सोंढूर डेम ईको पार्क बनेगा आकर्षण का केंद्र : कलेक्टर मिश्रा

Updated on 22-08-2025 11:32 AM

धमतरी। धमतरी जिले में पर्यटन को लेकर प्रशासन लगातार नए प्रयास कर रहा है। इसी कड़ी में नगरी विकासखंड स्थित सोंढूर डेम का ईको पार्क अब और आकर्षक रूप में विकसित होगा। कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने आज यहां पहुंचकर पार्क का निरीक्षण किया और ग्रामीणों से सीधे संवाद कर उनकी भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर दिया। इस अवसर पर उदंती सीतानदी टायगर रिजर्व के आईएफएस ऑफिसर वरूण जैन, एसडीएम नगरी प्रीती दुर्गम सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर मिश्रा ने कहा कि यह इलाका प्राकृतिक सौंदर्य से भरपूर है और यहां पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि “गांव आपका है, आप सब मिलकर इसे संवारें, ताकि यह स्थल पर्यटकों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र बने। उन्होंने सुझाव दिया कि गांव में एक पर्यटक समिति का गठन किया जाए, जो पार्क के रख-रखाव और आसपास के क्षेत्र के विकास में सहयोग करे। कलेक्टर ने पार्क में सौंदर्यीकरण, बोटिंग सुविधा, पक्षियों और जानवरों की फोटोग्राफी व्यवस्था, बेहतर सड़कों का निर्माण तथा सड़कों के किनारे फूलदार पौधों के रोपण पर विशेष जोर दिया।

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि पर्यटन केवल प्राकृतिक सौंदर्य तक सीमित न रहे, बल्कि स्थानीय ग्रामीणों को भी रोजगार उपलब्ध हो। इसके लिए उन्होंने होमस्टे व्यवस्था और छोटे-छोटे दुकानों की शुरुआत करने का सुझाव दिया। इससे एक ओर जहां ग्रामीणों की आमदनी बढ़ेगी, वहीं पर्यटकों को स्थानीय संस्कृति और आतिथ्य का अनुभव भी मिलेगा।

उन्होंने बताया कि ईको पार्क के विकास से धमतरी जिले का पर्यटन मानचित्र और विस्तृत होगा। यह न केवल जिले बल्कि पूरे प्रदेश के लिए एक नया पर्यटन आकर्षण बनेगा। जिला प्रशासन का उद्देश्य है कि यहां आने वाले हर पर्यटक को प्राकृतिक सौंदर्य, ग्रामीण संस्कृति और बेहतर सुविधाओं का अनुभव मिले। ’सोंढूर डेम का ईको पार्क धमतरी जिले की पहचान बन सकता है। प्रशासन और ग्रामीणों के सामूहिक प्रयास से यह क्षेत्र पर्यटन और आजीविका दोनों दृष्टियों से विकास का नया अध्याय लिखेगा। यह पहल जिले में पर्यटन को नई ऊँचाई देने के साथ-साथ ग्रामीणों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने का महत्वपूर्ण कदम साबित होगी।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
एक्ट्रेस सेलिना जेटली की अपने भाई विक्रांत जेटली से मिलने की आखिरी उम्मीद भी टूट गई। हाल ही में सुनवाई के दौरान अदालत को बताया गया कि विक्रांत ने अपनी…
 19 March 2026
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता प्रेम चोपड़ा पिछले साल नवंबर महीने में अस्वस्थ थे। जिस कारण उनको अस्पताल में भर्ती भी कराया गया था। हालांकि इलाज के बाद वह घर लौट…
 19 March 2026
'बिग बॉस ओटीटी 3' की कंटेस्टेंट और डिजिल कंटेंट क्रिएटर पायल मलिक तीसरी बार प्रेग्नेंट हैं। वह चौथे बच्चे की मां बनने वाली हैं। उन्होंने अगस्त, 2025 में अपनी प्रेग्नेंसी…
 19 March 2026
सलमान खान की अगली फिल्म 'मातृभूमि' का नया गाना 'चांद देख लेना' रिलीज हो चुका है। 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' का ये गाना रोमांटिक होने के साथ-साथ ईद…
 19 March 2026
इन्हें 'भागम भाग' की 'अंजलि सिंह' कह लीजिए '36 चाइन टाउन' की आयशा, बॉलीवुड की इस एक्ट्रेस ने हिन्दी फिल्मों में भले बढ़-चढ़कर काम न किया हो लेकिन इंडस्ट्री में…
 19 March 2026
टीवी की मशहूर और बेहद खूबसूरत एक्‍ट्रेस दिव्‍यांका त्र‍िपाठी मां बनने वाली हैं। दो दिन पहले हमने यह खबर बताई थी कि 'ये है मोहब्बतें' फेम 41 साल की एक्ट्रेस…
 19 March 2026
आदित्य धर की स्‍पाई एक्‍शन सीक्‍वल फिल्म 'धुरंधर 2: द रिवेंज' अब जब सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है, तो लगे हाथ उस सवाल का जवाब भी मिल गया है,…
 19 March 2026
साल 2025 में आयोजित महाकुंभ से अगर आपने ममता कुलकर्णी को साध्वी वाले अवतार में और आध्यात्म की बातें करते हुए देखा और सुना है तो अब ब्रेक ले लीजिए।…
 19 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 2025-26 के सालाना कॉन्ट्रैक्ट में एक बड़ा बदलाव करते हुए सबसे ऊंचे 'A+' ग्रेड को पूरी तरह खत्म कर दिया। रिपोर्ट के मुताबिक,…
Advt.