श्रेयस अय्यर ने इंजरी के बाद पहली बार शेयर की फोटो, बीच पर धूप का ले रहे मजा, दिया खास मैसेज

Updated on 11-11-2025 01:46 PM
नई दिल्ली: भारत के स्टार और अनुभवी बल्लेबाज श्रेयस अय्यर को बीते महीने काफी तेज चोट लगी थी। वह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे वनडे में गंभीर रूप से चोटिल हो गए थे। एलिक्स कैरी का कैच पकड़ने के लिए उल्टा दौड़े श्रेयस अय्यर जब जमीन पर गिरे तो उनकी पसलियों में चौट आई। इसके बाद अय्यर को अस्पताल ले जाया गया। हॉस्पिटल में भारतीय खिलाड़ी का इलाज चला। कुछ समय वह आईसीयू में भी थे। उनको इंटरनल ब्लीडिंग हो गई थी। हालांकि, उसके बाद उन्होंने धीरे-धीरे रिकवर करना शुरू किया था। अय्यर ने अब इंजरी के बाद एक फोटो शेयर की है और बड़ा अपडेट दिया है।

श्रेयस अय्यर ने इंस्टाग्राम पर शेयर की फोटो

श्रेयस अय्यर ने इंस्टाग्राम पर अपने ऑफीशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक स्टोरी शेयर की। अय्यर ने फोटो शेयर की, जिसमें वह बीच पर अपने दोस्त के साथ बैठे हुए हैं और धूप का मजा ले रहे हैं। स्टोरी शेयर करते हुए अय्यर ने लिखा, 'सूरज एक बेहतरीन थेरेपी रहा है। वापस आकर आभारी हूं। आपके प्यार और देखभाल के लिए धन्यवाद।'

वनडे टीम के थे उपकप्तान

ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए जब भारतीय वनडे टीम का चयन हुआ था तो श्रेयस अय्यर को उपकप्तान बनाया गया था। दूसरे वनडे में अय्यर ने अच्छी बल्लेबाजी कर फिफ्टी भी लगाई थी। हालांकि, अब उनको मैदान पर वापसी करने में थोड़ा समय लग सकता है। साउथ अफ्रीका के खिलाफ इस महीने के अंत में घर पर शुरू होने वाली वनडे सीरीज में अय्यर का खेलना मुश्किल है। उन्हें अभी पूरी तरह से रिकवर होने में थोड़ा वक्त लगेगा।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 26 April 2026
सारंगढ़ बिलाईगढ़। आंगनबाड़ी केंद्र कोतरी में पोषण पखवाड़ा 2026 का समापन कार्यक्रम विगत दिवस किया गया। इस अवसर पर ईसीसीई कार्यक्रम, पालक सम्मेलन, गोद भराई, अन्नप्राशन, न्योता भोज एवं आधार पंजीयन…
 26 April 2026
उत्तर बस्तर कांकेर। जिला बाल संरक्षण इकाई को प्राप्त सूचना के आधार पर ब्लॉक भानुप्रतापपुर के ग्राम पंचायत तुएगहन, थाना कोरर क्षेत्र में प्रस्तावित बाल विवाह पर प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई…
 26 April 2026
दुर्ग, कलेक्टर  अभिजीत सिंह के निर्देशानुसार, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के मार्गदर्शन में आज जिले भर में ’विश्व मलेरिया दिवस’ के अवसर पर विभिन्न जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।…
 26 April 2026
दुर्ग, आगामी नेशनल लोक अदालत को अधिकतम सफल एवं परिणामोन्मुख बनाने के उद्देश्य से राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, बिलासपुर तथा प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, दुर्ग के…
 26 April 2026
कोरबा। कलेक्टर  कुणाल दुदावत के निर्देशन में आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिले के सभी औद्योगिक प्रतिष्ठानों की बैठक आयोजित की गई। अपर कलेक्टर  ओंकार यादव ने सक्ती जिले के ग्राम सिंघीतरई…
 26 April 2026
गरियाबंद। जिले में जल शक्ति अभियान के अंतर्गत जल संचयन और संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए जिला स्तरीय महाभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में कलेक्टर  बी.एस. उइके ने…
 26 April 2026
धमतरी। जिले के बीसीएस पीजी कॉलेज परिसर में आयोजित दो दिवसीय “युवा फेस्ट-2026” के दूसरे दिन आज उत्साह, रचनात्मकता और युवा ऊर्जा का अनूठा संगम देखने को मिला। कार्यक्रम में मुख्य…
 26 April 2026
धमतरी। जिले में आयोजित युवा फेस्ट में विभिन्न महाविद्यालयों, संस्थाओं और विभागों द्वारा युवाओं को एक ही मंच पर ज्ञान, नवाचार और करियर संबंधी जानकारी उपलब्ध कराने का सार्थक प्रयास किया…
 26 April 2026
भोपाल। लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम (पाक्सो) के मामलों के पीड़ित की आयु निर्धारित करने के लिए 10वीं कक्षा की मार्कशीट को ही अहम माना जाएगा। यह नहीं होने…
Advt.