भारत से आगे निकल सकते हैं साउथ कोरिया और ताइवान, क्यों आ रही है मार्केट कैप में तेजी?

Updated on 07-05-2026 11:50 AM
नई दिल्ली: एआई के बढ़ते चलन ने दुनिया की इकॉनमी को पूरी तरह बदल दिया है। इस साल साउथ कोरिया और ताइवान जैसे एमर्जिंग मार्केट्स के मार्केट कैप में भारी तेजी आई है जबकि भारत और सऊदी अरब जैसे देशों का मार्केट कैप गिरा है। साउथ कोरिया का मार्केट कैप इस दौरान 175 फीसदी उछलकर 4.18 ट्रिलियन डॉलर पहुंच गया है जबकि ताइवान का मार्केट कैप 85 फीसदी तेजी के साथ 4.61 ट्रिलियन डॉलर हो गया है। दूसरी ओर भारत का मार्केट कैप 5 फीसदी गिरावट के साथ 4.92 ट्रिलियन डॉलर रह गया है। विदेशी निवेशकों की बिकवाली से भारतीय बाजार में गिरावट आई है।

एमर्जिंग मार्केट्स में भारत तीसरा बड़ा मार्केट कैप है। उससे आगे केवल चीन और हॉन्ग कॉन्ग हैं। चीन का मार्केट कैप 14.94 ट्रिलियन डॉलर है। इस साल इसमें 49 फीसदी तेजी आई है। हॉन्ग कॉन्ग का मार्केट कैप 7.43 ट्रिलियन डॉलर है। इस साल उसका मार्केट कैप 33.2 फीसदी तेजी आई है। भारत दुनिया में पांचवें नंबर पर है। इस लिस्ट में अमेरिका 75.99 ट्रिलियन डॉलर के साथ पहले नंबर पर है। इस साल उसका मार्केट कैप 22.6 फीसदी चढ़ा है। जापान 8.26 ट्रिलियन डॉलर के साथ तीसरे नंबर पर है। इस साल उसका मार्केट कैप 29 फीसदी चढ़ा है।

भारत की पोजीशन को खतरा

लेकिन ताइवान और दक्षिण कोरिया अब भारत के काफी करीब पहुंच गए हैं। इसकी सबसे बड़ी वजह एआई शेयरों में आई तेजी है। ताइवान के मार्केट कैप में टीएसएमसी की 40% से अधिक हिस्सेदारी है। यह दुनिया की सबसे बड़ी चिप मेकर कंपनी है। इसमें केवल टीएसएमसी की ग्लोबल मार्केट में हिस्सेदारी 70% है। इसका मार्केट कैप 2.175 ट्रिलियन डॉलर है और यह दुनिया की छठी बड़ी वैल्यूंबल कंपनी है। दुनिया की टॉप 10 सेमीकंडक्टर कंपनियों में से चार ताइवान की हैं।
दक्षिण कोरिया के मार्केट कैप में आई तेजी में सबसे बड़ा योगदान एआई चिप बनाने वाली कंपनी सैमसंग और SK Hynix का है। इन दोनों कंपनियों की कॉस्पी इंडेक्स में 40 फीसदी हिस्सेदारी है। सैमसंग का मार्केट कैप 1 ट्रिलियन डॉलर से ज्यादा हो चुका है। इसका मार्केट कैप 1.194 ट्रिलियन डॉलर है और यह दुनिया की 11वीं और एशिया की तीसरी बड़ी वैल्यूएबल कंपनी है। एशिया में उसके आगे टीएसएमसी और सऊदी अरामको (1.741 ट्रिलियन डॉलर) है।

ताइवान और साउथ कोरिया

ताइवान को पहले फोरमोसा के नाम से जाना जाता था। यह ताइवान द्वीप तथा कुछ अन्य द्वीपों से मिलकर बना है। इसका एरिया करीब 36,000 किमी और आबादी 2.3 करोड़ है। इसकी प्रति व्यक्ति आय करीब 42,000 डॉलर है। साउथ कोरिया का एरिया 100,472 वर्ग किमी और आबादी करीब 5.16 करोड़ है। साउथ कोरिया की प्रति व्यक्ति आय करीब 36,000 डॉलर है जो भारत (2,700 डॉलर) की तुलना में करीब 13 गुना है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 July 2026
नई दिल्ली: रेयर अर्थ को नए जमाने की टेक्नोलॉजी की रीढ़ कहा जाता है। इनका यूज इलेक्टिक वीकल, इंडस्ट्रियल ऑटोमेशन और डिफेंस में होता है। अभी इसकी सप्लाई चेन पर…
 23 July 2026
नई दिल्ली: होर्मुज जलडमरूमध्य में एक बार फिर से संकट गहरा गया है। यही वजह है कि कच्चे तेल की ढुलाई पर एक बार फिर से जियोपोलिटकल रिस्क प्रीमियम (Geopolitical…
 23 July 2026
नई दिल्‍ली: सरकार ने अनुराग जैन को नीति आयोग का नया सीईओ नियुक्‍त किया है। अनुराग जैन मध्‍य प्रदेश कैडर के 1989 बैच के IAS अधिकारी हैं। कैबिनेट की नियुक्ति…
 23 July 2026
नई दिल्ली: सोने और चांदी की तस्करी में हाल में काफी तेजी देखने को मिली है। सरकार ने 12 मई को सोने और चांदी पर इंपोर्ट ड्यूटी में बढ़ोतरी की…
 22 July 2026
नई दिल्ली: देश के सबसे बड़े औद्योगिक घराने टाटा ग्रुप की कंपनी इंडियन होटल्स कंपनी (IHCL) के शेयरों में आज शुरुआती कारोबार में करीब 2% गिरावट आई। बीएसई पर यह…
 22 July 2026
नई दिल्ली: पूंजी बाजार में एथिकल इन्वेस्टिंग को बढ़ावा देने के लिए NSE ने निफ्टी 500 अहिंसा इंडेक्स की शुरुआत की है। इसमें निफ्टी 500 की उन कंपनियों को शामिल…
 22 July 2026
नई दिल्ली: निवेशक अक्सर इस ताक में रहते हैं कि कब भाव गिरे तो वे शेयर खरीदें और कब बढ़े तो बेचें। लेकिन आंकड़ों की मानें तो बाजार की इस…
 22 July 2026
नई दिल्ली: घरेलू शेयर बाजार में आज लगातार तीसरे दिन गिरावट आई है। इसकी वजह यह है कि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इंपोर्टेड जेनेरिक दवाओं पर चरणबद्ध तरीके…
 22 July 2026
नई दिल्ली: सोने और चांदी की कीमत में आज तेजी आई है। एमसीएक्स पर शुरुआती कारोबार में सोने की कीमत में 2,000 रुपये प्रति 10 ग्राम की तेजी आई है…
Advt.