स्काईमेट का अनुमान- मानसून सामान्य रहेगा:MP-राजस्थान समेत 6 राज्यों में हीटवेव

Updated on 09-04-2025 01:38 PM

मौसम एजेंसी स्काईमेट ने अनुमान जताया है कि इस साल देश में मानसून सामान्य रहेगा। एजेंसी के मुताबिक, 80% से ज्यादा संभावना है कि मानसून सामान्य या उससे अधिक रहेगा।

इधर, देश के उत्तरी-पश्चिमी राज्यों में अप्रैल के पहले हफ्ते से ही लू का असर तेज होता जा रहा है। राजस्थान, दिल्ली, मध्य प्रदेश, गुजरात, हरियाणा और पंजाब के कई हिस्से हीटवेव की चपेट में हैं। मध्य प्रदेश के 30 जिलों में आज हीटवेव का अलर्ट है।

दिल्ली में 15 साल अप्रैल में तापमान 40 डिग्री के पार गया है। कई इलाकों में हीटवेव के हालात हैं। इससे पहले 2011 में यह स्थितियां बनी थीं। राजस्थान के बाड़मेर में मंगलवार को टेम्परेचर 47 डिग्री रहा। 10 साल बाद अप्रैल में बाड़मेर का पारा 47 डिग्री पहुंचा है। जैसलमेर, भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़ समेत कई जिलों में तेज गर्मी रही।

देश में कहां कितनी गर्मी?

8 अप्रैल को पश्चिम राजस्थान के अधिकतर हिस्सों में हीटवेव की स्थिति रही।

हरियाणा, दिल्ली, हिमाचल, गुजरात और मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में हीटवेव रिकॉर्ड की गई।

बाड़मेर लगातार दूसरे दिन देश का सबसे गर्म शहर बना। 7 अप्रैल को 45.6 डिग्री और फिर 46.4 डिग्री।

राजधानी दिल्ली और NCR में पारा सामान्य से 4-5 डिग्री अधिक दर्ज किया गया।

बारिश और तेज हवाओं से कहां-कहां राहत?

IMD के मुताबिक देश के कुछ हिस्सों में बारिश और ओलावृष्टि ने हल्की राहत दी। लेकिन ये प्रभाव केवल पूर्वी राज्य और दक्षिण भारत तक सीमित रहा।

9 अप्रैल को बिहार के कुछ इलाकों में ओलावृष्टि हुई।

त्रिपुरा, असम और मेघालय में 8-10 अप्रैल के बीच भारी बारिश का अलर्ट है।

केरल, तमिलनाडु, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश और कर्नाटक में अगले 3 दिन तक गरज-चमक के साथ हल्की बारिश।

जम्मू-कश्मीर, हिमाचल और उत्तराखंड में भी 9-11 अप्रैल तक बारिश और ओले गिर सकते हैं।

अगले 2 दिन कैसा रहेगा मौसम?

अगले 2 दिन तक राजस्थान, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, मध्य प्रदेश और गुजरात में 2-4 डिग्री का तापमान बढ़ सकता है। वेस्टर्न डिस्टरबेंस के चलते बिहार, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पूर्वोत्तर और दक्षिण भारत में बारिश के साथ ओले गिरने की भी संभावना है। केरल, महाराष्ट्र, गोवा और तटीय तमिलनाडु में उमस परेशान करेगी। बंगाल की खाड़ी में बनते लो प्रेशर से 11 अप्रैल के बाद पूर्वोत्तर राज्यों में भी बारिश हो सकती है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 March 2026
नई दिल्ली/गांधीनगर, सुप्रीम कोर्ट ने वनतारा के खिलाफ दायर एक फाउंडेशन की याचिका को खारिज कर दिया। कोर्ट ने कहा कि वनतारा में किसी भी तरह के घरेलू और अंतरराष्ट्रीय कानून…
 20 March 2026
जयपुर: राजस्थान की झुलसाने वाली गर्मी ने अभी दस्तक दी ही है कि राज्य सरकार ने प्यास बुझाने के लिए अपनी 'फौज' को मैदान में उतार दिया है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा…
 20 March 2026
जयपुर: राजस्थान सहित देशभर के शिया समुदाय ने इस साल ईद-उल-फितर के मौके पर किसी भी तरह का जश्न न मनाने का एक बड़ा और भावुक फैसला लिया है। ईद, जो…
 20 March 2026
नोएडा: दिल्ली से यमुना एक्सप्रेसवे की ओर जाने वाले वाहन चालकों को बड़ी राहत देने के लिए नोएडा में नई एलिवेटेड रोड बनाने की योजना तैयार की जा रही है। यह…
 20 March 2026
लखनऊ: उत्‍तर प्रदेश में पंचायत चुनावों को लेकर सरगर्मी तेज हो गई है। इलाहाबाद हाईकोर्ट की तरफ से कड़ा रुख अपनाने के बाद पंचायतीराज मंत्री ओमप्रकाश राजभर का दावा है कि…
 20 March 2026
लखनऊ: राजधानी लखनऊ के नींवा गांव से एक झकझोर देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक ही परिवार के तीन लोगों ने जहर खा लिया। इस घटना में मां और…
 20 March 2026
भोपाल/लखनऊ/शिमला/देहरादून, देश के कई हिस्सों में मौसम बदला है। राजस्थान में जयपुर सहित कई जिलों में शुक्रवार सुबह तेज बरसात हुई। 17 से ज्यादा शहरों में आंधी-बारिश का यलो अलर्ट है।…
 19 March 2026
ऊना, हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के गगरेट विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ कांग्रेस नेता अनिल डडवाल को तिहाड़ जेल भेज दिया गया है। उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ सोशल मीडिया…
 19 March 2026
बाराबंकी: सु्प्रीम कोर्ट ने उत्तर प्रदेश के बाराबंकी स्थित टोल प्‍लाजा पर वकीलों के तोड़फोड़ और हिंसा की घटना पर नाराजगी जताई है। कोर्ट ने कहा कि वकालत एक सम्‍मानित पेशा…
Advt.