पुवर्ती और रायगुड़ा में विशेष सुविधा शिविर का आयोजन

Updated on 18-11-2025 02:09 PM

सुकमा।  सुकमा जिले में नियद नेल्लानार योजना के अंतर्गत चयनित ग्रामों के निवासियों को शासकीय योजनाओं एवं सुविधाओं से सीधे लाभान्वित करने के उद्देश्य से एक विशेष सुविधा शिविर का आयोजन किया जा रहा है।

जिला प्रशासन की इस महत्वपूर्ण पहल का मुख्य लक्ष्य दुर्गम क्षेत्रों के पात्र ग्रामीणों को उनके ही गाँव के निकट आवश्यक सेवाएं और सहायता उपलब्ध कराना है।

शिविर की तिथियाँ और स्थान

यह सुविधा शिविर दो चरणों में आयोजित किया जाएगारू

प्रथम चरण (पुवर्ती) 18 नवंबर से 21 नवंबर तक जिसमें ग्राम पंचायत चिमलीपेंटा के ग्रामीण शामिल होंगे।

द्वितीय चरण (रायगुड़ा) 25 नवंबर से 28 नवंबर तक जिसमें ग्राम पंचायत मोरपल्ली, बुरकापाल, और सुरपनगुड़ा के ग्रामीण शामिल होंगे।

नोडल अधिकारियों की नियुक्ति

शिविरों के सफल और सुचारु क्रियान्वयन को सुनिश्चित करने के लिए कलेक्टर श्री देवेश कुमार ध्रुव ने अधिकारियों को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ सौंपी हैं।

नोडल अधिकारी के रूप में अनुविभागीय अधिकारी (रा.) कोन्टा श्री सुभाष शुक्ला और सहायक नोडल अधिकारी के रूप में मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जनपद पंचायत कोन्टा श्री सुमित ध्रुव होंगे। कलेक्टर श्री ध्रुव ने संबंधित सभी विभागों को निर्देश दिए हैं कि वे शिविर में आवश्यक सभी व्यवस्थाएँ सुनिश्चित करें ताकि ग्रामीणों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो।

इस शिविर के माध्यम से ग्रामीण अपने दस्तावेज संबंधी कार्य, विभिन्न सरकारी योजनाओं के आवेदन, स्वास्थ्य सुविधाओं और अन्य आवश्यक सुविधाओं का लाभ एक ही स्थान पर प्राप्त कर सकेंगे, जिससे दूरस्थ अंचलों में सरकार की पहुँच और प्रभावशीलता बढ़ेगी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 March 2026
फिल्म विद्वान इरा भास्कर ने हाल ही में समकालीन भारतीय सिनेमा की राजनीति पर चर्चा के दौरान आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' की आलोचना की, जो एक्ट्रेस स्वरा भास्कर की…
 14 March 2026
शाहिद कपूर की हालिया रिलीज फिल्म 'ओ रोमियो' ने दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई और अब दूसरी मूवी 'कॉकटेल-2' दस्तक देने के लिए तैयार है। शुक्रवार, 13 मार्च…
 14 March 2026
भारतीय सिनेमा के कॉमेडी के उस्ताद अब कॉमेडी से डरने लगे हैं। कॉमेडी फिल्मों की बात करें तो प्रियदर्शन की बराबरी कर पाना किसी के लिए भी मुश्किल है। चार…
 14 March 2026
सिंगर-रैपर बादशाह की मुश्किलें कम होने का नाम नही ले रही हैं। अब तो उनकी गिरफ्तारी के भी आदेश आ गए हैं। हरियाणवी गाने 'टटीरी' को लेकर उनके खिलाफ कार्रवाई…
 14 March 2026
अनुराग डोभाल के मैनेजर ने खुलासा किया है कि यूट्यूबर की हालत गंभीर है। हाल ही में, मैनेजर ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर बताया कि यूके07 राइडर पहले ठीक थे,…
 14 March 2026
बॉलीवुड का अक्सर अंडरवर्ल्ड से नाम जुड़ता रहा है। अब फराह खान ने रणवीर अल्लाहबादिया के पॉडकास्ट में इससे जुड़ा एक और चौंकाने वाला खुलासा किया है। उनके मुताबिक, 90…
 14 March 2026
दिग्गज अभिनेत्री फरीदा जलाल पर्दे पर भले ही कितनी ही खूबसूरत क्यों न दिखती हों, लेकिन आम लोगों की तरह उनकी जिंदगी में भी काफी उथल-पुथल रही है। एक्ट्रेस ने…
 14 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजारबानी के आखिरी वक्त पर पाकिस्तान सुपर लीग से नाम वापस लेने और आईपीएल से जुड़ने के फैसले से खुश नहीं…
 14 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव मसूरी के सेवॉय होटल में अपनी मंगेतर वंशिका चड्ढा के साथ शादी रचाने वाले हैं। 14 मार्च को दोनों शादी के…
Advt.