आदत से मजबूर हैं शोएब मलिक, लाइव शो पर करने लगे फ्लर्ट, फिर लड़की से मिला करारा जवाब

Updated on 17-02-2026 12:39 PM
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व ऑलराउंडर शोएब मलिक अपनी लव लाइफ को लेकर हमेशा से लाइमलाइट में रहे हैं। उन्होंने एक-दो नहीं बल्कि तीन-तीन शादी की हैं। हालांकि अब सोशल मीडिया पर उनका एक लाइव शो से वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो देखकर ऐसा प्रतीत हो रहा है कि शोएब मलिक शो में आई लड़की से फ्लर्ट करने की कोशिश कर रहे हैं। लेकिन वो लड़की उनको भाव नहीं देती और करारा जवाब देती है।

शोएब मलिक को मिला करारा जवाब

शोएब मलिक और शो में बैठे लड़की की शायद किसी चीज को लेकर बात चल रही थी तो इसपर शोएब कहते हैं, 'नहीं नहीं ऐसा नहीं होगा, अच्छा-अच्छा बोलें आप।' इसके जवाब में लड़की कहती है, 'सीरियस क्यों हो रहे हैं आप, यह मजाक है।' इसके बाद शोएब मलिक उनसे कहते हैं कि 'आप मुझे पहली दफा मिली हैं। आपको नहीं पता चलेगा कि मैं कब सीरियस हूं और कब नाराज हूं।' इसके जवाब में शो में आई लड़की कहती है कि 'पता करकर करना भी क्या है। आप भी मैरिड हम भी मैरिड। पॉइंट क्या है इसका।' यह जवाब सुनकर शोएब हंसने लगते हैं।

शोएब मलिक का इंटरनेशनल करियर

सियालकोट में जन्में 44 साल के शोएब मलिक ने पाकिस्तान के लिए 35 टेस्ट, 287 वनडे और 124 टी20 मुकाबले खेले हैं। टेस्ट में उन्होंने 3 शतक और 8 फिफ्टी के चलते 1898 रन बनाए हैं। उनके नाम टेस्ट में 32 विकेट हैं। वनडे में शोएब मलिक ने 9 सेंचुरी और 44 हाफ सेंचुरी के बूते 7534 रन बनाए हैं। उनके नाम वनडे में 158 विकेट हैं।टी20 में शोएब ने 9 फिफ्टी के चलते 2435 रन बनाए हैं। उन्होंने 28 विकेट भी लिए हैं। शोएब ने 2008 में आईपीएल भी खेला था। उन्होंने आईपीएल के 7 मैचों में 52 रन बनाए थे और 2 विकेट लिए थे।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 March 2026
एक तरफ थलपति विजय के पत्नी संगीता सोरनलिंगम संग तलाक की खबरें हैं, तो दूसरी ओर एक्ट्रेस तृषा कृष्णन संग के साथ अफेयर की खबरें हैं। ये खबरें तब और…
 07 March 2026
हाल ही अनुराग डोभाल ने एक वीडियो पोस्ट पर मम्मी-पापा और भाई पर टॉर्चर करने के आरोप लगाए थे और कहा था कि अगर उन्हें कुछ भी होता है तो…
 07 March 2026
दिग्गज स्क्रीनराइटर और सलमान खान के पिता सलीम खान पिछले 19 दिन से अस्पताल में भर्ती हैं। रोजाना ही लोग उनसे मिलने अस्पताल के चक्कर काट रहे हैं। घर-परिवार के…
 07 March 2026
मशहूर प्लेबैक सिंगर कुमार सानू और उनकी एक्स-वाइफ रीता भट्टाचार्य के बीच विवाद खत्म होने का नाम ही नहीं ले रहा है। कुछ महीने पहले कुमार सानू ने रीता भट्टाचार्य…
 07 March 2026
'धुरंधर 2' की दस्‍तक से पहले बॉक्‍स ऑफिस पर सुस्‍ती का मौसम छा गया है। यह तूफान के आने से पहले की आहट जैसा है। रणवीर सिंह की फिल्‍म जहां…
 07 March 2026
नवी मुंबई: महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर की शादी 5 मार्च को हुई। मुंबई में धूमधाम से उनकी शादी का कार्यक्रम आयोजित किया गया। तीन मार्च से प्री…
 07 March 2026
नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल मुकाबले में भारत की भिड़ंत 8 मार्च को न्यूजीलैंड से होगी। यह मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। दो बार…
 07 March 2026
लंडन: बैडमिंटन के प्रतिष्ठित टूर्नामेंट ऑल इंग्लैंड ओपन 2026 में भारत के स्टार शटलर लक्ष्य सेन ने अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखा है। पुरुष एकल के क्वार्टर फाइनल में लक्ष्य ने…
 07 March 2026
अहमदाबाद: भारतीय क्रिकेट टीम को टी20 विश्व कप 2026 का फाइनल न्यूजीलैंड के खिलाफ रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेलना है। टीम इंडिया लगभग 5 साल बाद टी20…
Advt.