इलेक्ट्रिक कारों से लेकर 5जी जैसी टेक्नोलॉजी में भी चांदी की खपत हो रही है। एक अनुमान के मुताबिक, 60 फीसदी से ज्यादा चांदी की खपत उद्योगजगत में की जा रही है। डिमांड के मुताबिक, चांदी का प्रोडक्शन कम हुआ है। वहीं इसकी खपत बढ़ रही है। चांदी की डिमांड में भारी उछाल आया है। जबकि साल 2016 के बाद से चांदी की माइनिंग में गिरावट देखने को मिली है।



