मुनव्वर संग श्रेयस अय्यर ने लगाए 'बाबूजी जरा धीरे चलो' पर ठुमके, लोगों ने क्रिकेटर से पूछा- क्या मजबूरी थी भाई

Updated on 24-10-2024 12:04 PM
'बिग बॉस सीजन 17' और 'लॉक अप' के विनर रहे मुनव्वर फारूकी चारों तरफ छाए हुए हैं। एक बार था जब उनका नाम विवादों में हमेशा रहता था। मगर अब वह क्रिकेट से लेकर रियलिटी शोज तक में अपना डंका बजा रहे हैं। सोशल मीडिया पर वह लगातार किन्हीं न किन्हीं वजहों से चर्चा में बने रहते हैं। फिलहाल उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें उन्हें क्रिकेटर श्रेयस अय्यर के साथ डांस करते दिख रहे हैं और लोग तरह-तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

मुनव्वर फारूकी 'बिग बॉस 17' में दिखाई दिए थे। इसके बाद वह फ्रेंडली क्रिकेट मैच भी खेले थे, जिसके दौरान उन्हें धमकियां मिली थी। कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग के लोगों ने उनके होटल की रेकी की थी। मगर इन सबके इतर वह अपनी लाइफ इंजॉय कर रहे हैं। अपने में मस्त हैं। उनका जो वीडियो सामने आया है, उसमें वह 'बाबूजी जरा धीरे चलो' पर जबर डांस कर रहे हैं और उनको कंपनी दे रहे हैं श्रेयस अय्यर, जो कि भारतीय क्रिकेटर हैं। दोनों के किलर डास मूव्स देख जहां फैंस खुश हैं। वहीं, कुछ यूजर्स चुटकी ले रहे हैं।

श्रेयस और मुनव्वर का डांस वीडियो देख एक ने कहा, 'श्रेयस भाई क्या मजबूरी थी?' एक ने कहा, 'दो छपरी साथ-साथ।' एक ने कहा, 'कॉमेडी किग और क्रिकेट सुपरस्टार।' एक ने लिखा, 'मुनव्वर भाई डोंगरी का राजा है।' एक ने क्रिकेटर से पूछा, 'श्रेयस भाई, लेकिन क्यों?' एक ने कहा, 'भाई दूर रहना मुनव्वर से, वपना तेरा भी नंबर लग जाएगा।'

बिश्नोई की हिटलिस्ट में मुनव्वर का नाम


मुनव्वर फारूकी के बारे में हाल ही में मुंबई क्राइम ब्रांच ने बताया था कि गैंगस्टर की हिट लिस्ट में एक कॉमेडियन का भी नाम है। क्योंकि उसने कई बार हिंदू देवी-देवताओं का अपमान किया है। हालांकि पुलिस ने नाम नहीं बताया था। मगर लोगों ने यही कयास लगाया था कि वह कोई और नहीं, बल्कि 'बिग बॉस 17' विनर ही हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
एक्ट्रेस सेलिना जेटली की अपने भाई विक्रांत जेटली से मिलने की आखिरी उम्मीद भी टूट गई। हाल ही में सुनवाई के दौरान अदालत को बताया गया कि विक्रांत ने अपनी…
 19 March 2026
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता प्रेम चोपड़ा पिछले साल नवंबर महीने में अस्वस्थ थे। जिस कारण उनको अस्पताल में भर्ती भी कराया गया था। हालांकि इलाज के बाद वह घर लौट…
 19 March 2026
'बिग बॉस ओटीटी 3' की कंटेस्टेंट और डिजिल कंटेंट क्रिएटर पायल मलिक तीसरी बार प्रेग्नेंट हैं। वह चौथे बच्चे की मां बनने वाली हैं। उन्होंने अगस्त, 2025 में अपनी प्रेग्नेंसी…
 19 March 2026
सलमान खान की अगली फिल्म 'मातृभूमि' का नया गाना 'चांद देख लेना' रिलीज हो चुका है। 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' का ये गाना रोमांटिक होने के साथ-साथ ईद…
 19 March 2026
इन्हें 'भागम भाग' की 'अंजलि सिंह' कह लीजिए '36 चाइन टाउन' की आयशा, बॉलीवुड की इस एक्ट्रेस ने हिन्दी फिल्मों में भले बढ़-चढ़कर काम न किया हो लेकिन इंडस्ट्री में…
 19 March 2026
टीवी की मशहूर और बेहद खूबसूरत एक्‍ट्रेस दिव्‍यांका त्र‍िपाठी मां बनने वाली हैं। दो दिन पहले हमने यह खबर बताई थी कि 'ये है मोहब्बतें' फेम 41 साल की एक्ट्रेस…
 19 March 2026
आदित्य धर की स्‍पाई एक्‍शन सीक्‍वल फिल्म 'धुरंधर 2: द रिवेंज' अब जब सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है, तो लगे हाथ उस सवाल का जवाब भी मिल गया है,…
 19 March 2026
साल 2025 में आयोजित महाकुंभ से अगर आपने ममता कुलकर्णी को साध्वी वाले अवतार में और आध्यात्म की बातें करते हुए देखा और सुना है तो अब ब्रेक ले लीजिए।…
 19 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 2025-26 के सालाना कॉन्ट्रैक्ट में एक बड़ा बदलाव करते हुए सबसे ऊंचे 'A+' ग्रेड को पूरी तरह खत्म कर दिया। रिपोर्ट के मुताबिक,…
Advt.