कोई स्विंग का सुल्तान तो कोई सिक्स हिटिंग मशीन... फिर भी पाकिस्तान के सभी 50 क्रिकेटर द हंड्रेड में क्यों अनसोल्ड
Updated on
15-03-2025 02:03 PM
लंदन: पाकिस्तान इंटरनेशनल लेवल पर एक बार फिर शर्मसार हुआ है। नसीम शाह, सैम अयूब और शादाब खान जैसे पाकिस्तान के टॉप के क्रिकेटरों को द हंड्रेड लीग के ड्राफ्ट में कोई खरीदार नहीं मिला, जबकि पाकिस्तान के 50 क्रिकेटरों ने नाम दिए थे। पाकिस्तान के 45 पुरुष और पांच महिला क्रिकेटरों के नाम ड्राफ्ट में थे। इससे पहले चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी के दौरान खाली स्टेडियमों और भयंकर बदइंतजामी की वजह से वह पहले ही शर्मसार था।
नसीम और शादाब शीर्ष वर्ग में थे जिसमें कीमत 120000 पाउंड थी जबकि अयूब 78500 पाउंड वाले वर्ग में था। महिला क्रिकेटरों में आलिया रियाज, फातिमा सना, युसरा आमिर, इरम जावेद और जावेरिया रऊफ जैसी खिलाड़ियों के नाम थे जिन्हें कोई खरीदार नहीं मिले। इंडियन प्रीमियर लीग के मालिकों द्वारा द हंड्रेड की टीमों में हिस्सा खरीदना इसकी एक वजह हो सकती है। इस समय चार आईपीएल टीमों मुंबई इंडियंस (ओवल इंविंसिबल्स), लखनऊ सुपर जाइंट्स (मैनचेस्टर ओरिजिनल्स), सनराइजर्स हैदराबाद (नार्दर्न सुपरचार्जर्स) और दिल्ली कैपिटल्स (सदर्न ब्रेव) की द हंड्रेड टीमों में हिस्सेदारी है। इनके अलावा भारतीय मूल के अमेरिकी उद्यमी संजय गोविल ने वेल्श फायर में 50 प्रतिशत हिस्सा ले रखा है। इसके अलावा पाकिस्तानी क्रिकेटरों का सीमित ओवरों के प्रारूप में खराब फॉर्म भी उनके नहीं खरीदे जाने की वजह है।
क्यों पाकिस्तानी खिलाड़ियों को एसए20 के बाद द हंड्रेड में किसी ने पूछा तक नहीं? विजडन की एक रिपोर्ट के अनुसार, इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) मालिकों की ओर से आने वाले निवेश के कारण पाकिस्तानी खिलाड़ियों को नजरअंदाज किया जा सकता है। चार आईपीएल फ्रेंचाइजी मालिकों ने द हंड्रेड टीमों में हिस्सेदारी खरीदी थी। ईसीबी के अध्यक्ष रिचर्ड गोल्ड ने पिछले महीने जोर देकर कहा था कि आईपीएल के द हंड्रेड में निवेश आने के बावजूद पाकिस्तानी खिलाड़ियों की भागीदारी प्रभावित नहीं होगी, लेकिन पाकिस्तान से रिश्तों का असर पाकिस्तानी खिलाड़ियों न पड़े यह संभव कैसे? यह ध्यान दिया जाना चाहिए कि दक्षिण अफ्रीका की दक्षिण अफ्रीका 20 की सभी छह टीमें आईपीएल फ्रेंचाइजी के सह-स्वामित्व में हैं और अब तक एक भी पाकिस्तानी खिलाड़ी लीग में नहीं खेला है। पाकिस्तानी खिलाड़ियों ने आईपीएल 2008 में भाग लिया था, लेकिन 2008 के मुंबई आतंकवादी हमलों के बाद से पाकिस्तानी खिलाड़ियों को लीग में खेलने की अनुमति नहीं दी गई है।
दुर्ग । कलेक्टर अभिजीत सिंह की अध्यक्षता में आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिले में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम 2026 के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए नगरीय निकायों के आयुक्त/मुख्य नगरपालिका अधिकारियों की…
राजनांदगांव। कलेक्टर जितेन्द्र यादव ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिला स्तरीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक लेकर सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत आयोजित होने वाले जनसमस्या निवारण शिविरों की तैयारियों की विस्तृत…
बालोद। छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा आज बालोद जिले के प्रवास पर पहुँचे। इस दौरान उन्होंने जिला एंव सत्र न्यायालय बालोद के विभिन्न कक्षों का निरीक्षण कर…
बालोद। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी के निर्देशानुसार रविवार 03 मई को नीट परीक्षा 2026 का आयोजन जिला मुख्यालय बालोद के समीपस्थ ग्राम दुधली स्थित 02 परीक्षा केन्द्र पीएमश्री जवाहर नवोदय विद्यालय एवं…
अम्बिकापुर, प्रदेश सरकार द्वारा संचालित ‘सुशासन तिहार-2026’ ग्रामीणों की समस्याओं के समाधान और उन्हें सरकारी योजनाओं से सीधे जोड़ने का एक सशक्त माध्यम बन गया है। इसी क्रम में आयोजित ‘जन…
अम्बिकापुर। मुख्यमंत्री के मंशानुरूप जिले में आयोजित ‘सुशासन तिहार-2026’ के तहत जन समस्या निवारण शिविर वृद्धजनों के लिए विशेष रूप से मददगार साबित हो रही हैं। इसी क्रम में ग्राम सखौली…
भोपाल। मध्य प्रदेश में बीयर का सीमित स्टॉक है। प्रीमियम ब्रांड की बीयर ही नहीं मिल रही है। इसका लाभ उठाते हुए शराब विक्रेता दुकानों पर 50 से 80 रुपये महंगी…
भोपाल। शहर के पॉलिटेक्निक चौराहा स्थित मानस भवन के पास स्थित झुग्गी बस्ती हटाने की कार्रवाई शनिवार से शुरू हो गई। पुलिस ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर बैरिकेडिंग कर दी…
भोपाल। शहर के पॉलिटेक्निक चौराहा स्थित मानस भवन के पास बसी करीब 70 साल पुरानी बस्ती को हटाने की कार्रवाई गुरुवार को तेज हो गई। प्रशासन ने पूरे क्षेत्र में बैरिकेडिंग…