शुभमन गिल ने काटा बवाल, तोड़ डाला ऐसा रिकॉर्ड जिसके आस-पास भी नहीं विराट कोहली और सचिन तेंदुलकर

Updated on 12-02-2025 04:04 PM
अहमदाबाद: भारतीय क्रिकेट टीम इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे वनडे मुकाबले में इस वक्त भिड़ रही है। इस सीरीज में पहले ही टीम इंडिया 2-0 से अजेय बढ़त ले चुकी है। तीसरे मैच में टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा टॉस हार गए और भारतीय टीम मैदान पर पहले बल्लेबाजी करने के लिए आई। इस मैच में रोहित तो जल्दी आउट हो गए, लेकिन शुभमन गिल ने विराट कोहली के साथ मिलकर टीम को मुश्किल से निकाल दिया। इसी बीच शुभमन गिल ने वनडे क्रिकेट का एक बड़ा रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया है।

शुभमन गिल ने किया बड़ा कमाल


स्टार भारतीय बल्लेबाज शुबमन गिल ने बुधवार को वनडे में 2500 रन बनाने वाले दुनिया के सबसे तेज बल्लेबाज बनकर इतिहास की किताबों में अपना नाम दर्ज कराया। गिल ने जनवरी 2019 में हैमिल्टन के सेडॉन पार्क में न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत के लिए अपना वनडे डेब्यू किया। गिल बुधवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में इंग्लैंड के खिलाफ भारत के लिए अपना 50 वां वनडे मैच खेल रहे हैं।

तोड़ा हाशिम अमला का रिकॉर्ड


शुभमन गिल ने दक्षिण अफ्रीका के पूर्व बल्लेबाज हाशिम अमला का रिकॉर्ड तोड़ा। अमला ने साउथ अफ्रीका के लिए अपनी 53वीं पारी में वनडे में 2500 रन का आंकड़ा पार किया। गिल को वनडे में 2500 रन पूरे करने के लिए बुधवार को 25 रनों की जरूरत थी और उन्होंने गस एटकिंसन द्वारा फेंके गए भारत की पारी के 10वें ओवर की पांचवीं गेंद पर चौका लगाकर इसे हासिल कर लिया।

तगड़ी फॉर्म में हैं शुभमन गिल


भारत और इंग्लैंड के बीच चल रही सीरीज में शुभमन गिल जबरदस्त फॉर्म में हैं। पंजाब के इस क्रिकेटर ने 6 फरवरी को नागपुर के विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेले गए सीरीज के शुरुआती मैच में 96 गेंदों पर 87 रन बनाए और रविवार (9 फरवरी) को कटक के बाराबती स्टेडियम में दूसरे वनडे में 51 गेंदों पर 60 रन बनाए। तीसरे मैच में भी गिल कमाल की बल्लेबाजी कर रहे हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 02 May 2026
दुर्ग । कलेक्टर अभिजीत सिंह की अध्यक्षता में आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिले में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम 2026 के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए नगरीय निकायों के आयुक्त/मुख्य नगरपालिका अधिकारियों की…
 02 May 2026
राजनांदगांव। कलेक्टर जितेन्द्र यादव ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिला स्तरीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक लेकर सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत आयोजित होने वाले जनसमस्या निवारण शिविरों की तैयारियों की विस्तृत…
 02 May 2026
बालोद। छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा आज बालोद जिले के प्रवास पर पहुँचे। इस दौरान उन्होंने जिला एंव सत्र न्यायालय बालोद के विभिन्न कक्षों का निरीक्षण कर…
 02 May 2026
बालोद। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी के निर्देशानुसार रविवार 03 मई को नीट परीक्षा 2026 का आयोजन जिला मुख्यालय बालोद के समीपस्थ ग्राम दुधली स्थित 02 परीक्षा केन्द्र पीएमश्री जवाहर नवोदय विद्यालय एवं…
 02 May 2026
अम्बिकापुर, प्रदेश सरकार द्वारा संचालित ‘सुशासन तिहार-2026’ ग्रामीणों की समस्याओं के समाधान और उन्हें सरकारी योजनाओं से सीधे जोड़ने का एक सशक्त माध्यम बन गया है। इसी क्रम में आयोजित ‘जन…
 02 May 2026
अम्बिकापुर। मुख्यमंत्री के मंशानुरूप जिले में आयोजित ‘सुशासन तिहार-2026’ के तहत जन समस्या निवारण शिविर वृद्धजनों के लिए विशेष रूप से मददगार साबित हो रही हैं। इसी क्रम में ग्राम सखौली…
 02 May 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में बीयर का सीमित स्टॉक है। प्रीमियम ब्रांड की बीयर ही नहीं मिल रही है। इसका लाभ उठाते हुए शराब विक्रेता दुकानों पर 50 से 80 रुपये महंगी…
 02 May 2026
भोपाल। शहर के पॉलिटेक्निक चौराहा स्थित मानस भवन के पास स्थित झुग्गी बस्ती हटाने की कार्रवाई शनिवार से शुरू हो गई। पुलिस ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर बैरिकेडिंग कर दी…
 02 May 2026
भोपाल। शहर के पॉलिटेक्निक चौराहा स्थित मानस भवन के पास बसी करीब 70 साल पुरानी बस्ती को हटाने की कार्रवाई गुरुवार को तेज हो गई। प्रशासन ने पूरे क्षेत्र में बैरिकेडिंग…
Advt.