विधायक के सामने माइक छीना, 'भाजपा सरकार मुर्दाबाद' नारा लगाया:राहुल गांधी के बब्बर शेर आपस में भिड़े ; भाजपा के कद्दावर नेता की हो गई फजीहत

Updated on 10-10-2026 01:11 PM

भाजपा विधायक के सामने भिड़ गए समर्थक दतिया में भाजपा विधायक प्रीतम सिंह लोधी के सामने हंगामा हो गया। उनके साथ मार्च कर रहे दो कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए।

हुआ यूं कि शिवपुरी जिले के पिछोर से भाजपा विधायक प्रीतम सिंह लोधी एक मामले को लेकर अपने समर्थकों के साथ दतिया में एसपी ऑफिस का घेराव करने जा रहे थे। इस दौरान एक कार्यकर्ता माइक पर पुलिस प्रशासन और दतिया के कांग्रेस विधायक घनश्याम सिंह के खिलाफ नारे लगवा रहा था।

तभी पीछे से एक युवक आया और उसने कार्यकर्ता से माइक छीन लिया। इस दौरान दोनों के बीच हाथापाई की नौबत आ गई। इधर, माइक छीनने वाले युवक ने विधायक के सामने ही 'भाजपा सरकार मुर्दाबाद' का नारा लगा दिया। इसके बाद हंगामा और बढ़ गया।

हालांकि, विधायक ने खुद बीच-बचाव कर किसी तरह मामला शांत कराया। अब यह वीडियो चटकारे लेकर शेयर किया जा रहा है। विधायक के प्रदर्शन से ज्यादा उनके समर्थकों की इस आपसी कलह की चर्चा हो रही है।

बड़े नेताओं के सामने ही भिड़ गए कांग्रेस नेता भोपाल में राहुल गांधी के बब्बर शेर आपस में ही भिड़ गए। एक-दूसरे पर दहाड़ने लगे। गाली-गलौज शुरू हो गई और नौबत हाथापाई तक आ पहुंची।

हुआ यूं कि कांग्रेस ने चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन किया था। इस दौरान बड़े नेताओं के साथ चलने की होड़ में कांग्रेस विधायक आतिफ अकील और प्रदेश महासचिव अमित शर्मा आपस में उलझ गए।

विवाद बढ़ा तो पार्टी के नेताओं ने बीच-बचाव कर दोनों को अलग किया। हालांकि, दोनों नेताओं ने ऐसे किसी भी विवाद से इनकार किया है, लेकिन इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो भी सामने आया है।

अब लोग तंज कस रहे हैं कि कांग्रेस भले ही एकजुटता के लाख दावे करे, लेकिन पार्टी में आए दिन दिखने वाले ऐसे नजारे इन दावों की पोल खोल रहे हैं।ट्रैफिक जवान ने पढ़ाया नियम-कायदों का पाठ

मंडला में एक चौराहे पर तैनात ट्रैफिक जवान ने माइक हाथ में लेकर पब्लिक की क्लास लगा दी। लोगों को यातायात के नियम-कायदों का पाठ पढ़ा दिया।

लेकिन जिस अंदाज में जवान ने ज्ञान दिया, उसे देखकर सवाल उठने लगे कि कहीं वह शराब के नशे में टुन्न तो नहीं है। जवान बोलते-बोलते जज्बाती हो गया। वह भावुक भी नजर आया।

जवान ने कहा, ‘हमारे ऊपर लांछन लगाते हो। हमें क्या समझते हो आप? पुलिस वालों को कुत्ता समझते हो।’ उसने कहा कि हम ईमानदारी से अपनी ड्यूटी करते हैं।

अब यातायात जवान का यह वीडियो सामने आने के बाद उसे निलंबित कर दिया गया है। हालांकि, वह शराब के नशे में था या नहीं, फिलहाल इसकी जांच की जा रही है।

वैसे, लोग यह भी कह रहे हैं कि भले ही जवान शराब के नशे में हो या न हो, लेकिन यातायात के नियम-कायदों के पालन को लेकर खरी बात कह गया।

बहुत बे-आबरू होकर तेरे कूचे से हम निकले… भाजपा के एक कद्दावर नेता को अपने ही गृह जिले में एक नहीं, दो-दो बार फजीहत का सामना करना पड़ा।

हुआ यूं कि सरकार नर्मदा पट्टी के एक जिले के दौरे पर पहुंची थी। यहां एक कार्यक्रम में मंच पर तीन कुर्सियां लगी थीं। एक सरकार के लिए, दूसरी प्रशासनिक मुखिया के लिए और तीसरी केंद्रीय मंत्री के लिए।

यह देखकर सरकार के साथ घूम रहे नेता जी ने पूछ लिया कि मेरे लिए कुर्सी कहां है? इस पर उन्हें नीचे की ओर इशारा करते हुए बताया गया कि आपको चौथी रो में बैठना है।

अब नेता जी भी कद्दावर ठहरे। वे नीचे तो बैठे, लेकिन चौथी रो में नहीं, बल्कि पहली रो में। दरअसल, नेता जी ने पहली रो में बैठे संगठन के एक नेता को अपनी जगह भेज दिया और खुद उनकी जगह आसन जमा लिया।

सरकार के इसी दौरे में दो बैठकें भी हुईं। पहली जनप्रतिनिधियों के साथ और दूसरी अफसरों के साथ। जनप्रतिनिधियों के साथ हुई बैठक में भाजपा के ये कद्दावर नेता मौजूद रहे।

बैठक खत्म हुई तो सभी जनप्रतिनिधि उठकर चले गए, लेकिन नेता जी अपनी जगह से उठे ही नहीं। अब चूंकि इसके बाद अफसरों के साथ बैठक होनी थी, इसलिए नेता जी को भी वहां से जाने के लिए कह दिया गया। फिर क्या था, बेचारे नेता जी को वहां से भी जाना पड़ा।

अब लोग तंज कस रहे हैं कि नेता जी के लिए तो यही बात हो गई- बहुत बे-आबरू होकर तेरे कूचे से हम निकले...

इनपुट सहयोग - राधावल्लभ मिश्रा (दतिया), विवेक अग्निहोत्री (मंडला), विजय सिंह बघेल (भोपाल)

रायसेन के सिलवानी में कांग्रेस ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला जलाया। इस दौरान अचानक आग भड़क उठी और एक कार्यकर्ता उसकी चपेट में आ गया। युवक के सिर और कपड़ों ने आग पकड़ ली। वह घबरा कर तुरंत वहां से भागा। गनीमत रही कि समय रहते आग बुझा ली गई। 


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 10 October 2026
महाराष्ट्र से दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन करने जा रहे छात्रों को इटारसी में गोवा एक्सप्रेस से उतार लिया गया।ये मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और चुनाव से…
 10 October 2026
रीवा जिले की सिरमौर तहसील के सरई कला और रोझौही क्षेत्र में प्रस्तावित टाटा न्यूक्लियर पावर प्लांट को लेकर आज कंपनी, प्रशासन और ग्रामीणों के बीच हुई बैठक बेनतीजा रही।…
 10 October 2026
मध्य प्रदेश में मानसूनी विदाई के बाद भी चक्रवात (साइक्लोनिक सर्कुलेशन) और ट्रफ लाइन एक्टिव होने से मौसम का मिजाज बदल गया है। रीवा, मऊगंज, सीधी और सिंगरौली में शनिवार…
 10 October 2026
पीथमपुर के सेक्टर तीन स्थित औद्योगिक क्षेत्र के एक स्क्रैप गोडाउन में आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि आसपास की कुछ कंपनियां भी इसकी चपेट में आ…
 10 October 2026
मध्य प्रदेश के उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने अपने विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी (OSD) दीपम रायचुरा को पद से हटा दिया है। यह कार्रवाई कथित तौर पर ₹930 करोड़ की ठगी के…
 08 October 2026
इंदौर, इंदौर के वार्ड 75 में कुमार भट्टी में गंदे पानी का मामला गहराता जा रहा है। नगर निगम ने यहां से पानी के सैंपल ले लिए है, मगर उसकी रिपोर्ट…
 08 October 2026
इंदौर, इंदौर के लसूड़िया थाना क्षेत्र का 27 वर्षीय गणेश बुखार 5 सितंबर को दोस्तों के साथ बस से ओडिशा ट्रिप पर गया था। 14 सितंबर तक उसे इंदौर लौटना था,…
 08 October 2026
 इंदौर, 11 अक्टूबर को होलकर स्टेडियम में भारत और वेस्टइंडीज के बीच होने वाले टी-20 मुकाबले से पहले इंदौर के होटल कारोबार में तेजी दिखाई देने लगी है। मैच से पांच…
 08 October 2026
भोपाल/उज्जैन। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने पर 7 अक्टूबर को "विकसित भारत संकल्प सभा" कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन…
Advt.