं।   बताते चलें कि सगरा और लुदरा तालाब में कमल की भी अच्छी पैदावार होती है। स्थानीय गरीब लोग कमलनाल तोड़कर जीविकोपार्जन भी करते हैं। मझुआरे ने बताया कि कमल फूल को मारने के लिए ही दवाई का छिड़काव कर रहे हैं। मरी हुई मछलियां हमारे काम आएंगी। मछुआरे ने यह भी बताया कि हमने स्थानीय भाजपा नेता से बातचीत की है। इसलिए दवाई का छिड़काव कर रहे हैं।

     मौके पर पहुंची मेडिकल टीम

आनन फानन स्थानीय लोगों ने मामले की जानकारी तहसीलदार को दिया। तहसीलदार ने तत्काल अधिकारी को मौके पर भेजा।

 निस्तारी तालाब में जहर डालना अपराध

  तहसीलदार अश्वनी कंवर ने बताया कि तालाब में जहर डालना अपराध है। सम्बधित मेडिकल अधिकारी को जानकारी दी गयी है। जो भी स्थिति होगी उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी। चूंकि तालाब निस्तारी का है इसलिए इस प्रकार की गतिविधियां नियम के खिलाफ हैं। रिपोर्ट के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।

जहर से मछली मारने आए

 घूरू के ग्रामीणों ने बताया कि मझुआरे लोग कीटनाशक पदार्थ का छिड़काव कर मछली मारने आए थे। पहले भी दो एक बार ऐसा ही प्रयास किया गया। गांव का एक मात्र जुड़़वा और निस्तारी तालाब है। तालाब का पानी घर में भी उपयोग होता है। पानी जहरीला होने से बड़ा हादसा होने से इंकार नहीं किया जा सकता है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 May 2025
बलौदाबाजार, आबकारी आयुक्त श्याम धावड़े के निर्देश एवं कलेक्टर दीपक सोनी व उपायुक्त आबकारी अनिमेष नेताम के मार्गदर्शन में आबकारी विभाग की संयुक्त टीम द्वारा 34 हजार मूल्य का हाथभट्ठी कच्ची…
 01 May 2025
रायपुर।  डबल इंजन की सरकार कैसे बदलाव लाती हैं इसका उदाहरण रायपुर के मोवा में रहने वाली भुनेश्वरी साहू के जीवन में देख सकते हैं। उनके जीवन में किस तरह से…
 01 May 2025
रायपुर।  संभागायुक्त महादेव कावरे ने संभागीय कलेक्टर्स कॉन्फ्रेंस में सभी जिलों के कलेक्टरों के साथ सुशासन तिहार के दौरान प्राप्त आवेदनों और जमीनी स्तर की समस्याओं की विस्तृत समीक्षा की। बैठक…
 01 May 2025
सारंगढ़ बिलाईगढ़। छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी योजना मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तीर्थयात्रियों के जत्था को कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे ने हरी झंड़ी दिखाकर रवाना किया। इस यात्रा में सारंगढ़ बिलाईगढ़…
 01 May 2025
अम्बिकापुर।  कलेक्टर विलास भोसकर एवं जिला पंचायत सीईओ विनय कुमार अग्रवाल ने विकासखण्ड उदयपुर के अत्यंत सुदूर ग्राम खुझी का दौरा किया। यह वही खुझी गांव है, जहां गत जुलाई माह…
 01 May 2025
सारंगढ़ बिलाईगढ़। छत्तीसगढ़ राज्य गौ सेवा आयोग अध्यक्ष विशेषर सिंह पटेल के सारंगढ़ प्रवास के दौरान उनके मुख्य आतिथ्य में कलेक्टर कार्यालय में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में अध्यक्ष…
 01 May 2025
रायपुर,  प्रदेश के श्रम मंत्री लखनलाल देवांगन ने अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस (मई दिवस) के अवसर पर श्रमवीरों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। इस अवसर पर मंत्री श्री देवांगन ने सभी…
 01 May 2025
बीजापुर। बीजापुर स्पोर्ट्स एकेडमी की एथलेटिक्स खिलाड़ी संतोषी भण्डारी का चयन भारतीय खेल प्राधिकरण  (SAI)  के नेशनल सेंटर ऑफ एक्सीलेंस  (NCOE) भोपाल के लिए किया गया है। यह चयन भारतीय खेल…
 01 May 2025
धमतरी। शासन द्वारा मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना को पुनः प्रारंभ करने का निर्णय लिया गया है। इसी परिप्रेक्ष्य में आज नगर निगम महापौर  रामू रोहरा की अध्यक्षता में जिला स्तरीय समिति…
Advt.