सोनू सूद बेटे संग कर रहे वर्कआउट

Updated on 04-07-2020 09:12 PM
-सूद का नया वीडियो हो रहा वायरल 
मुंबई । वर्तमान में सोशल मीडिया पर एक्टर सोनू सूद का नया वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में सोनू सूद अपने बेटे ईशान सूद संग वर्कआउट कर रहे हैं। अब सोनू सूद अपनी फिटनेस का कितना ध्यान रखते हैं, ये किसी से नहीं छिपा है। लेकिन अब दुनिया को पता चल गया है कि उनके बेटे ईशान भी एक फिटनेस फ्रीक हैं। वायरल वीडियो में दोनों सोनू और ईशान पुश अप्स कर रहे हैं, लेकिन एक ट्विस्ट के साथ। जी हां, एक तरफ सोनू सूद तो जमीन पर पुश अप्स कर रहे हैं, वहीं उनके बेटे ईशान सोनू पर ही चढ़कर पुश अप्स लगा रहे हैं। दोनों का ये अंदाज देख फैंस फिदा हो गए हैं। पिता बेटे की ये जोड़ी सभी को पसंद आ रही है। खुद सोनू इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखते हैं- ट्विनिंग। अब इस एक शब्द के जरिए सोनू और उनके बेटे के बीच ये बेहतरीन बॉन्डिंग को साफ समझा जा सकता है। वहीं मालूम हो कि कुछ समय से सोशल मीडिया पर मांग उठ रही है कि सोनू सूद और अक्षय कुमार को भारत रत्न से सम्मानित किया जाए। दोनों ने जितना दिल खोलकर कोरोना काल में सभी की मदद की है,उसे देखते हुए ये मांग उठ रही है। फैन्स लगातार ट्वीट कर सरकार से दोनों को सम्मानित करने की बात कह रहे हैं। इस मांग पर सोनू सूद और अक्षय कुमार ने रिएक्ट नहीं किया है। वर्क फ्रंट की बात करें तो सोनू सूद फिल्म प्रथ्वीराज में नजर आने वाले हैं। फिल्म में सोनू, अक्षय कुमार संग काम कर रहे हैं। फिल्म में मानुषी छिल्लर भी अहम भूमिका निभाती नजर आएंगी। बता दें कि  कोरोना के बीच अगर एक सेलेब जिसने सबसे ज्यादा लोकप्रियता हासिल की है तो वे हैं सोनू सूद। सोनू सूद ने बड़े स्तर पर प्रवासी मजदूरों की मदद की थी। उन्होंने कई जरूरतमंदों को उनके घर पहुंचाया था। अब उनकी इस पहल का परिणाम ये हुआ है कि एक्टर सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगे हैं। अब सोनू सोशल मीडिया पर कुछ भी पोस्ट करें, उसका वायरल होना लाजिमी बात है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 April 2025
अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय ने साल 2007 में शादी की थी, और 2011 में वो बेटी आराध्या के पैरेंट्स बने। अब वह 13 साल की हो चुकी हैं। ऐसे…
 19 April 2025
डायरेक्टर और एक्टर अनुराग कश्यप ब्राह्मण समुदाय पर दिए गए अपने बयान के कारण विवादों में आ गए हैं। हालांकि, उन्होंने शुक्रवार देर रात एक सोशल मीडिया पोस्ट में माफी…
 19 April 2025
अक्षय कुमार इस वक्त जहां अपनी लेटेस्ट फिल्म Kesari Chapter 2 को लेकर चर्चा में हैं, वहीं उनका एक परफॉर्मेंस वीडियो काफी सुर्खियां बटोर रहा। इस वीडियो में अक्षय अपनी…
 19 April 2025
जानिए उस एक्ट्रेस के बारे में, जिसने अपने 60 साल के करियर में 500 फिल्मों में काम किया, दर्जनों हिट फिल्में दीं। और तो और ऐसे कारनामे किए कि गिनीज…
 19 April 2025
'बैटलग्राउंड' नाम का नया वेब शो अपने विवादों के कारण सुर्खियों में है। हाल ही के एक एपिसोड में आसिम रियाज ने रूबीना दिलैक पर अपमानजनक कमेंट किया था। आसिम…
 19 April 2025
एक्टर हर्षद अरोड़ा ने अमृता राव की बहन और को-स्टार प्रीतिका राव को उन पर किए गए कमेंट के लिए मुंहतोड़ जवाब दिया है। प्रीतिका राव ने हाल ही एक…
 18 April 2025
एक्ट्रेस जैस्मिन भसीन को एल्विश यादव के फैंस खरीखोटी सुना रहे हैं। उनकी आलोचना हो रही है। क्योंकि उन्होंने 'लाफ्टर शेफ्स 2' के शूट के दौरान यूट्यूबर को कुछ ऐसा…
 18 April 2025
अक्षय कुमार, आर. माधवन और अनन्या पांडे की फिल्‍म 'केसरी चैप्टर 2' शुक्रवार, 18 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। इसी साल जनवरी में 'स्‍काई फोर्स' के बाद…
 18 April 2025
फिल्म 'जाट' को लेकर जालंधर के सदर पुलिस स्टेशन में कई बॉलीवुड हस्तियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। सनी देओल , रणदीप हुड्डा और विनीत कुमार सिंह के…
Advt.