योग मित्रों को दिया गया विशेष प्रशिक्षण

Updated on 17-11-2025 12:21 PM

जशपुरनगर। कलेक्टर  रोहित व्यास के निर्देशन में शिशु मृत्यु दर एवं मातृ मृत्यु दर में कमी लाने के उद्देश्य से जशपुर जिले में पायलट प्रोजेक्ट के रूप में गर्भवती महिलाओं हेतु विशेष योगाभ्यास कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है। यह कार्यक्रम छत्तीसगढ़ योग आयोग, यूनिसेफ तथा जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में क्रियान्वित हो रहा है। कार्यक्रम के प्रभावी संचालन हेतु परियोजना में कार्यरत योग मित्रों की एक दिवसीय समीक्षा बैठक एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन विगत दिवस वशिष्ठ कम्युनिटी हॉल, जशपुर में किया गया।

    इसमें छत्तीसगढ़ योग आयोग के वरिष्ठ मास्टर ट्रेनरों ने योग मित्रों को गर्भावस्था की तीनों तिमाहियों के अनुसार उपयुक्त योगाभ्यास का प्रशिक्षण प्रदान किया, ताकि वे गर्भवती महिलाओं को और अधिक प्रभावी तरीके से योगाभ्यास करा सकें। इस विशेष योगाभ्यास कार्यक्रम को शुरू हुए लगभग तीन वर्ष पूर्ण होने जा रहे हैं। कार्यक्रम के माध्यम से हाई-रिस्क गर्भवती महिलाओं को भी सुरक्षित एवं सामान्य प्रसव में उल्लेखनीय सहायता मिल रही है, जिससे जशपुर जिले की अनेक महिलाओं को प्रत्यक्ष लाभ प्राप्त हुआ है। वर्तमान में यह कार्यक्रम जिले के 50 उप-स्वास्थ्य केंद्रों में सफलतापूर्वक संचालित किया जा रहा है। समीक्षा बैठक एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जी.एस. जात्रा, छत्तीसगढ़ योग आयोग रायपुर से  रविकांत कुंभकार, राज्य परियोजना समन्वयक डॉ. ज्योति साहू, मास्टर ट्रेनर श्रीमती रश्मी पटेल तथा जिला योग समन्वयक  अशोक कुमार यादव उपस्थित रहे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 March 2026
फिल्म विद्वान इरा भास्कर ने हाल ही में समकालीन भारतीय सिनेमा की राजनीति पर चर्चा के दौरान आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' की आलोचना की, जो एक्ट्रेस स्वरा भास्कर की…
 14 March 2026
शाहिद कपूर की हालिया रिलीज फिल्म 'ओ रोमियो' ने दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई और अब दूसरी मूवी 'कॉकटेल-2' दस्तक देने के लिए तैयार है। शुक्रवार, 13 मार्च…
 14 March 2026
भारतीय सिनेमा के कॉमेडी के उस्ताद अब कॉमेडी से डरने लगे हैं। कॉमेडी फिल्मों की बात करें तो प्रियदर्शन की बराबरी कर पाना किसी के लिए भी मुश्किल है। चार…
 14 March 2026
सिंगर-रैपर बादशाह की मुश्किलें कम होने का नाम नही ले रही हैं। अब तो उनकी गिरफ्तारी के भी आदेश आ गए हैं। हरियाणवी गाने 'टटीरी' को लेकर उनके खिलाफ कार्रवाई…
 14 March 2026
अनुराग डोभाल के मैनेजर ने खुलासा किया है कि यूट्यूबर की हालत गंभीर है। हाल ही में, मैनेजर ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर बताया कि यूके07 राइडर पहले ठीक थे,…
 14 March 2026
बॉलीवुड का अक्सर अंडरवर्ल्ड से नाम जुड़ता रहा है। अब फराह खान ने रणवीर अल्लाहबादिया के पॉडकास्ट में इससे जुड़ा एक और चौंकाने वाला खुलासा किया है। उनके मुताबिक, 90…
 14 March 2026
दिग्गज अभिनेत्री फरीदा जलाल पर्दे पर भले ही कितनी ही खूबसूरत क्यों न दिखती हों, लेकिन आम लोगों की तरह उनकी जिंदगी में भी काफी उथल-पुथल रही है। एक्ट्रेस ने…
 14 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजारबानी के आखिरी वक्त पर पाकिस्तान सुपर लीग से नाम वापस लेने और आईपीएल से जुड़ने के फैसले से खुश नहीं…
 14 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव मसूरी के सेवॉय होटल में अपनी मंगेतर वंशिका चड्ढा के साथ शादी रचाने वाले हैं। 14 मार्च को दोनों शादी के…
Advt.