'कभी मस्जिद, कभी मंदिर', ASI बार-बार क्यों बदल रही अपना स्टैंड? भोजशाला विवाद पर सीनियर एडवोकेट के तीखे सवाल

Updated on 28-04-2026 06:07 PM
धार: जिले की ऐतिहासिक भोजशाला को लेकर चल रही कानूनी लड़ाई में सोमवार को इंदौर हाई कोर्ट की खंडपीठ के सामने कड़े तर्क रखे गए। इंटरवेनर की ओर से पेश वरिष्ठ अधिवक्ता शोभा मेनन ने भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) की कार्यप्रणाली और उनके द्वारा कोर्ट में पेश किए गए हलफनामों पर गंभीर सवाल उठाए। उन्होंने सीधे तौर पर कहा कि ASI कोर्ट को गुमराह नहीं कर सकता— कभी इसे मस्जिद कहा जाता है, कभी मंदिर नहीं, और अब इसे मंदिर बताया जा रहा है।

'एक ही टेबल पर लिखी गई दलीलें'

जस्टिस विजय कुमार शुक्ला और जस्टिस आलोक अवस्थी की बेंच के सामने एडवोकेट मेनन ने कोर्ट का ध्यान इस ओर खींचा कि राज्य सरकार और ASI की दलीलों में अजीब समानताएं हैं। उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा, 'ऐसा लगता है जैसे कुछ पैराग्राफ एक ही टेबल पर बैठकर और एक ही सोर्स से लिखे गए हों।' उन्होंने 98 दिनों की सर्वे रिपोर्ट को भी 'स्केची' यानी अधूरा करार दिया और कहा कि यह रिपोर्ट केवल ऐतिहासिक व्याख्याओं पर आधारित है, जो ठोस सबूत नहीं हो सकते।

इतिहास और अधिकार क्षेत्र पर बहस

मेनन ने तर्क दिया कि 1955 से पहले इस स्मारक के भीतर हिंदुओं द्वारा पूजा या समारोह आयोजित करने का कोई रिकॉर्ड नहीं है। उन्होंने याचिकाकर्ताओं की 'लोकल स्टैंड' पर भी सवाल उठाया और कहा कि यूपी, धार और भोपाल से आए इन लोगों ने खुद को 'सोशल वर्कर' बताया है, लेकिन इसका कोई प्रमाण नहीं दिया। उनके अनुसार, यह मामला मालिकाना हक का है, जिसे केवल सिविल कोर्ट ही तय कर सकता है, न कि हाई कोर्ट में आर्टिकल 226 के तहत दी गई रिट याचिका।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 July 2026
नई दिल्ली, पीएम नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को ऐलान किया कि पेपर लीक के दोषियों को सजा देने के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट्स बनाए जाएंगे। युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़…
 23 July 2026
रायपुर: छत्तीसगढ़ में एक एडवोकेट कपल का सामाजिक बहिष्कार का सामना करना पड़ रहा है। दोनों ने दावा किया है कि करीब एक साल से उन्हें शादियों और अंतिम संस्कार…
 23 July 2026
जालौन: यूपी के चर्चित आईएएस अफसर रिंकू सिंह इस बार मुश्किल में हैं। जालौन में न्‍यायिक उप जिलाधिकारी पद पर तैनात आईएएस रिंकू सिंह राठी और ब्‍लॉक प्रमुख रामराजा निरंजन…
 23 July 2026
गुना: मध्य प्रदेश के गुना जिले में अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति वर्ग के भू-स्वामियों की जमीनों के अवैध कब्जे और शोषण के मामले में हाईकोर्ट ने बेहद सख्त रुख…
 23 July 2026
अहमदाबाद: 13 साल गुजरात के मुख्यमंत्री और अब पिछले 12 साल से प्रधानमंत्री के बड़े दायित्व को संभाल रहे नरेंद्र मोदी अपने मंत्रियों के कामकाज पर खुद नजर रखते हैं।…
 23 July 2026
पटना: बिहार में दिल्ली के जंतर मंतर पर नीट छात्र और कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन पर माहौल गरम है। पटना में भी उसी तर्ज पर बुधवार को छात्रों ने…
 22 July 2026
पटना: बिहार विधानमंडल के मानसून सत्र के तीसरे दिन सदन के भीतर और बाहर उस समय जोरदार हंगामा देखने को मिला, जब सत्ताधारी दल के नेताओं ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी…
 22 July 2026
लखनऊ: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास के पास धरना देने पहुंचे सपा और कांग्रेस नेताओं ने मंगलवार देर शाम जमकर प्रदर्शन किया। हंगामा इतना बढ़ा कि पुलिस सबको पकड़कर थाने…
 22 July 2026
पटना: बिहार के बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में राजनीतिक सरगर्मी अपने चरम पर पहुंच गई है। जन सुराज के नेता प्रशांत किशोर ने भारतीय जनता पार्टी पर हमला बोलते हुए कहा…
Advt.