यौन शोषण के आरोपी सीतापुर सांसद जेल से रिहा:49 दिन बाद हाथ जोड़कर निकले

Updated on 19-03-2025 01:03 PM

महिला नेता से यौन शोषण के आरोप में जेल में बंद सीतापुर के कांग्रेस सांसद राकेश राठौर को 49 दिनों बाद रिहाई मिल गई। बुधवार सुबह 8 बजे सीतापुर जेल से सांसद हाथ जोड़ते हुए बाहर निकले। सीधे फॉर्च्यूनर में बैठे और आवास पहुंच गए। यहां पत्नी और घरवालों से मिले तो उनकी आंखों से आंसू छलक पड़े।

सांसद ने कहा- मामले में एफआईआर से लेकर रिहाई तक पेंच ही पेंच हैं। दोषियों के चेहरे बेनकाब होंगे। सच्चाई जनता के सामने आएगी। मुझे न्यायपालिका पर पूरा भरोसा है। यह जीवन का पहला मौका है कि अपने लोगों से इतने दिनों तक दूर रहना पड़ा।

कांग्रेस सांसद 30 जनवरी से सीतापुर जेल में बंद थे। उन्हें 11 मार्च को इलाहाबाद हाईकोर्ट से जमानत मिल गई थी, लेकिन पुलिस वॉयस सैंपल की रिपोर्ट के बाद धाराएं बढ़ा दी थीं। इसके वजह से सांसद की रिहाई अटकी हुई थी।

सांसद की रिहाई पर महिला नेता के पति ने कहा- इतनी गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज होने के बाद जमानत मिलना न्याय नहीं है। मुझे न्यायपालिका पर भरोसा है। जल्द ही न्याय मिलेगा।

अब पूरा मामला बताते हैं....

राकेश राठौर पर 15 जनवरी को एक महिला नेता ने यौन शोषण का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई थी। महिला नेता ने आरोप लगाया था कि सांसद ने उससे राजनीतिक करियर बनाने और शादी का झांसा देकर 4 साल तक शारीरिक शोषण किया। जब उसने शादी करने की बात कही तो सांसद ने जान से मारने की धमकी दी।

17 जनवरी को मेडिकल करवाने के बाद आरोपी सांसद के खिलाफ पुलिस ने रेप समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया। पुलिस ने पीड़िता का मजिस्ट्रेट के सामने बयान कराया। पीड़िता ने मजिस्ट्रेट के सामने आपबीती बयां की थी।

21 जनवरी को सांसद की पत्नी ने की थी प्रेस कॉन्फ्रेंस

21 जनवरी को सांसद की पत्नी नीलम राठौर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी। उन्होंने पति पर लगे सभी आरोपों को निराधार बताया था। नीलम ने कहा- उन्हें अपने पति और न्यायपालिका पर पूरा भरोसा है। वह हर मायने में लोगों की मदद करते हैं। पूरी तरह से निर्दोष हैं। हालांकि, मीडिया द्वारा पूछे गए किसी भी सवाल का जवाब दिए बिना ही वह प्रेस वार्ता से चली गई थीं।

प्रेस कॉन्फ्रेंस से सांसद को उठा ले गई थी पुलिस

FIR दर्ज होने के बाद से सांसद अंडरग्राउंड हो गए थे। 30 जनवरी को पहली बार मीडिया से अपनी बात रखने आए थे, तभी अचानक पुलिस वहां पहुंच गई और उन्हें गिरफ्तार कर लिया था। इसके बाद पुलिस ने सांसद को कोर्ट में पेश किया, जहां से 14 दिन के लिए जेल भेज दिया गया था।

सांसद का विवादों से पुराना नाता

राकेश राठौर 2017 के चुनाव में भाजपा के उम्मीदवार के रूप में सीतापुर से चुने गए थे। मई 2021 में, उनकी निजी बातचीत के कई ऑडियो क्लिप लीक हुए थे। जिसमें वे सरकार की कड़ी आलोचना कर रहे थे। खासकर कोरोना महामारी की प्रतिक्रिया पर। साथ ही पार्टी के भीतर जातिवादी रुझान की भी शिकायत कर रहे थे।

भाजपा से सपा, फिर कांग्रेस का दामन थामा

भाजपा का दामन छोड़ने के बाद राकेश राठौर ने सपा का रुख कर लिया। हालांकि, 2022 के विधानसभा चुनाव में उन्हें सपा ने टिकट नहीं दिया। इसके बाद राकेश राठौर ने राहुल गांधी से मुलाकात करके कांग्रेस जॉइन कर ली। 2024 के लोकसभा चुनाव में राकेश राठौर ने 4 बार के सांसद राजेश वर्मा को 90 हजार वोटों के अंतर से हराकर अप्रत्याशित जीत हासिल की थी।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 March 2026
नई दिल्ली/गांधीनगर, सुप्रीम कोर्ट ने वनतारा के खिलाफ दायर एक फाउंडेशन की याचिका को खारिज कर दिया। कोर्ट ने कहा कि वनतारा में किसी भी तरह के घरेलू और अंतरराष्ट्रीय कानून…
 20 March 2026
जयपुर: राजस्थान की झुलसाने वाली गर्मी ने अभी दस्तक दी ही है कि राज्य सरकार ने प्यास बुझाने के लिए अपनी 'फौज' को मैदान में उतार दिया है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा…
 20 March 2026
जयपुर: राजस्थान सहित देशभर के शिया समुदाय ने इस साल ईद-उल-फितर के मौके पर किसी भी तरह का जश्न न मनाने का एक बड़ा और भावुक फैसला लिया है। ईद, जो…
 20 March 2026
नोएडा: दिल्ली से यमुना एक्सप्रेसवे की ओर जाने वाले वाहन चालकों को बड़ी राहत देने के लिए नोएडा में नई एलिवेटेड रोड बनाने की योजना तैयार की जा रही है। यह…
 20 March 2026
लखनऊ: उत्‍तर प्रदेश में पंचायत चुनावों को लेकर सरगर्मी तेज हो गई है। इलाहाबाद हाईकोर्ट की तरफ से कड़ा रुख अपनाने के बाद पंचायतीराज मंत्री ओमप्रकाश राजभर का दावा है कि…
 20 March 2026
लखनऊ: राजधानी लखनऊ के नींवा गांव से एक झकझोर देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक ही परिवार के तीन लोगों ने जहर खा लिया। इस घटना में मां और…
 20 March 2026
भोपाल/लखनऊ/शिमला/देहरादून, देश के कई हिस्सों में मौसम बदला है। राजस्थान में जयपुर सहित कई जिलों में शुक्रवार सुबह तेज बरसात हुई। 17 से ज्यादा शहरों में आंधी-बारिश का यलो अलर्ट है।…
 19 March 2026
ऊना, हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के गगरेट विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ कांग्रेस नेता अनिल डडवाल को तिहाड़ जेल भेज दिया गया है। उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ सोशल मीडिया…
 19 March 2026
बाराबंकी: सु्प्रीम कोर्ट ने उत्तर प्रदेश के बाराबंकी स्थित टोल प्‍लाजा पर वकीलों के तोड़फोड़ और हिंसा की घटना पर नाराजगी जताई है। कोर्ट ने कहा कि वकालत एक सम्‍मानित पेशा…
Advt.