चांदी की कीमत में बढ़ोतरी के कारण
आने वाले समय में चांदी की कीमतों को बढ़ाने वाले और भी कई कारण हैं। कोटक सिक्योरिटीज के कमोडिटी रिसर्च के असिस्टेंट वाइस प्रेसिडेंट कायनात चैनवाला का कहना है कि साल 2026 से चीन चांदी के निर्यात को सीमित करने की योजना बना रहा है। इससे सप्लाई का एक बड़ा जरिया बंद हो जाएगा और बाजार में और ज्यादा कमी आ जाएगी।आनंद राठी शेयर एंड स्टॉक ब्रोकर्स के कमोडिटी और करेंसी के डायरेक्टर नवीन माथुर का मानना है कि 2026-27 तक सप्लाई की कमी बनी रहेगी। हालांकि 2025 की तुलना में कीमतों में बढ़ोतरी थोड़ी कम हो सकती है। फिर भी उनका कहना है कि 2026 की पहली तिमाही में चांदी सोने से बेहतर प्रदर्शन कर सकती है।



