शहीद कर्नल को वॉइस मैसेज करता है बेटा:7 साल का कबीर कहता है- पापा बस एक बार आ जाओ, फिर मिशन पर चले जाना

Updated on 18-06-2024 01:29 PM

जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग के गडूल गांव में 13 सितंबर 2023 को आतंकियों की फायरिंग में 3 अफसर और दो जवान शहीद हुए थे। इसमें कर्नल मनप्रीत सिंह भी शामिल थे।

उनके अलावा मेजर आशीष धोंचक, जम्मू-कश्मीर पुलिस के DSP हुमायूं भट और सिपाही प्रदीप सिंह भी शहीद हुए थे। आतंकियों के सर्च ऑपरेशन के दौरान यह घटना हुई थी।

19 राष्ट्रीय राइफल्स (RR) यूनिट के सम्मानित कमांडिंग अफसर कर्नल मनप्रीत सिंह को जम्मू और कश्मीर के अनंतनाग जिले के लार्कीपोरा, जालदूरा और कोकरनाग के सबसे अधिक आतंकवाद प्रभावित क्षेत्रों में नायक के रूप में याद किया जाता है।

उनको शहीद हुए 9 महीने हो गए हैं, लेकिन उनका 7 साल का बेटा कबीर आज भी अपने पिता को मोबाइल पर वॉइस मैसेज भेजकर उसने घर आने का कहता है। कबीर को लगता है उसके पिता ड्यटूी पर हैं।

पंजाब के मोहानी में रहता है कर्नल मनप्रीत सिंह का परिवार
पंजाब के मोहाली में रह रहीं कर्नल मनप्रीत सिंह की पत्नी जगमीत कहती हैं कि बेटा छुप-छुपकर अपने पिता को वॉइस मैसेज करता है। वह कहता है, ''पापा बस एक बार आ जाओ, फिर मिशन पर चले जाना।”

वह कहती हैं कि उनके पति ने घर में चिनार के दो पेड़ लगाए थे। उनके नाम बच्चों के नाम पर कबीर और वाणी रखे थे। उन्होंने आगे कहा कि पति ने कहा था कि हम इन पेड़ों को फिर से देखने के लिए 10 साल बाद वापस आएंगे, लेकिन अब...।

जगमीत कहती हैं पति कश्मीर में लोगों के जीवन को बेहतर बनाने के लिए हमेशा तत्पर रहते थे। अक्सर मान (कर्नल मनप्रीत) को रात में लोगों के फोन आते, वे तत्काल उनकी मदद के लिए निकल जाते थे। कभी किसी को अस्पताल पहुंचाते को कभी किसी की निजी मदद करते थे।

पति को स्थानीय लोग शादियों, बच्चों के जन्मदिन और ईद मनाने के लिए आमंत्रित करते थे। ये सभी उनके परिवार की तरह था।

आखिरी बातचीत 32 सेकेंड की थी
जगमीत बताती हैं कि उनकी अपने पति कर्नल मनप्रीत से आखिरी बातचीत 32 सेकेंड की हुई थी। मनप्रीत ने कहा था 'मैं ऑपरेशन में हूं' ये उनके आखिरी शब्द थे। पति का समाज के लिए समर्पण उनके सैन्य कर्तव्यों से परे था। पति ने नशे की लत से पीड़ित लोगों को ठीक होने का रास्ता खोजने में मदद की।

'कर्नल सिंह लोगों के लिए एक हीलिंग टच की तरह थे'
अनंतनाग की एक प्रसिद्ध महिला क्रिकेटर रूबिया सईद ने कहती है कि वास्तव में वे लोगों के लिए एक हीलिंग टच की तरह थे। 19 RR मुख्यालय लोगों का पसंदीदा स्थान बन गया था। स्थानीय निवासियों का कहना है कि कर्नल सिंह का व्यवहार सकारात्मक प्रभाव छोड़ता था।

रूबिया कहती हैं कि कर्नल सिंह का मानना था कि समाज के निर्माण में खेलों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। बहुत से नशे के आदी लोग थे, जिन्हें उन्होंने पुनर्वास के लिए भेजा था। मैंने उनके जैसा सज्जन अधिकारी कभी नहीं देखा। वे मेरे साथ अपने भाई की तरह व्यवहार करते थे। जब भी हम किसी समस्या में होते थे, तो वे हमारे अंतिम सहारे में से एक होते थे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 March 2026
गाजियाबाद: करीब दो वर्षों से चल रहे गाजियाबाद के हाउस टैक्स विवाद का आखिरकार पटाक्षेप हो गया है। 10 मार्च को शासन ने नगर निगम द्वारा लागू की गई बढ़ी हुई…
 11 March 2026
मऊ: उत्तर प्रदेश के जनपद मऊ में शाहगंज रेलखंड पर प्रस्तावित अंडरपास को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है। घोसी सांसद राजीव राय और प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री एके…
 11 March 2026
मुजफ्फरनगर: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर से शादी के दौरान बवाल का मामला सामने आया है। घटना खतौली थाना क्षेत्र का है। दरअसल, इलाके के एक गांव में शादी वाले घर पर…
 11 March 2026
जयपुर: राजस्थान में एलपीजी गैस की सप्लाई में कटौती के साथ ही कालाबाजारी की शिकायतें सामने आने लगी हैं। घरेलू इस्तेमाल वाले 14.5 किलो के सिलेंडर के लिए उपभोक्ताओं से 600…
 11 March 2026
प्रयागराज: उत्तर प्रदेश में शिक्षामित्रों की सेवा नियमित करने के मामले में इलाहाबाद हाई कोर्ट का बड़ा फैसला आया है। पिछले दिनों यूपी विधानसभा में सीएम योगी आदित्यनाथ ने शिक्षामित्रों के…
 11 March 2026
पटना: बिहार की राजनीति में अक्सर 'परिवारवाद' के जरिए नेताओं के बेटों को सत्ता के शिखर पर बैठाने की परंपरा रही है, लेकिन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत इस बार…
 11 March 2026
नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को इच्छामृत्यु (पैसिव यूथेनेशिया) मामले में एक ऐतिहासिक फैसला सुनाया। कोर्ट ने 13 साल से कोमा में रह रहे 31 साल के युवक हरीश राणा…
 09 March 2026
लखनऊ: यूपी के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ पांच मार्च को कानपुर के दौरे पर थे। वह वहां जिस हेलिकॉप्‍टर से गए थे, वह चर्चा का विषय बन चुका है। दरअसल, यूपी सरकार…
 09 March 2026
मुजफ्फरपुर: मुजफ्फरपुर जिले में अपराधियों का दुस्साहस थमने का नाम नहीं ले रहा है। रामपुर हरि थाना क्षेत्र के कोयली भराव गांव में बीती रात पोल्ट्री फार्म व्यवसायी रणधीर कुमार की…
Advt.