साउथ अफ्रीका टी20 विश्व कप की सबसे मूर्ख टीम, माइकल वॉन ने बड़ी बात कह दी
Updated on
13-03-2026 01:15 PM
नई दिल्ली: भारतीय टीम टी20 विश्व कप 2026 में साउथ अफ्रीका की वजह से सेमीफाइनल में पहु्ंच पाई। सुपर-8 में साउथ अफ्रीका ने वेस्टइंडीज को हरा दिया। इससे भारत के सेमीफाइनल में जाने का रास्ता साफ हो। भारतीय टीम का नेट रन रेट काफी खराब था। अगर साउथ अफ्रीका की टीम वेस्टइंडीज के खिलाफ हार जाती तो भारतीय टीम का बाहर होना तय हो जाता। वेस्टइंडीज की टीम टेबल में भारत से नीचे थे लेकिन उसका नेट रन रेट भारत से बेहतर था।
माइकल वॉन ने सबसे मूर्ख टीम बताया
इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने साउथ अफ्रीका को टी20 विश्व कप 2026 का सबसे मूर्ख टीम बताया है। उन्होंने ऐसा इसलिए कहा क्योंकि उसकी वजह से भारत नॉकआउट में पहुंच गया। वॉन ने एक पॉडकास्ट में कहा, 'मैं आपको बता रहा हूं, मुझे लगता है कौन इस टूर्नामेंट की सबसे मूर्ख टीम है? साउथ अफ्रीका। क्योंकि अगर साउथ अफ्रीका सुपर-8 में वेस्टइंडीज से हार जाता तो भारत टूर्नामेंट से बाहर हो गया होता। मैं बस इतना कह रहा हूं- अगर उन्होंने उन्हें रास्ते से हटा दिया होता, तो वह जो तूफान आ रहा था, वह रुक गया होता।'
वॉन ने आगे कहा- वह मैच जीतकर उन्होंने अपनी जीत के सिलसिले को जारी रखा। इसके बाद भारत ने जिम्बाब्वे को हराया, फिर क्वार्टरफाइनल जैसे मैच में वेस्टइंडीज को और फिर इंग्लैंड को। दक्षिण अफ्रीका को अगला मैच जिम्बाब्वे के साथ खेलना था और उन्होंने उस मैच के लिए अपने तीन खिलाड़ियों को आराम भी दिया।
बेस्ट टीम को बाहर करना जरूरी
माइकल वॉन के अनुसार अगर आपको टूर्नामेंट जीतना है तो बेस्ट टीम को किसी भी तरह बाहर करना होगा। उन्होंने कहा- देखिए, ऐसी चीजें होनी नहीं चाहिए और आम तौर पर होती भी नहीं हैं। मैं तो बस इतना कह रहा हूं कि अगर आप वर्ल्ड कप जीतना चाहते हैं तो सबसे अच्छा तरीका यह है कि सबसे अच्छी टीम को शुरू में ही बाहर कर दिया जाए।
रायपुर,राज्य की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण हेतु चलाए जा रहे ‘ज्ञानभारतम‘ राष्ट्रीय पांडुलिपि सर्वेक्षण अभियान को अब तेज गति देने के निर्देश दिए गए हैं। मंत्रालय महानदी भवन में…
रायपुर, मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आज माँ दंतेश्वरी की पावन धरा पर भारत रत्न और क्रिकेट के महानायक सचिन तेंदुलकर के आगमन पर सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर पोस्ट करते…
रायपुर, छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी एनआरएलएम (बिहान) योजना के तहत स्व-सहायता समूहों से जुड़कर ग्रामीण महिलाएं आत्मनिर्भरता की नई मिसाल पेश कर रही हैं। मुंगेली जिले के जनपद पंचायत लोरमी…
रायपुर, मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में संचालित श्री रामलला दर्शन योजना के अंतर्गत जशपुर जिले के श्रद्धालुओं को अयोध्या धाम में प्रभु श्री राम के दर्शन का अवसर…
रायपुर, राज्यपाल रमेन डेका से आज लोकभवन में नो प्लास्टिक अभियान की ब्रांड एंबेसडर श्रीमती शुभांगी आप्टे ने सौजन्य भेंट की। इस दौरान उन्होंने रायपुर नगर निगम क्षेत्र को प्लास्टिक…
कोरिया। छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी विपणन संघ मर्यादित के जिला कार्यालय बैकुण्ठपुर द्वारा बुधवार को समीक्षा रिपोर्ट में खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के तहत धान खरीदी और उठाव की प्रगति सामने आई…
महासमुंद। जिले के विकासखंड सरायपाली से 12 किलोमीटर दूर स्थित ग्राम पंचायत देवलभांठा में आज हर घर जल योजना के सफल क्रियान्वयन से ग्रामीणां को जल संकट से मुक्ति मिली है।…
सुकमा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में सुकमा जिले में विकास कार्यों को नई गति मिली है। जिले में रोड कनेक्टिविटी के क्षेत्र में तेजी से विस्तार किया जा रहा है।…
सुकमा। एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय सुकमा ने शिक्षा के क्षेत्र में एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है, जहाँ विद्यालय के चार मेधावी छात्रों दिव्यांश भंडारी, हरीश कुमार, लक्ष्मण बारसे और रामलाल…