खरीफ सीजन में 118 लाख हेक्टेयर में बुआई

Updated on 20-07-2020 08:36 PM
भोपाल। चालू खरीफ सीजन के दौरान मध्य प्रदेश में अब तक 118 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में खरीफ फसलों की बुआई हो चुकी है। यह खरीफ सीजन के ‎लिए निर्धारित लक्ष्य की 80 फीसद है। सोयाबीन की बोआई 97 फीसद पूर्ण खरीफ की मुख्य फसलों में सोयाबीन की बुआई के निर्धारित लक्ष्य 57.70 लाख हेक्टेयर के विरूद्ध 56.42 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में बुआई हो चुकी है, जो निर्धारित लक्ष्य का 97.8 फीसद है। इस वर्ष खरीफ सीजन में 146.31 लाख हेक्टेयर बुआई का लक्ष्य तय किया गया है। मूंगफली के लिए निर्धारित लक्ष्य 2.56 लाख हेक्टेयर के विरूद्ध 2.14 लाख हेक्टेयर में किसान बुआई कर चुके हैं, जो निर्धारित लक्ष्य का 83.4 फीसद है। इसी तरह तिल के निर्धारित लक्ष्य 3.81 लाख हेक्टेयर के विरूद्घ 2.25 लाख हेक्टेयर, रामतिल के निर्धारित लक्ष्य 0.66 लाख हेक्टेयर के विरूद्ध 0.17 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में और कपास के निर्धारित लक्ष्य 6.19 लाख हेक्टेयर के विरूद्ध 6.04 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में बोवनी पूरी हो चुकी है। अनाज एवं दलहन के क्षेत्र में धान 14.05 लाख हेक्टेयर, ज्वार 1.01 लाख हेक्टेयर, मक्का 14.62 लाख हेक्टेयर, बाजरा 1.83 लाख हेक्टेयर, कोदो एवं अन्य 0.69 लाख हेक्टेयर, तुअर 3.55 लाख हेक्टेयर, उड़द 14.01 लाख हेक्टेयर, मूंग 1.17 लाख हेक्टेयर, कुल्थी एवं अन्य 0.11 लाख हेक्टेयर में बुआई का कार्य पूर्ण हो चुका है। कृषि विभाग ने बोवनी के समय किसानों को मार्गदर्शन दिया है। जिले के मैदानी कृषि अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि प्रदेश में कृषि रकबे को बढ़ाने के लिए किसानों को प्रोत्साहित करें। कृषि वैज्ञानिक भी खेतों में जाकर किसानों को समसामयिक सलाह दे रहे हैं। उन्हें विभाग की योजनाओं का लाभ भी दिलाएं। 


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 May 2025
भारत-पाकिस्तान युद्ध की आशंका के बीच 7 मई को ब्लैक आउट के दौरान शहर के ज्यादातर इलाकों में सायरन सुनाई नहीं दिया। प्रशासन अब चौराहों पर ट्रैफिक सिग्नल पर लगे…
 11 May 2025
भारत-पाकिस्तान की तनातनी के बीच साइबर हमले का जोखिम बढ़ गया है। हैकर्स युद्ध की खबर में फिशिंग लिंक और एपीके फाइल भेजकर सिस्टम और मोबाइल हैक कर रहे हैं।…
 11 May 2025
एअर इंडिया और उसकी सहयोगी कंपनी एअर इंडिया एक्सप्रेस की राजा भोज एयरपोर्ट से 5 नई फ्लाइट्स शुरू करने की योजना है। कंपनी भोपाल से मुंबई, दिल्ली, बेंगलुरू, हैदराबाद व…
 11 May 2025
भोपाल के भदभदा डैम में शुक्रवार शाम नहाने के दौरान एक युवक की डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान 31 वर्षीय विवेक शर्मा के रूप में हुई है,…
 11 May 2025
देश की महिला और पुरुष किसानों काे खेती की हाईटेक पद्धति सिखाकर, उन्हें उन्नत किसान बनाया जा रहा है। इसी क्रम में देश के चार केंद्रीय कृषि मशीनरी प्रशिक्षण एवं…
 11 May 2025
पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह के छोटे भाई और पूर्व सांसद लक्ष्मण सिंह को ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के जनरल सेक्रेटरी (संगठन) केसी वेणुगोपाल ने शोकॉज नोटिस जारी किया है। वेणुगोपाल…
 11 May 2025
भोपाल के 11 मील स्थित वन बाइट रेस्टोरेंट में शनिवार रात मामूली कहासुनी के चलते एक कुक ने अपने ही साथी की पलटा मारकर हत्या कर दी। चिकन रोस्ट करने…
 11 May 2025
भोपाल। प्रदेश में इस बार दक्षिण-पश्चिम मानसून अपने तय समय (15 जून) पर प्रदेश में पूर्वी क्षेत्र से दस्तक दे सकता है। प्रवेश करने के पांच दिन में मानसून के पूरे…
 11 May 2025
भोपाल। खाद्य सुरक्षा कानून के अंतर्गत प्रतिमाह दिए जाने वाले निश्शुल्क खाद्यान्न का लाभ केवल पात्र व्यक्तियों को ही मिले, इसके लिए ई-केवायसी करवाया जा रहा है। मध्य प्रदेश में अभी…
Advt.