छोटी शुरुआत, बड़ी सफलता: सूकर पालन से आत्मनिर्भर बने अशोक कुमार चांद

Updated on 15-07-2026 01:47 PM

धमतरी,  धमतरी जिले के ग्राम बागतराई के निवासी  अशोक कुमार चांद ने यह साबित कर दिया है कि यदि शासन की योजनाओं का सही तरीके से लाभ उठाया जाए और मेहनत एवं लगन के साथ कार्य किया जाए, तो सीमित संसाधनों के बावजूद आर्थिक आत्मनिर्भरता प्राप्त की जा सकती है। अनुसूचित जाति वर्ग से संबंधित  चांद आज सूकर पालन के माध्यम से अपने परिवार की आय में उल्लेखनीय वृद्धि कर ग्रामीण क्षेत्र के अन्य पशुपालकों के लिए प्रेरणास्रोत बन गए हैं।

योजना का लाभ

पशुधन विकास विभाग द्वारा वर्ष 2024-25 में संचालित सूकर प्रजनन वितरण योजना के अंतर्गत पशु औषधालय कुरी के माध्यम से  अशोक कुमार चांद को 2 मादा एवं 1 नर सूकर की इकाई उपलब्ध कराई गई। योजना की इकाई लागत 10,000 रुपये थी, जिसमें 90 प्रतिशत अनुदान शासन द्वारा प्रदान किया गया तथा शेष राशि हितग्राही द्वारा अंशदान के रूप में वहन की गई। योजना का लाभ उन्हें 21 जून 2024 को प्राप्त हुआ।

सूकर पालन में प्रगति

योजना का लाभ मिलने से पहले  चांद के पास केवल 6 सूकर 5 मादा एवं 1 नर थे। वैज्ञानिक पद्धति से सूकर पालन, समय पर टीकाकरण, नियमित स्वास्थ्य परीक्षण, संतुलित आहार एवं पशुधन विकास विभाग के तकनीकी मार्गदर्शन के कारण उनके सूकरों की संख्या लगातार बढ़ती गई। बेहतर प्रबंधन और प्रजनन के परिणामस्वरूप सूकरों की कुल संख्या बढ़कर 266 तक पहुंच गई।

आर्थिक उपलब्धि

सूकर पालन से उन्हें लगातार आर्थिक लाभ भी प्राप्त हुआ। वर्ष 2025 में उन्होंने 7 सूकरों का विक्रय कर अतिरिक्त आय अर्जित की। इसके बाद 12 जुलाई 2026 को उन्होंने 37 स्वस्थ एवं तैयार सूकरों का औसतन 6,000 रुपये प्रति सूकर की दर से विक्रय किया, जिससे उन्हें कुल 2 लाख 22 हजार रुपये की आय प्राप्त हुई। विक्रय के बाद भी उनके पास 15 वयस्क सूकर एवं 7 बच्चे शेष हैं, जो भविष्य में आय का स्थायी स्रोत बनेंगे।

तकनीकी सहयोग

 अशोक कुमार चांद बताते हैं कि पशुधन विकास विभाग के अधिकारियों द्वारा समय-समय पर दिए गए तकनीकी परामर्श, टीकाकरण, रोग नियंत्रण तथा पशुपालन संबंधी प्रशिक्षण से उन्हें व्यवसाय को व्यवस्थित रूप से संचालित करने में काफी सहायता मिली। इससे पशुओं की उत्पादकता बढ़ी और मृत्यु दर में कमी आई।

आत्मनिर्भरता की ओर

आज सूकर पालन उनके परिवार के लिए एक सशक्त आजीविका का माध्यम बन चुका है। बढ़ी हुई आय से वे परिवार की आवश्यकताओं की पूर्ति करने के साथ-साथ बच्चों की शिक्षा, बेहतर पोषण तथा भविष्य की आर्थिक सुरक्षा सुनिश्चित कर पा रहे हैं। उनकी सफलता से प्रेरित होकर आसपास के अनेक ग्रामीण भी पशुपालन को स्वरोजगार के प्रभावी माध्यम के रूप में अपनाने के लिए आगे आ रहे हैं।

शासन की जनकल्याणकारी योजनाएं तभी सार्थक होती हैं जब उनका लाभ वास्तविक हितग्राहियों तक पहुंचे और वे उनका सदुपयोग कर आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ें।  अशोक कुमार चांद की सफलता इस बात का उत्कृष्ट उदाहरण है कि पशुधन विकास विभाग की योजनाएं ग्रामीण परिवारों की आय बढ़ाने, रोजगार सृजित करने तथा आर्थिक सशक्तिकरण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 15 July 2026
अंबिकापुर। केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी आयुष्मान भारत योजना में बड़े फर्जीवाड़े का मामला सामने आया है। प्रारंभिक जांच में खुलासा हुआ है कि कुछ निजी अस्पतालों ने कागजों में मरीज…
 15 July 2026
सुकमा। बालिका आवासीय विद्यालय (पोटाकेबिन) कुम्हाररास की 40 छात्राओं ने मंगलवार को साइंस पार्क का शैक्षणिक भ्रमण कर विज्ञान के सिद्धांतों को व्यवहारिक रूप में समझा। छात्राओं ने ऊर्जा, न्यूटन…
 15 July 2026
बालोद। जनपद पंचायत गुरूर के मुख्य कार्यपालन अधिकारी  उमेश रात्रे एवं जनपद पंचायत डौण्डीलोहारा के मुख्य कार्यपालन अधिकारी  पंकज देव के स्थानांतरण होेने पर जिला प्रशासन द्वारा विदाई दी गई।…
 15 July 2026
जगदलपुर। जीवन में कभी-कभी ऐसी विपत्ति आ जाती है, जो एक पल में पूरे परिवार की खुशियां छीन लेती है। बस्तर जिले के बास्तानार विकासखंड के ग्राम सागवेल की निवासी…
 15 July 2026
बिलासपुर। कारगी रोड रेलवे स्टेशन पर मालगाड़ी डिरेलमेंट मामले में रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। बिलासपुर से इंदौर तक विभिन्न…
 15 July 2026
सरगुजा। प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण योजना के तहत बतौली विकासखंड के स्कूलों में कार्यरत 234 रसोइयों का एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम बीआरसी भवन के सभाकक्ष में आयोजित किया गया। प्रशिक्षण…
 15 July 2026
रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा में बुधवार को नक्सल हिंसा से मुक्ति पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय द्वारा लाया गया आभार प्रस्ताव लंबी चर्चा के बाद सर्वसम्मति से पारित हो गया। मुख्यमंत्री ने…
 15 July 2026
रायगढ़। जिले के धरमजयगढ़ क्षेत्र के खम्हार चौक पर तेज रफ्तार कार ने एक बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक पर सवार तीन युवक गंभीर रूप से…
 15 July 2026
धमतरी।अर्जुनी थाना क्षेत्र में पूजा-पाठ और ताबीज पहनाने का झांसा देकर महिला से अश्लील हरकत करने के आरोप में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज…
Advt.