राजस्व के छोटे-छोटे प्रकरणों का तुरंत निराकरण करें न होने दे लंबित : कलेक्टर

Updated on 05-09-2025 12:50 PM

जांजगीर-चांपा । कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने आज बम्हनीडीह के तहसील कार्यालय, जनपद पंचायत कार्यालय एवं कृषक सेवा सहकारी समिति मर्यादित में चल रहे कृषक पंजीयन कार्य का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि राजस्व के छोटे-छोटे प्रकरणों का तुरंत निराकरण किया जाए। निरीक्षण के दौरान उन्होंने तहसील कार्यालय में नामांतरण, अविवादित व विवादित बंटवारे, अभिलेख दुरूस्ती, त्रुटि सुधार, सीमांकन से संबंधित प्रकरणों की स्थिति की विस्तृत जानकारी ली।

कलेक्टर ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि किसी भी प्रकरण की पेशी की तिथि अनावश्यक रूप से न बढ़ाई जाए। उन्होंने कहा कि समय-सीमा से बाहर लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण प्राथमिकता में किया जाए और इसके लिए प्रत्येक 15 दिवस के भीतर कैम्प कोर्ट लगाकर मामलों का निपटारा सुनिश्चित करें। साथ ही त्रुटि सुधार संबंधी सभी प्रकरणों का निराकरण त्रुटि सुधार मॉड्यूल के माध्यम से मौके पर ही किया जाए। इस दौरान उन्होंने कार्यालय में आने वाले आवेदकों से बातचीत की और उनकी शिकायतों को सुना।

कलेक्टर महोबे ने जनपद पंचायत बम्हनीडीह कार्यालय का निरीक्षण कर अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विशेष रूप से भवन की स्वच्छता पर जोर देते हुए साफ-सफाई के कड़े निर्देश दिए। कलेक्टर ने कार्यक्रम अधिकारी को मनरेगा कार्यों का अवलोकन करने एवं स्वीकृत कार्य समय पर और गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण किए जाने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने कृषक सेवा सहकारी समिति मर्यादित बम्हनीडीह में चल रहे कृषक पंजीयन कार्य का औचक निरीक्षण करते हुए एग्रीस्टैक पोर्टल पर किये जा रहे पंजीयन की जानकारी ली। उन्होंने किसानों से कहा कि एग्रीस्टैक पोर्टल पर पंजीयन कराकर फॉर्मर आईडी बनवाने वाले किसानों को फसल बीमा, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, केसीसी, फसल ऋण जैसी कई सरकारी योजनाओं का लाभ आसानी से मिल सकेगा। उन्होंने एग्रीस्टैक में कृषकों शत प्रतिशत पंजीयन करने के निर्देश दिए। 

इस दौरान उन्होंने किसानों से चर्चा करते हुए खाद की जानकारी ली। किसानों ने खाद की कमी को बताया तो उन्होंने संबंधित अधिकारियों को खाद उपलब्ध कराने एवं संबंधित के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर एसडीएम श्री पवन कोसमा, जनपद पंचायत सीईओ सुश्री प्रज्ञा यादव सहित तहसीलदार, संबंधित अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

कलेक्टर ने जनपद पंचायत बम्हनीडीह के सचिवों की ली बैठक  : 

जनपद पंचायत बम्हनीडीह के निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्री महोबे ने सचिवों से बैठक मे कहा कि शासन की फ्लैगशिप योजनाओं का क्रियान्वयन गंभीरता और जिम्मेदारी से किया जाए। उन्होंने आंगनबाड़ी, विद्यालय, मनरेगा एवं प्रधानमंत्री आवास योजना से मरम्मत संबंधित कार्यों की प्रगति की समीक्षा की और स्पष्ट किया कि सभी कार्य गुणवत्ता और पारदर्शिता के साथ होने चाहिए और इसकी जांच आरईएस एवं मनरेगा तकनीकी अमले के द्वारा सतत रूप से किया जाए। कलेक्टर ने वृक्षारोपण पर भी विशेष जोर देते हुए निर्देश दिए कि लगाए गए पौधों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए, जिससे हरियाली और पर्यावरण संरक्षण के प्रयास सफल हों। साथ ही उन्होंने फॉर्मर रजिस्ट्रेशन (किसान पंजीयन) पर भी ध्यान देने के निर्देश दिए ताकि किसी पात्र किसान का पंजीयन छूट न पाए। उन्होंने यह भी कहा कि राशन कार्ड वितरण में पात्र और अपात्र का विशेष ध्यान रखा जाए, ताकि पात्र हितग्राहियों को योजना का लाभ मिल सके। कलेक्टर ने अधिकारियों से कहा कि सभी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचना सुनिश्चित करें।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
एक्ट्रेस सेलिना जेटली की अपने भाई विक्रांत जेटली से मिलने की आखिरी उम्मीद भी टूट गई। हाल ही में सुनवाई के दौरान अदालत को बताया गया कि विक्रांत ने अपनी…
 19 March 2026
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता प्रेम चोपड़ा पिछले साल नवंबर महीने में अस्वस्थ थे। जिस कारण उनको अस्पताल में भर्ती भी कराया गया था। हालांकि इलाज के बाद वह घर लौट…
 19 March 2026
'बिग बॉस ओटीटी 3' की कंटेस्टेंट और डिजिल कंटेंट क्रिएटर पायल मलिक तीसरी बार प्रेग्नेंट हैं। वह चौथे बच्चे की मां बनने वाली हैं। उन्होंने अगस्त, 2025 में अपनी प्रेग्नेंसी…
 19 March 2026
सलमान खान की अगली फिल्म 'मातृभूमि' का नया गाना 'चांद देख लेना' रिलीज हो चुका है। 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' का ये गाना रोमांटिक होने के साथ-साथ ईद…
 19 March 2026
इन्हें 'भागम भाग' की 'अंजलि सिंह' कह लीजिए '36 चाइन टाउन' की आयशा, बॉलीवुड की इस एक्ट्रेस ने हिन्दी फिल्मों में भले बढ़-चढ़कर काम न किया हो लेकिन इंडस्ट्री में…
 19 March 2026
टीवी की मशहूर और बेहद खूबसूरत एक्‍ट्रेस दिव्‍यांका त्र‍िपाठी मां बनने वाली हैं। दो दिन पहले हमने यह खबर बताई थी कि 'ये है मोहब्बतें' फेम 41 साल की एक्ट्रेस…
 19 March 2026
आदित्य धर की स्‍पाई एक्‍शन सीक्‍वल फिल्म 'धुरंधर 2: द रिवेंज' अब जब सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है, तो लगे हाथ उस सवाल का जवाब भी मिल गया है,…
 19 March 2026
साल 2025 में आयोजित महाकुंभ से अगर आपने ममता कुलकर्णी को साध्वी वाले अवतार में और आध्यात्म की बातें करते हुए देखा और सुना है तो अब ब्रेक ले लीजिए।…
 19 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 2025-26 के सालाना कॉन्ट्रैक्ट में एक बड़ा बदलाव करते हुए सबसे ऊंचे 'A+' ग्रेड को पूरी तरह खत्म कर दिया। रिपोर्ट के मुताबिक,…
Advt.