रजत जयंती वर्ष के अवसर पर गरियाबंद में कौशल विकास कार्यक्रम आयोजित

Updated on 08-10-2025 01:36 PM

गरियाबंद।  छत्तीसगढ़ राज्य गठन के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में राज्यभर में रजत जयंती वर्ष 2025-26 का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में गरियाबंद जिले में जिला कौशल विकास प्राधिकरण द्वारा 06 अक्टूबर से 12 अक्टूबर 2025 तक विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। इसी तारतम्य में आज कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें कलेक्टर  बी.एस. उईके ने मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना अंतर्गत लाईवलीहुड कॉलेज गरियाबंद में प्रशिक्षित हितग्राहियों को प्रमाण पत्र वितरित किया। कार्यक्रम के दौरान 02 आत्मसमर्पित नक्सलियों को सफलतापूर्वक प्रशिक्षण पूर्ण करने पर उन्हे प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। इस पहल का उद्देश्य उन्हें आत्मनिर्भरता और पुनर्वास के माध्यम से समाज की मुख्यधारा में जोड़ना है। इस दौरान जिला पंचायत के सीईओ  प्रखर चन्द्राकर, सहायक परियोजना अधिकारी लाईवलीहुड कॉलेज श्रीमती सृष्टि मिश्रा सहित जिला स्तर के अधिकारीगण उपस्थित थे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 March 2026
कोंडागांव, कोंडागांव जिले का लिंगो घोटुल मांदरी नृत्य दल अब राष्ट्रीय स्तर पर अपनी कला का प्रदर्शन करेगा। यह दल नई दिल्ली में आयोजित भारत ट्राइब फेस्ट-2026 में छत्तीसगढ़ राज्य का…
 18 March 2026
बिलासपुर, बिलासपुर के बहुचर्चित नसबंदी कांड मामले में करीब 11 साल 4 महीने बाद जिला कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया है। एडीजे कोर्ट बिलासपुर के न्यायाधीश शैलेश कुमार ने सर्जन डॉ.…
 18 March 2026
बिलासपुर, हिंदू नववर्ष, गुड़ी पड़वा और नवरात्रि पर्व की तैयारियों जोरों से चल रही है। बिलासपुर में सिंधी समाज ने अपने आराध्य देव भगवान झूलेलाल का जन्मोत्सव चेट्रीचंड्र से पहले मंगलवार…
 18 March 2026
बिलासपुर, छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में पूरे साल NCERT की किताबों से पढ़ाई करने वाले स्टूडेंट्स पर अचानक सीजी बोर्ड एग्जाम थोप दिया गया। स्कूल प्रबंधन की मनमानी पर कलेक्टर संजय अग्रवाल…
 18 March 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ में अब कमर्शियल गैस सिलेंडर कोटा सिस्टम के तहत दिए जाएंगे। घरेलू एलपीजी के दुरुपयोग को रोकने और आम उपभोक्ताओं तक गैस की नियमित आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए…
 18 March 2026
बिलासपुर, छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में थार गाड़ी खरीदने के लिए एक नाबालिग ने अपने ही घर में चोरी करवाई है। इसके लिए सेना के रिटायर्ड जवान के बेटे को उकसाया और…
 18 March 2026
रायपुर, उत्तर प्रदेश में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के असर से छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। मौसम विभाग ने आज 18 और कल 19 मार्च को आंधी-तूफान के साथ ओलावृष्टि…
 18 March 2026
रायपुर, रायपुर के पचपेड़ी नाका स्थित रामकृष्ण अस्पताल के पीछे बने सीवरेज टैंक (गटर) की सफाई करने उतरे 3 सफाईकर्मियों की दम घुटने से मौत हो गई। वहीं, 1 की हालत…
 18 March 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ विधानसभा में आज प्रश्नकाल के दौरान कई अहम मुद्दे उठने वाले हैं। जंबूरी कार्यक्रम में मिली शिकायतें, स्कूलों का युक्तियुक्तकरण, अतिथि शिक्षकों की समस्या और श्रमिकों से जुड़े सवालों…
Advt.