दुर्गा पूजा पर यात्रियों के लिए इतवारी से शालीमार और दुर्ग से निजामुद्दीन के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेनें

Updated on 23-08-2025 03:11 PM

रायपुर। दुर्गा पूजा के मौके पर यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेलवे प्रशासन ने स्पेशल ट्रेनों का संचालन शुरू करने का निर्णय लिया है। इसमें इतवारी-शालीमार के बीच पूजा स्पेशल ट्रेन पांच फेरों के लिए और दुर्ग-निजामुद्दीन के बीच आठ फेरों के लिए फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन चलायी जाएगी। इन ट्रेनों से त्योहार पर यात्रियों को लंबी दूरी की यात्रा में बड़ी राहत मिलेगी।

इतवारी-शालीमार पूजा स्पेशल का संचालन
गाड़ी संख्या 08865 (इतवारी-शालीमार पूजा स्पेशल) इतवारी से 27 सितंबर से 1 अक्टूबर तक कुल पांच फेरों में चलाई जाएगी। वहीं गाड़ी संख्या 08866 (शालीमार-इतवारी पूजा स्पेशल) शालीमार से 28 सितंबर से 2 अक्टूबर तक चलेगी।

08865 इतवारी-शालीमार स्पेशल का टाइम टेबल
यह ट्रेन शाम 05:10 बजे इतवारी से रवाना होकर शाम 7 बजे गोंदिया, रात 08:08 बजे डोंगरगढ़, 08:35 बजे राजनांदगांव, 09:40 बजे दुर्ग, 10:25 बजे रायपुर, 11:20 बजे भाटापारा, 12:35 बजे बिलासपुर, 01:35 बजे चांपा, 02:32 बजे रायगढ़, सुबह 04:05 बजे झारसुगुड़ा पहुंचेगी। इसके बाद यह राउरकेला, चक्रधरपुर, टाटानगर, खड़गपुर, सांतरागाछी होते हुए दोपहर 2 बजे शालीमार पहुंचेगी।

08866 शालीमार-इतवारी स्पेशल का टाइम टेबल
यह ट्रेन शालीमार से शाम छह बजे रवाना होकर 06:13 बजे सांतरागाछी, 07:35 बजे खड़गपुर, 10:15 बजे टाटानगर, 11:15 बजे चक्रधरपुर, 12:50 बजे राउरकेला, 02:58 बजे झारसुगुड़ा, 03:51 बजे रायगढ़, 05:15 बजे चांपा, 07:25 बजे बिलासपुर, 08:14 बजे भाटापारा, 09:20 बजे रायपुर, 11:10 बजे दुर्ग, 11:36 बजे राजनांदगांव, 12:04 बजे डोंगरगढ़, 01:15 बजे गोंदिया और सुबह 03:35 बजे इतवारी पहुंचेगी।

दुर्ग-निजामुद्दीन फेस्टिवल स्पेशल
इसके अलावा यात्रियों की सुविधा के लिए दुर्ग-निजामुद्दीन-दुर्ग के बीच भी फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी। गाड़ी संख्या 08760/08761 आठ फेरों के लिए चलेगी। यह ट्रेन दुर्ग से 5 अक्टूबर से 23 नवंबर तक प्रत्येक रविवार को और निजामुद्दीन से 6 अक्टूबर से 24 नवंबर तक प्रत्येक सोमवार को चलेगी। इस ट्रेन में सभी श्रेणियों के 20 एलएचबी कोच होंगे।

टाइम टेबल – दुर्ग-निजामुद्दीन स्पेशल
गाड़ी संख्या 08760 दुर्ग से सुबह 10:45 बजे रवाना होकर रायपुर समेत अन्य स्टेशनों से गुजरते हुए अगले दिन सुबह 11:10 बजे निजामुद्दीन पहुंचेगी। वहीं गाड़ी संख्या 08761 निजामुद्दीन से दोपहर 12:30 बजे रवाना होकर दूसरे दिन दोपहर तीन बजे दुर्ग पहुंचेगी।

त्योहार के समय यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे का यह निर्णय स्वागत योग्य माना जा रहा है। यात्रियों को आरक्षण की सुविधा समय पर मिल सके, इसके लिए रेलवे ने संबंधित स्टेशनों को आवश्यक निर्देश जारी किए हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
एक्ट्रेस सेलिना जेटली की अपने भाई विक्रांत जेटली से मिलने की आखिरी उम्मीद भी टूट गई। हाल ही में सुनवाई के दौरान अदालत को बताया गया कि विक्रांत ने अपनी…
 19 March 2026
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता प्रेम चोपड़ा पिछले साल नवंबर महीने में अस्वस्थ थे। जिस कारण उनको अस्पताल में भर्ती भी कराया गया था। हालांकि इलाज के बाद वह घर लौट…
 19 March 2026
'बिग बॉस ओटीटी 3' की कंटेस्टेंट और डिजिल कंटेंट क्रिएटर पायल मलिक तीसरी बार प्रेग्नेंट हैं। वह चौथे बच्चे की मां बनने वाली हैं। उन्होंने अगस्त, 2025 में अपनी प्रेग्नेंसी…
 19 March 2026
सलमान खान की अगली फिल्म 'मातृभूमि' का नया गाना 'चांद देख लेना' रिलीज हो चुका है। 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' का ये गाना रोमांटिक होने के साथ-साथ ईद…
 19 March 2026
इन्हें 'भागम भाग' की 'अंजलि सिंह' कह लीजिए '36 चाइन टाउन' की आयशा, बॉलीवुड की इस एक्ट्रेस ने हिन्दी फिल्मों में भले बढ़-चढ़कर काम न किया हो लेकिन इंडस्ट्री में…
 19 March 2026
टीवी की मशहूर और बेहद खूबसूरत एक्‍ट्रेस दिव्‍यांका त्र‍िपाठी मां बनने वाली हैं। दो दिन पहले हमने यह खबर बताई थी कि 'ये है मोहब्बतें' फेम 41 साल की एक्ट्रेस…
 19 March 2026
आदित्य धर की स्‍पाई एक्‍शन सीक्‍वल फिल्म 'धुरंधर 2: द रिवेंज' अब जब सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है, तो लगे हाथ उस सवाल का जवाब भी मिल गया है,…
 19 March 2026
साल 2025 में आयोजित महाकुंभ से अगर आपने ममता कुलकर्णी को साध्वी वाले अवतार में और आध्यात्म की बातें करते हुए देखा और सुना है तो अब ब्रेक ले लीजिए।…
 19 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 2025-26 के सालाना कॉन्ट्रैक्ट में एक बड़ा बदलाव करते हुए सबसे ऊंचे 'A+' ग्रेड को पूरी तरह खत्म कर दिया। रिपोर्ट के मुताबिक,…
Advt.