श्रद्धा कपूर ने ठुकरा दी एकता कपूर की फिल्म! 17 करोड़ की डिमांड के कारण फंसा पेच, पर डायरेक्टर ने बताई सच्चाई
Updated on
20-05-2025 01:00 PM
2013 में आई 'आशिकी 2' से स्टारडम हासिल करने वाली एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर की अगली फिल्म का फैंस इंतजार कर रहे हैं। वो पिछले साल सुपरहिट फिल्म 'स्त्री 2' में नजर आई थीं। कहा जा रहा है कि इसकी सफलता के बाद अब श्रद्धा ने अपनी फीस बढ़ा ली है और वो काफी सोच-समझकर स्क्रिप्ट फाइनल कर रही हैं। इस बीच ये खबर भी सामने आ रही है कि उन्होंने एकता कपूर की बड़े बजट की थ्रिलर मूवी को ठुकरा दिया, लेकिन अब 'तुम्बाड' फेम डायरेक्टर राही अनिल बर्वे ने अफवाहों को खारिज करते हुए अपना रिएक्शन दिया है।
डायरेक्टर राही अनिल बर्वे ने हमारे सहयोगी बॉम्बे टाइम्स को इंटरव्यू दिया। उन्होंने बताया कि वो इस वक्त 'रक्त ब्रह्मांड' नाम की वेब सीरीज पर काम कर रहे हैं और इसके बाद ही Ekta Kapoor की फिल्म करेंगे।
एकता कपूर को फीस लगी ज्यादा!
इससे पहले मीडिया रिपोर्ट्स में बताया जा रहा था कि श्रद्धा कपूर ने फिल्म के लिए 17 करोड़ रुपये की डिमांड की थी। एकता कपूर को ये फीस ज्यादा लगी। उनके हिसाब से एक फीमेल लीड को इतना बड़ा अमाउंट देना सही नहीं है, क्योंकि इससे फिल्म के बजट पर असर पड़ेगा। पर ये बात श्रद्धा को अच्छी नहीं लगी और उन्होंने फिल्म ही छोड़ दी।
दूसरी एक्ट्रेस की हो रही तलाश!
श्रद्धा कपूर के फिल्म छोड़ने के बाद अब प्रोडक्शन हाउस दूसरी एक्ट्रेस की तलाश कर रहा है। वहीं, श्रद्धा कई जाने-माने डायरेक्टर्स दिनेश विजान, भूषण कुमार और बोनी कपूर के साथ स्क्रिप्ट पर बात कर रही हैं। कहा जा रहा है कि आने वाले दो महीनों में वो अपकमिंग मूवी का ऐलान कर सकती हैं।
दुर्ग । कलेक्टर अभिजीत सिंह की अध्यक्षता में आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिले में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम 2026 के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए नगरीय निकायों के आयुक्त/मुख्य नगरपालिका अधिकारियों की…
राजनांदगांव। कलेक्टर जितेन्द्र यादव ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिला स्तरीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक लेकर सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत आयोजित होने वाले जनसमस्या निवारण शिविरों की तैयारियों की विस्तृत…
बालोद। छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा आज बालोद जिले के प्रवास पर पहुँचे। इस दौरान उन्होंने जिला एंव सत्र न्यायालय बालोद के विभिन्न कक्षों का निरीक्षण कर…
बालोद। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी के निर्देशानुसार रविवार 03 मई को नीट परीक्षा 2026 का आयोजन जिला मुख्यालय बालोद के समीपस्थ ग्राम दुधली स्थित 02 परीक्षा केन्द्र पीएमश्री जवाहर नवोदय विद्यालय एवं…
अम्बिकापुर, प्रदेश सरकार द्वारा संचालित ‘सुशासन तिहार-2026’ ग्रामीणों की समस्याओं के समाधान और उन्हें सरकारी योजनाओं से सीधे जोड़ने का एक सशक्त माध्यम बन गया है। इसी क्रम में आयोजित ‘जन…
अम्बिकापुर। मुख्यमंत्री के मंशानुरूप जिले में आयोजित ‘सुशासन तिहार-2026’ के तहत जन समस्या निवारण शिविर वृद्धजनों के लिए विशेष रूप से मददगार साबित हो रही हैं। इसी क्रम में ग्राम सखौली…
भोपाल। मध्य प्रदेश में बीयर का सीमित स्टॉक है। प्रीमियम ब्रांड की बीयर ही नहीं मिल रही है। इसका लाभ उठाते हुए शराब विक्रेता दुकानों पर 50 से 80 रुपये महंगी…
भोपाल। शहर के पॉलिटेक्निक चौराहा स्थित मानस भवन के पास स्थित झुग्गी बस्ती हटाने की कार्रवाई शनिवार से शुरू हो गई। पुलिस ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर बैरिकेडिंग कर दी…
भोपाल। शहर के पॉलिटेक्निक चौराहा स्थित मानस भवन के पास बसी करीब 70 साल पुरानी बस्ती को हटाने की कार्रवाई गुरुवार को तेज हो गई। प्रशासन ने पूरे क्षेत्र में बैरिकेडिंग…