कोविड वैक्सीन के साइड इफेक्ट! 33% परिवारों में कोई न कोई खराब सेहत से जूझ रहा, सर्वे के रिजल्ट चौंकाने वाले

Updated on 08-09-2024 11:38 AM
नई दिल्ली: देश के हर तीन में से एक परिवार में एक या एक से ज्यादा सदस्य सेहत से जुड़ी नई परेशानी झेल रहे हैं। इसकी वजह वे कोविड के टीके को बताते हैं। लोकल सर्कल्स (LocalCircles) के सर्वे में यह बात सामने आई है। इसका मतलब यह है कि देश के 33% परिवारों को लगता है कि उनके परिजनों में स्वास्थ्य संबंधी जो नई समस्या आई है, उसकी वजह वे कोविड की वैक्सीन को मानते हैं। इस दिशा में और अधिक स्टडी की जरूरत है। सरकारी आंकड़ों में कोविड टीकाकरण के बाद के दुष्प्रभावों में प्लेटलेट्स का घटना और खून में थक्के का जमना जैसी शिकायतें ही शामिल की गई हैं। वह भी जब किसी ने टीकाकरण के कुछ घंटों/दिनों या हफ्तों में ऐसी शिकायत की है। सरकारी डेटाबेस में टीकाकरण के महीनों या वर्षों बाद के अनुभवों या बुरे प्रभाव को कहीं भी दर्ज नहीं किया गया है।

कोविड ने कर दी शरीर की हालत खराब

सर्वे में जिन लोगों ने भी कोविड टीकाकरण के दुष्प्रभावों की बात कही है, उनमें 10% ने हार्ट बीट यानी दिल की धड़कन तेज होना, ब्लड प्रेशर का कम होना और चक्कर आना जैसी शिकायतें बताई हैं। वहीं, 8% को हार्ट स्ट्रोक यानी दिल का दौरा पड़ा। इतने ही लोगों ने कहा कि उन्हें टीकाकरण के बाद ब्रेन स्ट्रोक या आंशिक/पूर्ण रूप से लकवा (Paralysis) मार गया। कोविड टीकाकरण के दुष्प्रभाव की बात करने वालों में 77% ने माना कि उन्होंने कोविशील्ड की एस्ट्राजेनेका वैक्सीन ली थी। लोगों के बीच कोविड टीकाकरण के दुष्प्रभावों को लेकर इस कदर चिंता थी कि 2022 में जब बूस्टर डोज आई तो ज्यादातर ने इसे न लेना ही ठीक समझा।

वैक्सीन पर उठे सवालों के बाद आया सर्वे

तीन वर्षों के दौरान LocalCircles के मंच पर असामयिक मौतों, अचानक स्वास्थ्य संबंधी समस्या पैदा होने और इसके पीछे कोविड वैक्सीन को जिम्मेदार ठहराने जैसी चिंताओं के सामने आने के बाद इस सर्वे को किया गया। यह बताता है कि कोविड वैक्सीन लगवाने के बाद स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के मामले में ज्यादा सटीक साइंटिफिक स्टडी की जरूरत है। इसमें उम्र, ब्लड ग्रुप, वैक्सीन लेते वक्त हेल्थ प्रोफाइल, कितनी बार कोविड हुआ जैसे प्रासंगिक मापदंडों पर ध्यान केंद्रित किया जा सकता है। इससे देश को भविष्य में ऐसी समस्याओं से निपटने के लिए ज्यादा बेहतर तरीके से तैयार किया जा सकता है।

सर्वे में पूछे गए सवाल
सवाल: क्या आपके परिवार में कोई ऐसा है, जिसकी खराब सेहत का कारण आप कोविड के टीके को मानते हैं
➤33% हां
➤67% नहीं
सवाल: टीकाकरण के बाद किस तरह की परेशानी झेल रहे हैं?
➤2% किडनी में खराबी
➤4% Myocardium या Heart Inflammation
➤4% कैंसर
➤6% सीने में दर्द
➤6% खून में थक्का जमना
➤8% हार्ट स्ट्रोक
➤8% ब्रेन स्ट्रोक/लकवा
➤10% हार्ट बीट तेज होना, BP का गिरना, सिर में भारीपन
➤8% अन्य गंभीर बीमारी

सवाल: नई बीमारी से प्रभावित लोगों ने कौन-सी कोविड वैक्सीन ली?
➤77% कोविशील्ड
➤5% कोवैक्सिन
➤5% स्पुतनिक
➤4% देश से बाहर टीका लिया
➤9% बता नहीं सकते

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 March 2026
संभल: यूपी का संभल जिला हमेशा सुर्खियों में बना रहा है। संभल में तैनात सीओ कुलदीप कुमार का एक बयान आजकल सोशल मीडिया पर बहुत छाया है। एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी…
 14 March 2026
डीडवाना: एग्जाम टॉप करने वाले बच्चों को पैरेंट्स या परिवार की ओर से खुशियां लुटाने के तो आपने हजारों मामले देखे होंगे, लेकिन राजस्थान में सरकारी शिक्षक ने अपने खर्च पर…
 14 March 2026
गुवाहाटी : असम के चाय बागान श्रमिकों के लिए आज ऐतिहासिक दिन रहा, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुवाहाटी में एक विशेष समारोह के दौरान चाय बागान श्रमिकों को भूमि पट्टे…
 14 March 2026
पाली : राजस्थानी भजनलाल सरकार ने एक बार फिर भारतीय पुलिस के अधिकारियों के तबादले किए है। कार्मिक विभाग की इस प्रक्रिया में राजस्थान के कई जिलों के पुलिसअधीक्षक (SP) भी…
 14 March 2026
चेन्नई, तमिलनाडु में विधानसभा का कार्यकाल 10 मई 2026 को खत्म हो रहा है। आमतौर पर चुनाव कार्यकाल खत्म होने से 4-6 हफ्ते पहले कराए जाते हैं। ऐसे में चुनाव अप्रैल…
 14 March 2026
नई दिल्ली, देश में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और डिजिटल सेवाओं के बढ़ते इस्तेमाल के कारण डेटा सेंटरों की बिजली मांग तेजी से बढ़ने का अनुमान है। 2031-32 तक डेटा सेंटरों से…
 14 March 2026
नई दिल्ली, कांग्रेस नेता राहुल गांधी शुक्रवार को कांशीराम जयंती पर हुए संविधान सम्मेलन में हिस्सा लेने लखनऊ पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) में जाति देखकर इंटरव्यू में…
 14 March 2026
नई दिल्ली, केंद्र ने शनिवार को लद्दाख के सामाजिक कार्यकर्ता और इंजीनियर सोनम वांगचुक पर लगा नेशनल सिक्युरिटी एक्ट (NSA) हटा दिया। सरकार ने कहा कि यह आदेश तुरंत प्रभाव से…
 13 March 2026
शिमला, अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच युद्ध का असर अब हिमाचल प्रदेश के पर्यटन कारोबार पर पड़ना शुरू हो गया है। LPG सिलेंडर और पेट्रोज-डीजल की कमी की आशंका ने पर्यटकों…
Advt.