प्राइवेट सिक्योरिटी इंडस्ट्री की सबसे बड़ी डील करेगी SIS लिमिटेड, बिहार से है कंपनी का कनेक्शन

Updated on 06-09-2025 01:56 PM
नई दिल्ली: भारत की सबसे बड़ी बिजनेस सर्विस कंपनी SIS लिमिटेड देश की प्राइवेट सिक्योरिटी इंडस्ट्री में सबसे बड़ी डील करने जा रही है। बिहार से ताल्लुक रखने वाली यह कंपनी APS ग्रुप को खरीदने जा रही है। यह सौदा लगभग 600-650 करोड़ रुपये में होगा। जानकारों का कहना है कि यह देश के प्राइवेट सिक्योरिटी इंडस्ट्री में अब तक का सबसे बड़ा अधिग्रहण होगा। APS ग्रुप इस सेक्टर में छठे नंबर की कंपनी है। उम्मीद है कि इस सौदे पर जल्द ही हस्ताक्षर होंगे और औपचारिक घोषणा भी जल्द हो सकती है।

यह सौदा कई चरणों में पूरा होगा। पहले चरण में SIS, APS ग्रुप की 51% हिस्सेदारी खरीदेगी। अगले तीन साल में कुछ परफॉर्मेंस लक्ष्यों को पूरा करने के बाद SIS बाकी 49% हिस्सेदारी भी खरीद लेगी। FICCI ग्रांट थॉर्नटन की एक रिपोर्ट के अनुसार देश में प्राइवेट सिक्योरिटी का बाजार 1 लाख करोड़ रुपये का है। इसमें 50 लाख से ज्यादा लोग काम करते हैं। इस सौदे के पूरा होने के बाद SIS में काम करने वाले लोगों की संख्या 350,000 तक पहुंच जाएगी। इससे यह कंपनी भारत में सबसे ज्यादा लोगों को नौकरी देने वाली कंपनियों में से एक बन जाएगी।

कंपनी का कामकाज

सिक्योरिटी के अलावा SIS फैसिलिटीज मैनेजमेंट और कैश लॉजिस्टिक्स सेवाएं भी देती है। फैसिलिटीज मैनेजमेंट में सफाई, टेक्निकल और सॉफ्ट सर्विसेज, पेस्ट कंट्रोल और बिजनेस सपोर्ट शामिल हैं। ये सेवाएं DTSS, SMC, Rare Hospitality और PestX जैसे ब्रांड के तहत दी जाती हैं। SIS कैश सर्विसेज नाम के जॉइंट वेंचर और SIS Prosegur Holdings नाम की सब्सिडियरी के जरिए कैश मैनेजमेंट सेवाएं भी दी जाती हैं। ये कंपनियां कैश-इन-ट्रांजिट सेवाएं, रिटेल कैश मैनेजमेंट सेवाएं और ATM में कैश भरने का काम करती हैं।
AP Securitas (APS) एक प्राइवेट कंपनी है जिसके मालिक अनिल पुरी और उनका परिवार है। वित्त वर्ष 2025 में कंपनी ने 1,100 करोड़ रुपये का रेवेन्यू कमाया था। इस कंपनी को खरीदने से SIS को टेक्नोलॉजी, कैपिटल और एक्सपर्टाइज का फायदा मिलेगा। खासकर BFSI और लॉजिस्टिक्स जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में। APS में 40,000 कर्मचारी काम करते हैं। इंडस्ट्री के अनुमानों के अनुसार इस मर्जर के बाद FY26 में SIS का रेवेन्यू 15,000 करोड़ रुपये तक पहुंच जाएगा। पिछले क्वार्टर में SIS ने 3,549 करोड़ रुपये के रेवेन्यू पर 93 करोड़ रुपये का प्रॉफिट कमाया था।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 29 April 2026
नई दिल्‍ली: पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के बीच ईरान के सामने एक नई समस्या खड़ी हो गई है। उसे न सिर्फ ऑयल एक्सपोर्ट करने में मुश्किल हो रही है, बल्कि…
 29 April 2026
नई दिल्‍ली: सोने और चांदी की कीमत में आज तेजी आई है। एमसीएक्स पर शुरुआती कारोबार में सोना 1,500 रुपये महंगा हो गया जबकि चांदी की कीमत में 1,000 रुपये की…
 29 April 2026
नई दिल्ली: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने रिलायंस कम्युनिकेशंस (RCom) बैंक धोखाधड़ी मामले में अनिल अंबानी ग्रुप की 3034.90 करोड़ रुपये की अतिरिक्त संपत्तियां अस्थायी रूप से अटैच की हैं। इसके साथ…
 29 April 2026
नई दिल्ली: जोहो (Zoho) के फाउंडर श्रीधर वेम्बु ( Sridhar Vembu ) की ओर से अमेरिका में बसे भारतीयों से वतन वापसी की अपील के बाद एक नई बहस छिड़ गई…
 29 April 2026
नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने पसंदीदा टैरिफ (आयात शुल्क) को सुप्रीम कोर्ट द्वारा असंवैधानिक घोषित किए जाने के बाद अब एक नया रास्ता निकाला है। ट्रंप प्रशासन अब…
 29 April 2026
नई दिल्ली: दिग्गज उद्योगपति मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है। मार्केट कैप के हिसाब से देश की सबसे बड़ी कंपनी का सालाना प्रॉफिट 10 अरब…
 29 April 2026
 देश में डिजिटल ट्रांजेक्शन की राह आसान करने वाला संगठन है नेशनल पेमेंट कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI)। इसका कहना है कि जैसे-जैसे इसका उपयोग बढ़ रहा है, वैसे-वैसे लोगों के…
 29 April 2026
नई दिल्ली: शेयर मार्केट में बुधवार को जबरदस्त तेजी आई। सेंसेक्स 900 अंक से ज्यादा उछल गया। वहीं बंधन बैंक के शेयर में 12 फीसदी से ज्यादा का उछाल देखा गया।…
 28 April 2026
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया संकट का असर भारत में सिर्फ कच्चे तेल या गैस तक सीमित नहीं है। खाड़ी देशों से आने वाली खाद यानी उर्वरक पर भी इसका असर दिखाई…
Advt.