श्रद्धा कपूर जरा भी नहीं संभाल पाईं भारी-भरकम लहंगा, रैंप पर चलते हुए लड़खड़ाए पांव, चाल देख हर कोई रह गया हैरान

Updated on 06-10-2024 01:01 PM
श्रद्धा कपूर ने शनिवार को नई दिल्ली में रैंप वॉक किया। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर उनके कई वीडियोज और फोटोद सामने आईं। हालांकि, फैंस ने देखा कि भले ही वह खूबसूरत लग रही थीं, लेकिन वह रैंप पर ठीक से नहीं चल पा रही थीं। इस दौरान श्रद्धा ने बीडवर्क और कढ़ाई वाला क्रीम कलर का लहंगा पहना था। एक पपाराजी ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें श्रद्धा रैंप वॉक कर रही हैं, फिर वो मुस्कुराती हैं और अलग-अलग पोज देती हैं लेकिन जिस बाक पर लोगों ने ध्यान दिया वो कुछ और ही थी।

Shraddha Kapoor वॉक करते वक्त लड़खड़ा रही थीं और साफ दिख रहा है कि उन्हें चलने में दिक्कत हो रही है। इस पर रिएक्शन देते हुए एक यूजर ने कहा- वह हमेशा की तरह शानदार लग रही हैं, लेकिन ऐसा लगता है कि उन्हें उस लहंगे में चलने में दिक्कत हो रही है। एक ने लिखा- उस ड्रेस में या शायद उनके जूते में कुछ अजीब है। वो चल नहीं पा रहीं। एक फैन ने कहा- जिस तरह से उन्होंने 20 किलो का लहंगा संभाला है, वो कमाल है।

लोगों को श्रद्धा के लिए लगा बुरा


एक इंस्टाग्राम यूजर ने कहा- वह आराम से चल नहीं पा रहीं, उनके चेहरे के हाव-भाव सब कुछ बयां कर रहे हैं। एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा- उन्होंने रैंप पर डांस किया था लेकिन समस्या लहंगे में है, यह नीचे से भारी है और उन्होंने इसके लिए प्रैक्टिस नहीं की। एक फैन ने कहा- मुझे लगता है कि उनका लहंगा भारी है इसलिए वह ठीक से चल नहीं पा रहीं लेकिन वो खूबसूरत लग रही हैं।

'स्त्री 2' बॉक्स ऑफिस


श्रद्धा फिलहाल 'स्त्री 2' की सफलता को एंजॉय कर रही हैं, जिसमें राजकुमार राव, अपारशक्ति खुराना, अभिषेक बनर्जी और पंकज त्रिपाठी भी हैं। इस फिल्म ने शाहरुख खान की फिल्म जवान के लाइफटाइम कलेक्शन को पीछे छोड़ते हुए भारत में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म बनकर इतिहास रच दिया।

'स्त्री 2' की खास बात


अमर कौशिक के डायरेक्शन में बनी 'स्त्री 2' ने न केवल अपनी कहानी से बल्कि वरुण धवन और अक्षय कुमार के स्टार-स्टडेड कैमियो से भी दर्शकों का दिल जीता है। फिल्म में उनके योगदान के लिए दोनों की सराहना की गई है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
एक्ट्रेस सेलिना जेटली की अपने भाई विक्रांत जेटली से मिलने की आखिरी उम्मीद भी टूट गई। हाल ही में सुनवाई के दौरान अदालत को बताया गया कि विक्रांत ने अपनी…
 19 March 2026
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता प्रेम चोपड़ा पिछले साल नवंबर महीने में अस्वस्थ थे। जिस कारण उनको अस्पताल में भर्ती भी कराया गया था। हालांकि इलाज के बाद वह घर लौट…
 19 March 2026
'बिग बॉस ओटीटी 3' की कंटेस्टेंट और डिजिल कंटेंट क्रिएटर पायल मलिक तीसरी बार प्रेग्नेंट हैं। वह चौथे बच्चे की मां बनने वाली हैं। उन्होंने अगस्त, 2025 में अपनी प्रेग्नेंसी…
 19 March 2026
सलमान खान की अगली फिल्म 'मातृभूमि' का नया गाना 'चांद देख लेना' रिलीज हो चुका है। 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' का ये गाना रोमांटिक होने के साथ-साथ ईद…
 19 March 2026
इन्हें 'भागम भाग' की 'अंजलि सिंह' कह लीजिए '36 चाइन टाउन' की आयशा, बॉलीवुड की इस एक्ट्रेस ने हिन्दी फिल्मों में भले बढ़-चढ़कर काम न किया हो लेकिन इंडस्ट्री में…
 19 March 2026
टीवी की मशहूर और बेहद खूबसूरत एक्‍ट्रेस दिव्‍यांका त्र‍िपाठी मां बनने वाली हैं। दो दिन पहले हमने यह खबर बताई थी कि 'ये है मोहब्बतें' फेम 41 साल की एक्ट्रेस…
 19 March 2026
आदित्य धर की स्‍पाई एक्‍शन सीक्‍वल फिल्म 'धुरंधर 2: द रिवेंज' अब जब सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है, तो लगे हाथ उस सवाल का जवाब भी मिल गया है,…
 19 March 2026
साल 2025 में आयोजित महाकुंभ से अगर आपने ममता कुलकर्णी को साध्वी वाले अवतार में और आध्यात्म की बातें करते हुए देखा और सुना है तो अब ब्रेक ले लीजिए।…
 19 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 2025-26 के सालाना कॉन्ट्रैक्ट में एक बड़ा बदलाव करते हुए सबसे ऊंचे 'A+' ग्रेड को पूरी तरह खत्म कर दिया। रिपोर्ट के मुताबिक,…
Advt.