'सिकंदर' एडवांस बुकिंग: 24 घंटे में बिक गए 76 हजार टिकट, इन 10 सर्किट्स में तेजी से भर रही सीटें, चार दिन बाकी
Updated on
26-03-2025 05:15 PM
फैंस के दिलों पर राज करने वाले 'भाईजान' सलमान खान की फिल्म 'सिकंदर' का क्रेज देखने लायक है। ईद के मौके पर 30 मार्च को रिलीज हो रही इस फिल्म के लिए एडवांस बुकिंग मंगलवार को शुरू हो चुकी है। दिलचस्प है कि महज 24 घंटे में ओपनिंग डे के लिए 76,288 टिकटों की प्री-सेल्स बुकिंग हो चुकी है। अभी एडवांस बुकिंग चार दिन और होनी है। किसी भी फिल्म के लिए आखिरी दो दिनों में सबसे अधिक टिकटों की एडवांस बुकिंग होती है। ऐसे में हालात यही गवाही दे रहे हैं कि 'सिकंदर' ओपनिंग डे पर देश में 60+ करोड़ रुपये की बंपर शुरुआत कर सकती है।
एआर मुरुगादॉस के डायरेक्शन में बनी फिल्म 'सिकंदर' एक एक्शन ड्रामा है। सलमान खान के अलावा फिल्म में रश्मिका मंदाना, सत्यराज, काजल अग्रवाल भी हैं। इस कारण साउथ के सिनेमाघरों में भी फिल्म की एडवांस बुकिंग को अच्छा सपोर्ट मिल रहा है। वैसे भी हैदराबाद और निजाम सर्किट में सलमान की तगड़ी फैन फॉलोइंग है। आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में पहले 24 घंटों में 11 लाख रुपये से अधिक की एडवांस बुकिंग हुई है।
'सिकंदर' एडवांस बुकिंग रिपोर्ट
Sacnilk के मुताबिक, बुधवार दोपहर तक देशभर में 'सिकंदर' के 9475 शोज के लिए एडवांस बुकिंग हो रही है। मंगलवार को जब प्री-सेल्स शुरू हुई थी, तब शोज की संख्या 5 हजार तक थी। यह फिल्म 2D के साथ ही IMAX में भी रिलीज हो रही है। बीते 24 घंटों में 2D वर्जन के लिए 76006 टिकटों की बिक्री हो चुकी है, जबकि IMAX वर्जन के 5 शोज के लिए 282 टिकट की एडवांस बुकिंग हुई है।
24 घंटे में एडवांस बुकिंग और रिजर्व सीटों से 6.6 करोड़ कमाई
'सिकंदर' का निर्माण 'नाडियाडवाला एंड ग्रैंडसन्स' और 'सलमान खान फिल्म्स' के बैनर तले हुआ है। इसने 24 घंटे में 76288 टिकटों की एडवांस बुकिंग से 2.22 करोड़ रुपये की ग्रॉस कमाई कर ली है। जबकि रिजर्व सीटों से कमाई को जोड़ दें तो पहले 24 घंटों में कमाई का आंकड़ा 6.61 करोड़ रुपये है। आम तौर पर रिजर्व सीटें वो होती हैं, जो सिनेमाघर रिलीज डेट पर ऑन स्पॉट बुकिंग के लिए रोककर रखती हैं।
दिल्ली-NCR, महाराष्ट्र, राजस्थान में सबसे तेज बुकिंग
पहले दिन की एडवांस बुकिंग में सबसे अधिक तेजी से दिल्ली-एनसीआर में टिकटें बिकी हैं। यहां से 44.59 लाख रुपये की कमाई हो चुकी है। जबकि रिजर्व सीटों से 1.17 करोड़ की कमाई है। इसके बाद महाराष्ट्र का नंबर आता है, जहां से 42.59 लाख रुपये की एडवांस बुकिंग हुई है। तीसरे नंबर पर राजस्थान है, जहां से 18.98 लाख की बुकिंग हुई है। लिस्ट में चौथे पर पश्चिम बंगाल की 14.79 लाख की प्री-सेल्स बुकिंग है। जबकि पांचवें नंबर पर उत्तर प्रदेश की 12.54 लाख की बुकिंग।
शुक्रवार नहीं, रविवार को रिलीज हो रही है 'सिकंदर', पर क्यों?
'सिकंदर' ईद के मौके पर रविवार को रिलीज हो रही है। इसके पीछे मेकर्स की स्ट्रैटजी ये है कि रविवार को इसे सप्ताह की छुट्टी का फायदा मिलेगा। इस दिन महाराष्ट्र में गुड़ी पड़वा का त्योहार भी है। जबकि 31 मार्च-1 अप्रैल को ईद का जश्न होगा। ऐसे में रमजान में एक महीने से थिएटर्स से दूर रहने वाले सलमान खान के फैंस का हुजूम उमड़ेगा। देश के कई इलाकों में ईद के बाद 4 अप्रैल तक जश्न मनाया जाता है। इसका फायदा भी फिल्म को मिलेगा, और फिर 5-6 अप्रैल को शनिवार-रविवार वीकेंड होगा।
'सिकंदर' का बजट और कास्ट
'सिकंदर' का प्रोडक्शन बजट 200 करोड़ रुपये बताया जा रहा है। इसमें सलमान खान की फीस शामिल नहीं है। फिल्म में सलमान खान, रश्मिका मंदाना, सत्यराज और काजल अग्रवाल के अलावा शरमन जोशी, प्रतीक बब्बर और अंजिनी धवन भी हैं। बीते रविवार, 23 मार्च को फिल्म के ट्रेलर का ट्रेलर रिलीज हुआ था, जिसे 24 घंटे में यूट्यूब, इंस्टाग्राम, फेसबुक और ट्विटर पर 81 मिलियन से अधिक बार देखा गया।
रिलीज से पहले ही 'सिकंदर' ने कमा लिए है 165 करोड़
'पिंकविला' के मुताबिक, 'सिकंदर' के नॉन-थिएट्रिकल राइट्स यानी डिजिटल (OTT रिलीज), सैटेलाइट (TV प्रीमियर) और म्यूजिक राइट्स के लिए करीब 165 करोड़ रुपये की डील हुई है। OTT रिलीज के अधिकार Netflix ने 85 करोड़ रुपये की बेस प्राइस पर हासिल किए हैं। इस डील में यह भी है कि यदि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर 350 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई करती है, तो OTT रिलीज की यह डील 100 करोड़ रुपये तक बढ़ सकती है।
रायपुर।ग्रामीण अंचल की महिलाओं के जीवन में आत्मविश्वास और स्वावलंबन का नया सवेरा छत्तीसगढ़ शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं ने लाया है। सरगुजा जिले के ग्राम गुमराकलां की रहने वाली श्रीमती…
रायपुर।राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने कहा कि समृद्ध और सुलभ ग्रामीण भारत के लिए मज़बूत आधारभूत संरचना आवश्यक है। पुल केवल दो छोरों को नहीं जोड़ते, बल्कि जीवन, अवसर और…
रायपुर।इमली प्रसंस्करण समिति चितापुर की महिला समूह की दीदियों ने अपनी मेहनत और लगन के बूते यह सिद्ध कर दिया है कि यदि ग्रामीण संसाधनों का सही तरीके से प्रसंस्करण…
रायपुर।मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में संचालित महतारी वंदन योजना के माध्यम से प्रदेश की पात्र महिलाओं को प्रतिमाह 1000 रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही…
रायपुर।आदिम जाति अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान (TRTI), नवा रायपुर द्वारा 13–14 मार्च 2026 को आयोजित आदि परब–2026 कार्यक्रम “From Tradition to Identity” थीम के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। भारत सरकार…
रायपुर।जशपुर वनमंडल अंतर्गत दो अलग-अलग स्थानों पर लगी वनाग्नि को वन विभाग की त्वरित कार्यवाही से समय रहते नियंत्रित कर लिया गया है। इसके फलस्वरूप बड़ी वन क्षति होने से…
रायपुर। राज्य में पेट्रोलियम पदार्थों की नियमित उपलब्धता और सुचारू वितरण सुनिश्चित करने के लिए रायगढञ जिला प्रशासन सतर्क है। छत्तीसगढ़ शासन के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग…
भोपाल, राजधानी के कैलाश नाथ काटजू अस्पताल में अब 20 मार्च से महिलाओं को नि:संतानता (इन्फर्टिलिटी), पीसीओएस, सर्वाइकल कैंसर, मोटापा, मेनोपॉज, और अनियमित मासिक धर्म जैसी समस्याओं का इलाज मिलेगा। अस्पताल…