चांदी की चांदी ही चांदी... सोने के सस्ते भाई ने इस साल कर दिया कमाल, कीमत बढ़ने के कई कारण, कितना दिया रिटर्न?
Updated on
21-06-2025 04:18 PM
नई दिल्ली: चांदी को सोने का सस्ता भाई भी कहा जाता है। कारण है कि जो लोग सोना नहीं खरीद सकते, वे चांदी से काम चला लेते हैं। हालांकि बात जब भी रिटर्न की आती है तो हमेशा से सोने को ही तवज्जो दी गई है। लेकिन पिछले कुछ साल से इसमें काफी बदलाव आया है। अब रिटर्न के मामले में चांदी भी सोने को टक्कर देने लगी है। चांदी की कीमत एक लाख रुपये प्रति किलो से काफी आगे निकल गई है। इस साल के शुरुआती 6 महीनों (एक जनवरी से लेकर 20 जून तक) चांदी का रिटर्न करीब 15 फीसदी रहा है।
गोल्ड-सिल्वर रेश्यो 107 के उच्च स्तर से घटकर 91.5 रहा। ये गिरावट संकेत है कि चांदी अभी भी सोने के मुकाबले सस्ती है। इसलिए निवेशक चांदी में रुचि दिखा रहे हैं। चांदी के ईटीएफ निवेश में भी तेजी देखी जा रही है। वहीं दूसरी ओर चांदी के कारोबारियों के मुताबिक युवा पीढ़ी में भी चांदी की ज्वेलरी की डिमांड बढ़ी है। खासतौर से जेनरेशन जेड में।
खत्म हो गया कीमत का अंतर!
हमारे देश में सोने की कीमत प्रति 10 ग्राम और चांदी की कीमत प्रति एक किलो के हिसाब से तय की जाती है। एक समय दोनों की कीमत में काफी अंतर था। मात्र एक साल में यह अंतर काफी कम हो गया है। एक साल पहले दिल्ली सर्राफा बाजार में सोने की कीमत 72550 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी की कीमत 92300 रुपये प्रति किलो थी। दोनों की कीमत में 19750 रुपये का अंतर था।
कल यानी शुक्रवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में सोने की कीमत 99960 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी की कीमत 105200 रुपये प्रति किलो रही। यानी दोनों की कीमत में अंतर मात्र 5240 रुपये का रहा। ऐसे में देखा जाए तो सोना और चांदी, दोनों की कीमत में अंतर लगभग खत्म सा हो गया।
एक साल में कितना रिटर्न?
एक साल में चांदी ने भी जबरदस्त रिटर्न दिया है। पिछले साल 20 जून को दिल्ली सर्राफा बाजार में सोने की कीमत 72550 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी की कीमत 92300 रुपये प्रति किलो थी। ऐसे में सोने का एक साल का रिटर्न करीब 38 फीसदी और चांदी का रिटर्न करीब 14 फीसदी रहा है। हालांकि सोने का एक साल का रिटर्न करीब 38 फीसदी रहा है।
बुलियन मार्केट में सोने जितना रिटर्न!
बात अगर बुलियन मार्केट की करें तो यहां चांदी ने रिटर्न के मामले में सोने को कड़ी टक्कर दी है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (आईबीजेए) के मुताबिक इस साल अब तक सोने ने 30 फीसदी और चांदी ने 24.84 फीसदी रिटर्न दिया है। बुलियन एक्सपर्ट्स के मुताबिक आने वाले समय में चांदी में सोने के मुकाबले में ज्यादा तेजी आ सकती है।
बता दें कि बुलियन मार्केट एक ऐसा बाजार है जहां सोने और चांदी जैसी कीमती धातुओं का कारोबार होता है। यह एक ओवर-द-काउंटर (OTC) बाजार है जहां व्यापारी बिना किसी एक्सचेंज के सीधे एक दूसरे के साथ सौदा करते हैं। बुलियन मार्केट में सोने और चांदी को आमतौर पर बार या सिक्कों के रूप में खरीदा और बेचा जाता है।
चांदी की कीमत में क्यों आ रही तेजी?
पिछले कुछ समय से सोने और चांदी की कीमत में रेस लगी हुई है। इस रेस में बाजी चांदी ने ही मारी है। एक साल पहले जो दोनों की कीमत (सोना 10 ग्राम और चांदी 1 किलो के अनुसार) में अंतर था, वह अब लगभग खत्म हो गया है।
चांदी की कीमतों में तेजी आने के कई कारण हैं। पहला, इंडस्ट्रियल डिमांड बढ़ रही है। दूसरा, सप्लाई कम है। तीसरा, अभी का माहौल सुरक्षित निवेश के लिए अच्छा है। जानकारों के मुताबिक जियोपॉलिटिकल टेंशन के कारण सुरक्षित निवेश की डिमांड बढ़ गई है। ऐसे में लोग सोने के साथ चांदी में भी निवेश कर रहे हैं।
नई दिल्ली: सोने और चांदी की कीमत में आज तेजी आई है। एमसीएक्स पर शुरुआती कारोबार में सोना 1,500 रुपये महंगा हो गया जबकि चांदी की कीमत में 1,000 रुपये की…
नई दिल्ली: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने रिलायंस कम्युनिकेशंस (RCom) बैंक धोखाधड़ी मामले में अनिल अंबानी ग्रुप की 3034.90 करोड़ रुपये की अतिरिक्त संपत्तियां अस्थायी रूप से अटैच की हैं। इसके साथ…
नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने पसंदीदा टैरिफ (आयात शुल्क) को सुप्रीम कोर्ट द्वारा असंवैधानिक घोषित किए जाने के बाद अब एक नया रास्ता निकाला है। ट्रंप प्रशासन अब…
नई दिल्ली: दिग्गज उद्योगपति मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है। मार्केट कैप के हिसाब से देश की सबसे बड़ी कंपनी का सालाना प्रॉफिट 10 अरब…
देश में डिजिटल ट्रांजेक्शन की राह आसान करने वाला संगठन है नेशनल पेमेंट कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI)। इसका कहना है कि जैसे-जैसे इसका उपयोग बढ़ रहा है, वैसे-वैसे लोगों के…
नई दिल्ली: शेयर मार्केट में बुधवार को जबरदस्त तेजी आई। सेंसेक्स 900 अंक से ज्यादा उछल गया। वहीं बंधन बैंक के शेयर में 12 फीसदी से ज्यादा का उछाल देखा गया।…