मध्‍य प्रदेश के 16 जिलों में 100-100 घरों पर लगाए जाएंगे सोलर रूफटाप

Updated on 23-05-2024 11:30 AM
भोपाल। मध्यप्रदेश में पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत 100 -100 घरों पर सोलर रूफटाप प्लांट लगवाए जाएंगे। इसके लिए मध्यप्रदेश में बिजली कंपनी द्वारा कवायद शुरू कर दी गई है। आचार संहिता खत्म होते ही इस काम में तेजी आएगी।कंपनी ने अपने कार्य क्षेत्र के 16 जिलों के 400 वितरण केंद्र प्रभारियों को लक्ष्य तक दिया है। इन केंद्र प्रभारियों जूनियर इंजीनियर (जेई) को 100 -100 घरों पर सोलर रूफटाप लगवाना होंगे।इन सभी के सहयोग के लिए मददगार कर्मचारियों की एक टीम भी तैयार की गई है।बता दें कि नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय (एमएनआरई) के ज्वाइंट डायरेक्टर इस संबंध में सभी डिस्काम के अधिकारियों की बैठक ले चुके हैं। इसके बाद से ही मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने भी केंद्र की इस योजना पर मप्र में काम शुरू कर दिया है। सोलर प्लांट लगवाने के लिए उपभोक्ता को सात प्रतिशत ब्याज दर पर बैंकों से लोन भी दिया जाना तय हुआ है।

इन 16 में काम करेगी मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी

मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के पीआरओ मनोज द्विवेदी ने बताया कि कंपनी के अंतर्गत आने वाले सभी 16 जिलों में इस योजना पर काम किया जा रहा है। इनमें भिंड, मुरैना,  ग्वालियर, दतिया, गुना, शिवपुरी, श्योपुर, राजगढ़, विदिशा, अशोक नगर, नर्मदापुरम, हरदा, बैतूल, रायसेन, सीहोर और भोपाल शामिल हैं।

पांच वर्ष में वसूल हो जाएगी लागत, इसके बाद बिजली मुफ्त

एक मध्यमवर्गीय परिवार में हर महीने 350-400 यूनिट बिजली की खपत होती है। ऐसे परिवारों के लिए तीन किलोवाट का प्लांट लगाया जाता है, जिसमें करीब 360 यूनिट बिजली बनती है। इस प्लांट को लगवाने में उपभोक्ता को लगभग दो लाख रुपये तक का खर्च आता है। इसमें केंद्र सरकार 78 हजार रुपये सब्सिडी के

रूप में खाते में लौटा देती है। यानी इस प्लांट का खर्च करीब सवा लाख रुपये आएगा। इसे यदि मासिक बिजली बिल से जोड़ेंगे तो पूरी लागत पांच वर्ष में निकल आएगी। इसके बाद इस्तेमाल होने वाली बिजली मुफ्त रहेगी। इसके एवज में केवल फिक्स चार्ज देना होगा, जो करीब 300-350 रुपये मासिक होता है।

क्या है पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना

पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना इसी वर्ष 22 जनवरी को घोषित की गई है । इसके तहत करीब एक करोड़ लोगों को 300 यूनिट तक मुफ्त बिजली देने का लक्ष्य रखा गया है। इस योजना से गांव-शहरों में रूफटाप सोलर प्लांट लगवाने वालों को सब्सिडी दी जाएगी। पहले तीन किलोवाट तक का प्लांट लगवाने पर 45 हजार रुपये तक की सब्सिडी की योजना थी। ये सब्सिडी लाभार्थियों के बैंक खाते में ट्रांसफर की जाएगी।

आंकड़ों में सौर ऊर्जा

- डोमेस्टिक सोलर प्लांट - 9127

इनकी क्षमता - 43768.33 केवी

नान डोमेस्टिक सोलर प्लांट- 1308

इनकी कैपेसिटी- 17488.34 केवी


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 April 2026
रायपुर,राज्य की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण हेतु चलाए जा रहे ‘ज्ञानभारतम‘ राष्ट्रीय पांडुलिपि सर्वेक्षण अभियान को अब तेज गति देने के निर्देश दिए गए हैं। मंत्रालय महानदी भवन में…
 23 April 2026
रायपुर, मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आज माँ दंतेश्वरी की पावन धरा पर भारत रत्न और क्रिकेट के महानायक सचिन तेंदुलकर के आगमन पर सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर पोस्ट करते…
 23 April 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी एनआरएलएम (बिहान) योजना के तहत स्व-सहायता समूहों से जुड़कर ग्रामीण महिलाएं आत्मनिर्भरता की नई मिसाल पेश कर रही हैं। मुंगेली जिले के जनपद पंचायत लोरमी…
 23 April 2026
रायपुर, मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में संचालित श्री रामलला दर्शन योजना के अंतर्गत जशपुर जिले के श्रद्धालुओं को अयोध्या धाम में प्रभु श्री राम के दर्शन का अवसर…
 23 April 2026
रायपुर, राज्यपाल रमेन डेका से आज लोकभवन में नो प्लास्टिक अभियान की ब्रांड एंबेसडर श्रीमती शुभांगी आप्टे ने सौजन्य भेंट की। इस दौरान उन्होंने रायपुर नगर निगम क्षेत्र को प्लास्टिक…
 23 April 2026
कोरिया। छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी विपणन संघ मर्यादित के जिला कार्यालय बैकुण्ठपुर द्वारा बुधवार को समीक्षा रिपोर्ट में खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के तहत धान खरीदी और उठाव की प्रगति सामने आई…
 23 April 2026
महासमुंद। जिले के विकासखंड सरायपाली से 12 किलोमीटर दूर स्थित ग्राम पंचायत देवलभांठा में आज हर घर जल योजना के सफल क्रियान्वयन से ग्रामीणां को जल संकट से मुक्ति मिली है।…
 23 April 2026
सुकमा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में सुकमा जिले में विकास कार्यों को नई गति मिली है। जिले में रोड कनेक्टिविटी के क्षेत्र में तेजी से विस्तार किया जा रहा है।…
 23 April 2026
सुकमा। एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय सुकमा ने शिक्षा के क्षेत्र में एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है, जहाँ विद्यालय के चार मेधावी छात्रों दिव्यांश भंडारी, हरीश कुमार, लक्ष्मण बारसे और रामलाल…
Advt.