जिले में अब तक 04 लाख 21 हजार 386 क्विंटल धान की खरीदी

Updated on 26-11-2024 02:25 PM

दुर्ग। जिले के 102 उपार्जन केन्द्रों में अब तक किसानों से 4 लाख 21 हजार 386 क्विंटल धान की खरीदी की जा चुकी है। गौरतलब है कि किसानों से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी 14 नवम्बर से शुरू हो चुकी है। जिले में 87 सहकारी समतियों के अंतर्गत इसके लिए कुल 102 उपार्जन केन्द्र बनाए गए हैं। जिले में धान खरीदी के लिए कुल 114752 किसान पंजीकृत है। जिनके पंजीकृत रकबे 121538 हेक्टेयर है।

इन किसानों से 64844850 क्विंटल धान खरीदी का अनुमान है। प्राप्त जानकारी अनुसार खरीदी खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 में अब तक जिले में 9010 किसानों द्वारा धान विक्रय किए जा चुके हैं, जिनसे कुल 421386 क्विंटल धान की खरीदी हो चुकी है। राज्य सरकार की धान खरीदी नीति से किसान खुश है और वे टोकन प्राप्त कर अपनी बारी के अनुसार अपने उत्पादित धान को बिक्री करने उपार्जन केन्द्र पहुंच रहे हैं।

धान खरीदी शुरू होने के विगत 11 दिनों में  उपार्जन केन्द्रों में लगातार धान का आवक बढ़ रहा है। इससे कई उपार्जन केन्द्र में बफर लिमिट के करीब पहुंच चुके है। धान खरीदी हेतु जिले के समितियों में बारदाने की पर्याप्त व्यवस्था की गई है। खरीफ वर्ष 2024-25 में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के लिए सहकारी समितियों को अब तक 50 लाख 8 हजार 323 नग बारदाने प्राप्त हो चुके हैं। इनमें 10 लाख 53 हजार 465 बारदाने की खरीदी में उपयोग हो चुका है।

जिले में इस वर्ष धान खरीदी के लिए कुल 1 करोड़ 70 लाख बारदाने की आवश्यकता होगी। धान खरीदी में बारदाने के उपयोग के बाद जिले की सहकारी समितियों में अभी भी 395458 बारदाने शेष है। इनमें 2245316 नए, 975899 मिलर्स एवं 733643 पीडीएस से प्राप्त बारदाने शामिल है। इस वर्ष कुल 64 लाख 48 हजार 484 क्विंटल धान खरीदी का लक्ष्य है। धान उपार्जन के लिए 50 प्रतिशत नए तथा 50 प्रतिशत पुराने बारदाने का उपार्जन केन्द्रों में उपयोग किया जाना है। जिले में इस वर्ष अनुमानित धान खरीदी के जरूरत के अनुसार पर्याप्त मात्रा में बारदाने उपलब्ध है। किसी भी समिति में बारदाने को लेकर कोई समस्या नहीं हैं। समितियों में 50-50 के अनुपात बारदाना भेजे जा रहे है, जहां जरूरत होगी वहां जरूरत के हिसाब से और बारदाने भेजे जाएंगे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
एक्ट्रेस सेलिना जेटली की अपने भाई विक्रांत जेटली से मिलने की आखिरी उम्मीद भी टूट गई। हाल ही में सुनवाई के दौरान अदालत को बताया गया कि विक्रांत ने अपनी…
 19 March 2026
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता प्रेम चोपड़ा पिछले साल नवंबर महीने में अस्वस्थ थे। जिस कारण उनको अस्पताल में भर्ती भी कराया गया था। हालांकि इलाज के बाद वह घर लौट…
 19 March 2026
'बिग बॉस ओटीटी 3' की कंटेस्टेंट और डिजिल कंटेंट क्रिएटर पायल मलिक तीसरी बार प्रेग्नेंट हैं। वह चौथे बच्चे की मां बनने वाली हैं। उन्होंने अगस्त, 2025 में अपनी प्रेग्नेंसी…
 19 March 2026
सलमान खान की अगली फिल्म 'मातृभूमि' का नया गाना 'चांद देख लेना' रिलीज हो चुका है। 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' का ये गाना रोमांटिक होने के साथ-साथ ईद…
 19 March 2026
इन्हें 'भागम भाग' की 'अंजलि सिंह' कह लीजिए '36 चाइन टाउन' की आयशा, बॉलीवुड की इस एक्ट्रेस ने हिन्दी फिल्मों में भले बढ़-चढ़कर काम न किया हो लेकिन इंडस्ट्री में…
 19 March 2026
टीवी की मशहूर और बेहद खूबसूरत एक्‍ट्रेस दिव्‍यांका त्र‍िपाठी मां बनने वाली हैं। दो दिन पहले हमने यह खबर बताई थी कि 'ये है मोहब्बतें' फेम 41 साल की एक्ट्रेस…
 19 March 2026
आदित्य धर की स्‍पाई एक्‍शन सीक्‍वल फिल्म 'धुरंधर 2: द रिवेंज' अब जब सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है, तो लगे हाथ उस सवाल का जवाब भी मिल गया है,…
 19 March 2026
साल 2025 में आयोजित महाकुंभ से अगर आपने ममता कुलकर्णी को साध्वी वाले अवतार में और आध्यात्म की बातें करते हुए देखा और सुना है तो अब ब्रेक ले लीजिए।…
 19 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 2025-26 के सालाना कॉन्ट्रैक्ट में एक बड़ा बदलाव करते हुए सबसे ऊंचे 'A+' ग्रेड को पूरी तरह खत्म कर दिया। रिपोर्ट के मुताबिक,…
Advt.