छह एक्शन सीक्वेंस, 5 देश और 150 दिन, ये है ऋतिक रोशन और Jr NTR का धमाकेदार प्लान
Updated on
20-05-2025 12:59 PM
'वॉर 2' इस साल की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक है। ये 2019 में आई 'वॉर' का सीक्वल है। YRF (यशराज फिल्म्स) के स्पाई यूनिवर्स की ये छठी फिल्म होगी, जिसका डायरेक्शन अयान मुखर्जी कर रहे हैं। ऋतिक रोशन की वापसी होगी तो साउथ स्टार जूनियर एनटीआर की एंट्री। 150 दिनों तक चलने वाली शूटिंग भारत के अलावा पांच अलग-अलग देशों में होगी, जिसमें 6 एक्शन सीक्वेंस होंगे। और क्या-क्या खास होगा, आइये जानते हैं।
सूत्र के मुताबिक, War 2 को 150 दिनों के ड्यूरेशन में दुनियाभर में शूट किया गया है। अयान मुखर्जी ने फरवरी 2024 में शूटिंग शुरू की थी और फिल्म के सीक्वेंस 6 अलग-अलग देशों स्पेन, इटली, अबू धाबी, जापान, रूस और भारत में सेट हैं। मुंबई में भी कुछ सीन शूट हुए हैं, जबकि फिल्म का एक बड़ा हिस्सा रियल लोकेशन पर शूट किए गए हैं। अब 6-7 दिनों का गाना शूट करना बाकी है, जो ऋतिक और जूनियर एनटीआर पर फिल्माया जाएगा।
ऋतिक को रिहर्सल में लगी थी चोट
कुछ दिनों पहले खबर आई थी कि ऋतिक रोशन को एक गाने की रिहर्सल करते वक्त पैर में चोट लग गई थी और डॉक्टर ने उन्हें आराम करने की सलाह दी थी, जिसके बाद शूटिंग रोक दी गई थी। बताया जा रहा था कि हाई-एनर्जी ट्रैक को मई में शूट किया जाएगा।
फिल्म में होंगे 2 गाने
सूत्र ने ये भी बताया कि फिल्म के म्यूजिक एल्बम में दो गाने हैं। गाने की शूटिंग जून के आखिरी में होगी। ऋतिक और जूनियर एनटीआर का फेसऑफ होगा। ये प्रीतम का पेपी डांसर नंबर है। दूसरा, ऋतिक और कियारा का रोमांटिक नंबर है। दोनों ही गाने चार्टबस्टर हैं।
6 दमदार एक्शन सीक्वेंस
चूंकि ये एक एक्शन मूवी है, इसलिए फैंस अंदाजा लगा रहे हैं कि उन्हें थिएटर्स में विजुअल ट्रीट मिलेगा। फिल्म में 6 दमदार एक्शन सीक्वेंस हैं। इनमें हाथ से हाथ का मुकाबला, तलवारबाजी, समंदर में शिप के बीच एक्शन, कार और बाइक का पीछा करना शामिल है।
14 अगस्त को रिलीज होने के लिए तैयार फिल्म
सूत्र ने बताया कि एडिटिंग का काम जोरों पर चल रहा है और फिल्म 14 अगस्त 2025 को रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है। ऋतिक और जूनियर एनटीआर दोनों का किरदार इतना दमदार है कि आपने पहले उन्हें ऐसे अवतार में नहीं देखा होगा। ये दो मजबूत इरादों वाले लोगों के बीच अंत तक की लड़ाई है।
फिल्म में दो सुपरस्टार्स और एक हीरोइन
'वॉर 2' में दो सुपरस्टार्स हैं। बॉलीवुड स्टार ऋतिक रोशन और साउथ के स्टार जूनियर एनटीआर। कियारा आडवाणी हीरोइन हैं। सूत्र का कहना है कि इस फिल्म से दर्शकों को बहुत ज्यादा उम्मीद है। ये एक स्पाई जॉनर है, जिसमें एक मिशन है और दो के बीच मुकाबला है। इसका सीक्वेंस सुनील रोड्रिग्स, स्पिरो रजाटोस और से-योंग ओह ने डिजाइन किया है। VFX का काम YFX ने किया है। टीजर कट को YRF ने इन-हाउस डिजाइन किया है। ऋतिक 6 साल बाद पर्दे पर कबीर बनकर लौट रहे हैं। वहीं, जूनियर एनटीआर 'वॉर' और YRF स्पाई यूनिवर्स की दुनिया में नए हैं।
दुर्ग । कलेक्टर अभिजीत सिंह की अध्यक्षता में आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिले में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम 2026 के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए नगरीय निकायों के आयुक्त/मुख्य नगरपालिका अधिकारियों की…
राजनांदगांव। कलेक्टर जितेन्द्र यादव ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिला स्तरीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक लेकर सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत आयोजित होने वाले जनसमस्या निवारण शिविरों की तैयारियों की विस्तृत…
बालोद। छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा आज बालोद जिले के प्रवास पर पहुँचे। इस दौरान उन्होंने जिला एंव सत्र न्यायालय बालोद के विभिन्न कक्षों का निरीक्षण कर…
बालोद। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी के निर्देशानुसार रविवार 03 मई को नीट परीक्षा 2026 का आयोजन जिला मुख्यालय बालोद के समीपस्थ ग्राम दुधली स्थित 02 परीक्षा केन्द्र पीएमश्री जवाहर नवोदय विद्यालय एवं…
अम्बिकापुर, प्रदेश सरकार द्वारा संचालित ‘सुशासन तिहार-2026’ ग्रामीणों की समस्याओं के समाधान और उन्हें सरकारी योजनाओं से सीधे जोड़ने का एक सशक्त माध्यम बन गया है। इसी क्रम में आयोजित ‘जन…
अम्बिकापुर। मुख्यमंत्री के मंशानुरूप जिले में आयोजित ‘सुशासन तिहार-2026’ के तहत जन समस्या निवारण शिविर वृद्धजनों के लिए विशेष रूप से मददगार साबित हो रही हैं। इसी क्रम में ग्राम सखौली…
भोपाल। मध्य प्रदेश में बीयर का सीमित स्टॉक है। प्रीमियम ब्रांड की बीयर ही नहीं मिल रही है। इसका लाभ उठाते हुए शराब विक्रेता दुकानों पर 50 से 80 रुपये महंगी…
भोपाल। शहर के पॉलिटेक्निक चौराहा स्थित मानस भवन के पास स्थित झुग्गी बस्ती हटाने की कार्रवाई शनिवार से शुरू हो गई। पुलिस ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर बैरिकेडिंग कर दी…
भोपाल। शहर के पॉलिटेक्निक चौराहा स्थित मानस भवन के पास बसी करीब 70 साल पुरानी बस्ती को हटाने की कार्रवाई गुरुवार को तेज हो गई। प्रशासन ने पूरे क्षेत्र में बैरिकेडिंग…