मांग में सिंदूर, बालों में गजरा... TV की 'पार्वती' सोनारिका भदौरिया पर फैंस फिदा, बोले- आपके सामने चांद भी फीका
Updated on
26-03-2025 05:11 PM
'देवों के देव महादेव' में पार्वती का किरदार निभाकर घर-घर मशहूर हुईं सोनारिका भदौरिया ने हाल ही ऐसी तस्वीरें शेयर कीं, जिन्होंने इंटरनेट पर आग लगा दी। लाल चूड़ियां पहन, मांग में सुर्ख लाल सिंदूर, बालों में गजरा और माथे पर बिंदी लगाए सोनारिका ने क्रीम कलर की साड़ी में हसीन तस्वीरें शेयर की हैं। इनमें सोनारिका भदौरिया की अदाएं देख फैंस के दिलों पर छुरियां चलने लगीं, और वो अपना दिल हार बैठे।
सोनारिका भदौरिया ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर 17 तस्वीरें शेयर की हैं। हर तस्वीर में उनकी अदा एकदम निराली है। फैंस सोनारिका की तारीफें करते नहीं थक रहे हैं। एक्ट्रेस की तस्वीरों को सात दिन में साढ़े तीन लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है, और कमेंट्स की बाढ़ आ गई है।
यूजर्स बोले- चांद भी फीका आपके सामने
एक यूजर ने सोनारिका भदौरिया के लिए लिखा है, 'आपके सामने को चांद भी फीका है।' एक और कमेंट है, 'अति सुंदर मां पार्वती।' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'कितनी खूबसूरत, एकदम बेदाग।' एक का कमेंट है, 'भगवान ने सारी खूबसूरती आपके पास दे दी।' यूजर्स यहीं नहीं रुके। उन्होंने एक्ट्रेस की नजर उतारते हुए लिखा, 'किसी की नजर ना लगे।'
सोनारिका के झुमकों पर अटकी नजरें
लेकिन एक यूजर की नजर सोनारिका भदौरिया के झुमकों पर अटक गई, और उसने दिलचस्प कनेक्शन बताया। यूजर ने लिखा, 'आपके गोल्ड के झुमके बहुत सुंदर है जो आपने अपनी शादी के बाद पहली रसोई के वक्त पहने थे।' मालूम हो कि सोनारिका ने विकास से साल 2024 में शादी की थी। इसी साल एक्ट्रेस ने अपनी पहली वेडिंग एनिवर्सरी मनाई थी।
सोनारिका इस साल महाकुंभ भी गई थीं और वहां त्रिवेणी संगम में डुबकी लगाई थी। एक्ट्रेस ने वहां पूजा और सेवा भी की थी। जो तस्वीरें शेयर की थीं, वो मिनटों में ही वायरल हो गई थीं, और फैंस ने तब भी खूब प्यार लुटाया था।
2019 से एक्टिंग से दूर हैं सोनारिका
करियर की बात करें, तो सोनारिका भदौरिया साल 2019 से टीवी से दूर हैं। उनका पिछला टीवी शो 'इश्क में मरजावां' था। इसके बाद वह 2021 में कुछ म्यूजिक वीडियोज में नजर आई थीं।
रायपुर।ग्रामीण अंचल की महिलाओं के जीवन में आत्मविश्वास और स्वावलंबन का नया सवेरा छत्तीसगढ़ शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं ने लाया है। सरगुजा जिले के ग्राम गुमराकलां की रहने वाली श्रीमती…
रायपुर।राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने कहा कि समृद्ध और सुलभ ग्रामीण भारत के लिए मज़बूत आधारभूत संरचना आवश्यक है। पुल केवल दो छोरों को नहीं जोड़ते, बल्कि जीवन, अवसर और…
रायपुर।इमली प्रसंस्करण समिति चितापुर की महिला समूह की दीदियों ने अपनी मेहनत और लगन के बूते यह सिद्ध कर दिया है कि यदि ग्रामीण संसाधनों का सही तरीके से प्रसंस्करण…
रायपुर।मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में संचालित महतारी वंदन योजना के माध्यम से प्रदेश की पात्र महिलाओं को प्रतिमाह 1000 रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही…
रायपुर।आदिम जाति अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान (TRTI), नवा रायपुर द्वारा 13–14 मार्च 2026 को आयोजित आदि परब–2026 कार्यक्रम “From Tradition to Identity” थीम के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। भारत सरकार…
रायपुर।जशपुर वनमंडल अंतर्गत दो अलग-अलग स्थानों पर लगी वनाग्नि को वन विभाग की त्वरित कार्यवाही से समय रहते नियंत्रित कर लिया गया है। इसके फलस्वरूप बड़ी वन क्षति होने से…
रायपुर। राज्य में पेट्रोलियम पदार्थों की नियमित उपलब्धता और सुचारू वितरण सुनिश्चित करने के लिए रायगढञ जिला प्रशासन सतर्क है। छत्तीसगढ़ शासन के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग…
भोपाल, राजधानी के कैलाश नाथ काटजू अस्पताल में अब 20 मार्च से महिलाओं को नि:संतानता (इन्फर्टिलिटी), पीसीओएस, सर्वाइकल कैंसर, मोटापा, मेनोपॉज, और अनियमित मासिक धर्म जैसी समस्याओं का इलाज मिलेगा। अस्पताल…