भुवनेश्वर पहुंचे शुभमन गिल आज नेट्स पर दिखाएंगे फिटनेस, क्या संजू सैमसन फिर बैठेंगे बाहर?

Updated on 08-12-2025 01:42 PM
भुवनेश्वर: भारतीय टीम साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए भुवनेश्वर पहुंच गई है। कटक के बाराबती स्टेडियम में दोनों टीमों के बीच टी20 सीरीज का पहला मैच मंगलवार को खेला जाना है। इस सीरीज के लिए शुभमन गिल को भारतीय टीम में जगह मिली है। बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस ने उन्हें फिट घोषित कर दिया है। गर्दन की चोट की वजह से गिल पहले टेस्ट के बीच से ही बाहर हो गए थे। इसके बाद उन्होंने वनडे सीरीज में भी हिस्सा नहीं लिया।

शुभमन गिल भी भुवनेश्वर पहुंचे

टी20 सीरीज के लिए शुभमन गिल भी भुवनेश्वर पहुंच गए हैं। वह सोमवार को नेट्स प्रैक्टिस में भी नजर आने वाले हैं। गौतम गंभीर ने खुद कंन्फर्म किया था कि गिल पूरी तरह फिट हैं और इंटरनेशनल मैच के लिए तैयार हैं। शनिवार रात विशाखापत्तनम में तीसरे और आखिरी वनडे के बाद भारत के कोच ने कहा- शुभमन शुरू करने के लिए तैयार हैं। इसीलिए उन्हें चुना गया है। वह फिट हैं, ठीक हैं और खेलने के लिए बेताब हैं।'

सीओई में भी गिल ने की प्रैक्टिस

साउथ अफ्रीका के खिलाफ कोलकाता टेस्ट में बैटिंग के दौरान गिल को गर्दन में परेशानी हुई थी। वह रिटायर्ड हर्ट हो गए। इसके बाद से वह मैदान से बाहर चल रहे हैं। टी20 सीरीज शुरू होने से पहले शुभमन गिल बेंगलुरु स्थिति बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस पहुंचे थे। वहां उन्होंने कुछ दिन समय बताया और फिर फिट घोषित कर दिया गया। बीसीसीआई की मेडिकल टीम से फिटनेस पर हरी झंडी मिलने के बाद गिल ने बैटिंग और फील्डिंग की थी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 March 2026
ग्लोबल पॉप क्वीन शकीरा के इंडिया टूर को लेकर फैंस की एक्साइटमेंट अब दोगुनी से तीन गुनी हो गई है। जी हां, अगले महीने इंडिया आ रही शकीरा जहां पहले…
 09 March 2026
आलिया भट्ट, शर्वरी वाघ, अनिल कपूर और बॉबी देओल स्टारर YRF स्पाई यूनिवर्स की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'अल्फा' की रिलीज डेट सामने आ गई है। ये मूवी 10 जुलाई 2026…
 09 March 2026
एक्टर और डायरेक्टर आर पार्थिबन सुर्खियों में हैं। उन्होंने हाल ही में आयोजित एक अवॉर्ड सेरेमनी में एक्ट्रेस तृषा कृष्णन के बारे में एक कमेंट किया था। कहा था, 'इस…
 09 March 2026
80 के दशक में फिल्मों के सेट के हालात आज के समय से काफी अलग होते थे। उन दिनों फिल्म स्टार्स के लिए उतनी सुविधाएं फिल्मी सेट पर नहीं हुआ…
 09 March 2026
रियलिटी शो 'बिग बॉस 19' के कंटेस्टेंट अनुराग डोभाल दिल्ली-देहरादून हाईवे पर करीब 150 किमी प्रति घंटे की स्पीड से कार चला रहे थे। जिस कारण उनरी गाड़ी डिवाइडर से…
 09 March 2026
अहमदाबाद: टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम की पिच पर घुटनों के बल बैठकर, मुट्ठी भर मिट्टी को अपने माथे से लगाते सूर्यकुमार यादव की तस्वीर…
 09 March 2026
अहमदाबाद: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत की ऐतिहासिक खिताबी जीत के बाद जहां पूरा देश जश्न में डूबा था, वहीं पूर्व कप्तान रोहित शर्मा के एक मजाकिया अंदाज ने महफिल लूट…
 09 March 2026
नई दिल्ली: टीम इंडिया के टी20 वर्ल्ड कप 2026 जीतने के बाद से पूरे हिंदुस्तान में जश्न का माहौल है। भारतीय टीम को हर कोई अपने-अपने अंदाज में बधाई दे रहा…
 09 March 2026
नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल से पहले तक अभिषेक शर्मा एक ऐसे खिलाड़ी नजर आ रहे थे जो अपनी लय ढूंढने के लिए संघर्ष कर रहे थे। टूर्नामेंट में…
Advt.