राज्योत्सव में आज गायक अंकित तिवारी बिखेरेंगे सुरों का जादू

Updated on 04-11-2025 01:10 PM

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्योत्सव के चौथे दिन 4 नवंबर को बॉलीवुड के प्रसिद्ध पार्श्व गायक अंकित तिवारी अपनी मधुर आवाज़ से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध करेंगे। ‘सुन रहा है न तू’ और ‘तेरी गलियां’ जैसे सुपरहिट गीतों के गायक अंकित तिवारी कार्यक्रम के मुख्य आकर्षण होंगे। राज्योत्सव के सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृंखला शाम 4 बजे से प्रारंभ होगी।

कार्यक्रम की शुरुआत कलाकेंद्र रायपुर बैंड की प्रस्तुति से होगी, जिसके बाद स्टार नाइट में प्रकाश अवस्थी समा बांधेंगे। कविता वासनिक अनुराग धारा प्रस्तुत करेंगी, जबकि तिलकराज साहू लोकधारा की झलक दिखाएंगे।

राज्योत्सव के पांचवें दिन यानी 5 नवंबर को भी विभिन्न प्रख्यात कलाकारों की प्रस्तुतियां होंगी। यह आयोजन छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति और आधुनिक संगीत का अद्भुत संगम प्रस्तुत करेगा, जिसमें बड़ी संख्या में दर्शकों के जुटने की उम्मीद है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 March 2026
फिल्म विद्वान इरा भास्कर ने हाल ही में समकालीन भारतीय सिनेमा की राजनीति पर चर्चा के दौरान आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' की आलोचना की, जो एक्ट्रेस स्वरा भास्कर की…
 14 March 2026
शाहिद कपूर की हालिया रिलीज फिल्म 'ओ रोमियो' ने दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई और अब दूसरी मूवी 'कॉकटेल-2' दस्तक देने के लिए तैयार है। शुक्रवार, 13 मार्च…
 14 March 2026
भारतीय सिनेमा के कॉमेडी के उस्ताद अब कॉमेडी से डरने लगे हैं। कॉमेडी फिल्मों की बात करें तो प्रियदर्शन की बराबरी कर पाना किसी के लिए भी मुश्किल है। चार…
 14 March 2026
सिंगर-रैपर बादशाह की मुश्किलें कम होने का नाम नही ले रही हैं। अब तो उनकी गिरफ्तारी के भी आदेश आ गए हैं। हरियाणवी गाने 'टटीरी' को लेकर उनके खिलाफ कार्रवाई…
 14 March 2026
अनुराग डोभाल के मैनेजर ने खुलासा किया है कि यूट्यूबर की हालत गंभीर है। हाल ही में, मैनेजर ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर बताया कि यूके07 राइडर पहले ठीक थे,…
 14 March 2026
बॉलीवुड का अक्सर अंडरवर्ल्ड से नाम जुड़ता रहा है। अब फराह खान ने रणवीर अल्लाहबादिया के पॉडकास्ट में इससे जुड़ा एक और चौंकाने वाला खुलासा किया है। उनके मुताबिक, 90…
 14 March 2026
दिग्गज अभिनेत्री फरीदा जलाल पर्दे पर भले ही कितनी ही खूबसूरत क्यों न दिखती हों, लेकिन आम लोगों की तरह उनकी जिंदगी में भी काफी उथल-पुथल रही है। एक्ट्रेस ने…
 14 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजारबानी के आखिरी वक्त पर पाकिस्तान सुपर लीग से नाम वापस लेने और आईपीएल से जुड़ने के फैसले से खुश नहीं…
 14 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव मसूरी के सेवॉय होटल में अपनी मंगेतर वंशिका चड्ढा के साथ शादी रचाने वाले हैं। 14 मार्च को दोनों शादी के…
Advt.