मोहसिन नकवी को लाइव TV पर कहा था आयोग्य और जाहिल, अब शोएब अख्तर ने मारा यू-टर्न, ऐसे बने भीगी बिल्ली
Updated on
17-02-2026 12:45 PM
नई दिल्ली: भारत से कोलंबो में जलील होने के बाद पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर बौखला गए थे। उन्होंने नाम न लेते हुए पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के चेयरमैन मोहसिन नकवी की जमकर आलेचना की थी। शोएब ने काफी तीखे शब्दों का चयन उनके खिलाफ किया था। हालांकि कुछ ही देर में शोएब अख्तर ने पाकिस्तानी टीम की तरह यू-टर्न ले लिया है और कह रहे हैं कि उन्होंने मोहसिन नकवी को लेकर ऐसा नहीं कहा था।
मोहसिन नकवी को कहा था आयोग्य और जाहिल
पाकिस्तान के दिग्गज तेज गेंदबाज शोएब अख्तर एबीपी न्यूज चैनल के साथ जुड़े हुए थे। उस पैनल में उनके साथ भारत के मोहम्मद कैफ भी थे। उस वक्त शोएब अख्तर ने बिना नाम लिए मोहसिन नकवी को आयोग्य और जाहिल कहा था। हालांकि, अब उन्होंने यू-टर्न ले लिया है। वह मोहसिन नकवी को 'भाई-भाई' कहकर बुला रहे हैं।शोएब अख्तर ने अब एक पाकिस्तानी न्यूज चैनल पर कहा है कि उन्होंने यह बयान मोहसिन नकवी को लेकर नहीं दिया था बल्कि यह बयान टॉप ग्रास इंटरनेशनल क्रिकेट को लेकर दिया था। हालांकि जिस तरह से शोएब अख्तर ने बयान दिया था, उनका इशारा मोहसिन नकवी की ओर ही लग रहा था।
पाकिस्तान कैसे टॉप 8 में कर सकता है क्वालीफाई?
ग्रुप ए से भारत ने तीन में से लगातार तीन मुकबाले जीतकर सुपर 8 के लिए क्वालीफाई कर लिया है। हालांकि अभी वहां से अमेरिका या पाकिस्तान सुपर 8 में क्वालीफाई होने वाली दूसरी टीम बनेगी। फिलहाल दोनों टीमों के चार-चार अंक हैं। अमेरिका बेहतर नेट रन रेट के चलते दूसरे स्थान पर है। लेकिन पाकिस्तान के पास अभी एक मैच बचा है जोकि वे नामीबिया के खिलाफ खेलेंगे। नामीबिया को अगर पाकिस्तान हरा देती है तो वे सीधा अगले राउंड के लिए क्वालीफाई हो जाएंगे। अगर नामीबिया उलटफेर कर देती है तो पाकिस्तान विश्व कप से बाहर हो जाएगा।
रायपुर,राज्य की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण हेतु चलाए जा रहे ‘ज्ञानभारतम‘ राष्ट्रीय पांडुलिपि सर्वेक्षण अभियान को अब तेज गति देने के निर्देश दिए गए हैं। मंत्रालय महानदी भवन में…
रायपुर, मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आज माँ दंतेश्वरी की पावन धरा पर भारत रत्न और क्रिकेट के महानायक सचिन तेंदुलकर के आगमन पर सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर पोस्ट करते…
रायपुर, छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी एनआरएलएम (बिहान) योजना के तहत स्व-सहायता समूहों से जुड़कर ग्रामीण महिलाएं आत्मनिर्भरता की नई मिसाल पेश कर रही हैं। मुंगेली जिले के जनपद पंचायत लोरमी…
रायपुर, मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में संचालित श्री रामलला दर्शन योजना के अंतर्गत जशपुर जिले के श्रद्धालुओं को अयोध्या धाम में प्रभु श्री राम के दर्शन का अवसर…
रायपुर, राज्यपाल रमेन डेका से आज लोकभवन में नो प्लास्टिक अभियान की ब्रांड एंबेसडर श्रीमती शुभांगी आप्टे ने सौजन्य भेंट की। इस दौरान उन्होंने रायपुर नगर निगम क्षेत्र को प्लास्टिक…
कोरिया। छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी विपणन संघ मर्यादित के जिला कार्यालय बैकुण्ठपुर द्वारा बुधवार को समीक्षा रिपोर्ट में खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के तहत धान खरीदी और उठाव की प्रगति सामने आई…
महासमुंद। जिले के विकासखंड सरायपाली से 12 किलोमीटर दूर स्थित ग्राम पंचायत देवलभांठा में आज हर घर जल योजना के सफल क्रियान्वयन से ग्रामीणां को जल संकट से मुक्ति मिली है।…
सुकमा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में सुकमा जिले में विकास कार्यों को नई गति मिली है। जिले में रोड कनेक्टिविटी के क्षेत्र में तेजी से विस्तार किया जा रहा है।…
सुकमा। एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय सुकमा ने शिक्षा के क्षेत्र में एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है, जहाँ विद्यालय के चार मेधावी छात्रों दिव्यांश भंडारी, हरीश कुमार, लक्ष्मण बारसे और रामलाल…