क्या शेयर बाजार से पैसा निकाल लें? पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच एक्सपर्ट्स ने कही बड़ी बात

Updated on 06-03-2026 03:14 PM
    नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में तनाव के बीच भारतीय शेयर बाजार में हाल में काफी गिरावट आई है। लगातार चार दिन की गिरावट के बाद गुरुवार को शेयर बाजार में तेजी आई थी लेकिन आज शुरुआती कारोबार में बाजार में फिर गिरावट दिख रही है। बाजार में चल रही इस उतार-चढ़ाव ने अब वेल्थ अडवाइजर्स की चर्चा का रुख मोड़ दिया है। अब वे ज्यादा रिटर्न के पीछे भागने के बजाय पोर्टफोलियो को सुरक्षित रखने की बात कर रहे हैं।
    1. क्या हो रणनीति?
      Ventura सिक्योरिटीज के डायरेक्टर गाबाजीवाला कहते हैं कि हालात अभी बदल रहे हैं। यह अंदाजा लगाना मुश्किल है कि अगले कुछ दिनों में चीजें क्या रुख लेंगी। निवेशकों को अपने पोर्टफोलियो को बचाने की कोशिश करनी चाहिए और शेयरों में बहुत ज्यादा जोखिम भरे दांव लगाने के बजाय 'रुको और देखो' की नीति अपनानी चाहिए।
    2. क्या लम्पसम सही है?
      फाइनैंशल प्लानर्स निवेशकों को चेतावनी दे रहे हैं कि वे जल्दबाजी में एकमुश्त (लम्पसम) पैसा शेयरों में न लगाएं। उनका कहना है कि युद्ध या तनाव कब तक चलेगा और तेल की कीमतों पर इसका क्या असर होगा, इस बारे में अभी कुछ भी पक्का नहीं है।
    3. कब तक रहेगी ये स्थिति?
      प्लान अहेड वेल्थ अडवाइजर्स के फाउंडर विशाल धवन का कहना है कि इतिहास गवाह है कि तेल की कीमतों और जियोपॉलिटिकल मुद्दों के असर को शांत होने और बाजार को वापस सामान्य होने में 1 से 6 महीने तक का समय लग सकता है।
    4. क्या पैसा निकाल लें?
      विशाल धवन का कहना है कि जिन निवेशकों को जल्द पैसों की जरूरत है, उन्हें अपने पोर्टफोलियो की अच्छी तरह जांच करनी चाहिए। वे कहते हैं, जिन्हें अगले छह महीनों के भीतर पैसों की जरूरत है, वे अभी बाजार से बाहर निकल सकते हैं। जिनके पास एक साल का वक्त है, वे पैसा निकालने के लिए कुछ समय इंतजार कर सकते हैं।
    5. क्या एंट्री का सही मौका है?
      कुछ वेल्थ मैनेजर्स इस गिरावट को एक मौके के तौर पर देख रहे हैं। Fisdom के रिसर्च हेड नीरव करकेरा का कहना है कि बाजार में यह उथल-पुथल एंट्री करने का एक अच्छा मौका है। वे सलाह देते हैं कि निवेशकों को अपने असेट एलोकेशन पर टिके रहना चाहिए और अगले तीन महीनों के दौरान धीरे-धीरे लार्ज-कैप फंड्स में निवेश बढ़ाना चाहिए।
    6. क्या करें निवेशक?
      कुछ सलाहकारों का कहना है कि यह गिरावट पोर्टफोलियो को फिर से रीबैलेंस करने का भी एक मौका हो सकती है। खासकर तब, जब लंबे समय तक बाजार में रही तेजी की वजह से पोर्टफोलियो में शेयरों का हिस्सा जरूरत से ज्यादा बढ़ गया हो। जानकारों का कहना है कि उतार-चढ़ाव के दौर में पोर्टफोलियो को सुरक्षित रखने का सबसे बड़ा आधार 'डाइवर्सिफिकेशन' (निवेश को अलग-अलग जगहों पर बांटना) ही है। नीरव करकेरा का कहना है कि जब शेयर बाजार गिरता है, तो डेट (Debt) फंड सुरक्षा कवच का काम करते हैं, सोना पोर्टफोलियो को स्थिरता देता है। निवेशक लार्ज कैप पर फोकस करें।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 26 February 2026
नई दिल्ली: देश में जिस तरह से डिजिटल बैंकिंग की सर्विस बढ़ रही है, ग्राहकों को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर सबसे ज्यादा…
 26 February 2026
नई दिल्ली: इनकम टैक्स विभाग टैक्स चोरी रोकने और पारदर्शिता बढ़ाने के लिए नए नियम और फॉर्म लेकर आया है। अब घर का किराया दिखाकर टैक्स बचाने वालों को अपने मकान…
 26 February 2026
नई दिल्‍ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को इजराइली संसद 'नेसेट' को संबोधित किया। इस दौरान उन्‍होंने भारत की तेजी से बढ़ती अर्थव्‍यवस्‍था पर खास रोशनी डाली। जल्‍द ही इसके टॉप…
 26 February 2026
नई दिल्ली: कैम्पा... सॉफ्ट ड्रिंक का एक ऐसा नाम जो आज आपको हर जगह सुनने को मिल जाएगा। 80 और 90 के दशक तक इस देसी कोल्ड ड्रिंक ने भारतीयों के…
 25 February 2026
नई दिल्ली: दिल्ली के करीब गुरुग्राम में आईएमटी मनेसर को अब तक एक बड़े औद्योगिक क्षेत्र के रूप में जाना जाता था लेकिन अब यह दिल्ली-एनसीआर में सबसे तेजी से उभर…
 25 February 2026
नई दिल्ली: कर्मचारी भविष्य निधि संगठन ( EPFO ) अपने निवेश के तरीके में बड़ा बदलाव करने जा रहा है। अब अपनी पांच अलग-अलग स्कीमों के पैसे को अलग-अलग लगाने के…
 25 February 2026
नई दिल्ली: साइबर सिटी बेंगलुरु में लगे एटीएम से कैश लगभग गायब है। लोग एक एटीएम से दूसरे एटीएम जा रहे हैं, लेकिन उन्हें पूरी तरह कैश नहीं मिल पा रहा…
 25 February 2026
नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप इस समय बौखला गए हैं। ट्रंप प्रशासन ने भारत समेत कई देशों के सोलर इंपोर्ट पर टैक्स लगा दिया है। अमेरिका ने भारत से होने…
 24 February 2026
मुंबई: नि:संतान दंपत्तियों के घर किलकारी गुंजाने वाली दिल्ली की कंपनी गॉडियम आईवीएफ एंड वुमेन हेल्थ ( Gaudium IVF ) के आईपीओ में बिडिंग का आज आखिरी दिन है। इसके…
Advt.