शास. प्राथ. शाला उरांव पारा मदनेश्वरपुर मे किया गया सामाजिक अंकेक्षण

Updated on 08-10-2025 01:11 PM

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ शासन के मंशानुरूप कलेक्टर श्री एस जयवर्धन एवं जिला शिक्षा अधिकारी अजय मिश्रा के निर्देशानुसार पुरे जिले मे 6 से 8 अक्टूबर तक सामाजिक अंकेक्षण का कार्य किया जाना है, इसी के तहत विकासखंड शिक्षा अधिकारी डी एस लकड़ा के मार्गदर्शन मे आज प्राथमिक शाला उरांव पारा मदनेश्वरपुर मे अंकेक्षण समिति और नोडल अधिकारी द्वारा ग्रामीणों की उपस्थिति मे अंकेक्षण का कार्य किया गया। जिसमे शासन द्वारा तैयार किये 20 प्रश्नों के आधार पर विद्यालय का अवलोकन किया गया। इस सामाजिक अंकेक्षण के प्रति ग्रामीण जनो मे एक अलग ही उत्साह दिखा और अंकेक्षण के पश्चात् उनके चेहरे पर एक तरह की संतुष्टि दिखाई पड़ी।

सामाजिक अंकेक्षण में विद्यालय प्रबंधन समिति (एसएमसी), अभिभावक, शिक्षक, विद्यार्थी और ग्राम पंचायत के प्रतिनिधि शामिल होकर विद्यालय की सभी गतिविधियों का मूल्यांकन किये। इसमें मिड डे मील, पुस्तक वितरण, छात्रवृत्ति, उपस्थिति, स्वच्छता, अधोसंरचना तथा शिक्षण गुणवत्ता जैसी बातों की समीक्षा की गयी।

प्रधान पाठक संजय साहू ने बताया कि सामाजिक अंकेक्षण की यह प्रक्रिया न केवल विद्यालय की जवाबदेही को मजबूत करती है, बल्कि समुदाय और विद्यालय के बीच विश्वास एवं सहयोग का वातावरण भी बनाती है।  विद्यालय में सामाजिक अंकेक्षण का उद्देश्य शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता, उत्तरदायित्व और जनसहभागिता को बढ़ाना है।

वर्ष 2025 में आयोजित सामाजिक अंकेक्षण का मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि विद्यालय में प्राप्त योजनाओं, संसाधनों और सुविधाओं का उपयोग सही ढंग से हो तथा विद्यार्थियों को उसका वास्तविक लाभ मिले। अंकेक्षण मे जनपद सदस्य संध्या रजवाड़े, सरपंच ललिता सिंह, नोडल अधिकारी राम प्रताप साहू, अंकेक्षण समिति के सदस्य रामरतन, बृजाराम, गेंदलाल, पम्पा एक्का, कृस्टिना लकड़ा, राजलाल, शिवप्रसाद साहू, शिक्षक रामकृपाल साहू, शोभारनी किसपोट्टा और ग्रामीण जन उपस्थित रहे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 March 2026
कोंडागांव, कोंडागांव जिले का लिंगो घोटुल मांदरी नृत्य दल अब राष्ट्रीय स्तर पर अपनी कला का प्रदर्शन करेगा। यह दल नई दिल्ली में आयोजित भारत ट्राइब फेस्ट-2026 में छत्तीसगढ़ राज्य का…
 18 March 2026
बिलासपुर, बिलासपुर के बहुचर्चित नसबंदी कांड मामले में करीब 11 साल 4 महीने बाद जिला कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया है। एडीजे कोर्ट बिलासपुर के न्यायाधीश शैलेश कुमार ने सर्जन डॉ.…
 18 March 2026
बिलासपुर, हिंदू नववर्ष, गुड़ी पड़वा और नवरात्रि पर्व की तैयारियों जोरों से चल रही है। बिलासपुर में सिंधी समाज ने अपने आराध्य देव भगवान झूलेलाल का जन्मोत्सव चेट्रीचंड्र से पहले मंगलवार…
 18 March 2026
बिलासपुर, छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में पूरे साल NCERT की किताबों से पढ़ाई करने वाले स्टूडेंट्स पर अचानक सीजी बोर्ड एग्जाम थोप दिया गया। स्कूल प्रबंधन की मनमानी पर कलेक्टर संजय अग्रवाल…
 18 March 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ में अब कमर्शियल गैस सिलेंडर कोटा सिस्टम के तहत दिए जाएंगे। घरेलू एलपीजी के दुरुपयोग को रोकने और आम उपभोक्ताओं तक गैस की नियमित आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए…
 18 March 2026
बिलासपुर, छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में थार गाड़ी खरीदने के लिए एक नाबालिग ने अपने ही घर में चोरी करवाई है। इसके लिए सेना के रिटायर्ड जवान के बेटे को उकसाया और…
 18 March 2026
रायपुर, उत्तर प्रदेश में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के असर से छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। मौसम विभाग ने आज 18 और कल 19 मार्च को आंधी-तूफान के साथ ओलावृष्टि…
 18 March 2026
रायपुर, रायपुर के पचपेड़ी नाका स्थित रामकृष्ण अस्पताल के पीछे बने सीवरेज टैंक (गटर) की सफाई करने उतरे 3 सफाईकर्मियों की दम घुटने से मौत हो गई। वहीं, 1 की हालत…
 18 March 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ विधानसभा में आज प्रश्नकाल के दौरान कई अहम मुद्दे उठने वाले हैं। जंबूरी कार्यक्रम में मिली शिकायतें, स्कूलों का युक्तियुक्तकरण, अतिथि शिक्षकों की समस्या और श्रमिकों से जुड़े सवालों…
Advt.